शोकफ के डोरंडा कॉलेज सेंटर के कराटेकार हुए सम्मानित

रांची-बिते दिन खूंटी जिला में 2ND SKAJ ओपेन कराटे चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन किया गया था . जिममे शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डोरंडा कॉलेज कराटे प्रशिक्षण केंद्र के कराटेकारो ने चैम्पियनशिप 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण , दो रजत, प्राप्त किया था .

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री किया मनोनीत, सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंगलवार की रात महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन की ओर से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास दावा पेश किया गया था. दावा पेश करने के बाद बुधवार को राज्यपाल की ओर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है.

रांची के आड्रे हाउस को अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति भवन के नाम से जाना जायेगा- रघुवर दास

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Tuesday, October 2, 2018

गाँधी की स्मृतियों को मिटाने की साजिश हो रही है: झाविमो


राष्ट्रपति महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर झाविमो, राँची महानगर के तत्वावधान में गांधी जयंती मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मोरहाबादी मैदान स्थित बापू की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। 


बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित 
 इससे पूर्व झाविमो कार्यकर्ताओं ने राँची कॉलेज परिसर से झंडा-बैनर के साथ "महात्मा गांधी अमर रहे" का नारा लगाते हुए गाँधी प्रतिमा स्थल पहुँचे एवं बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

गांधी-दर्शन एवं उनके विचारों को आत्मसात किए देश एवं राज्य आगे नही बढ़ सकता


कार्यक्रम के उपरांत महानगर अध्यक्ष  सुनील गुप्ता ने कहा कि आज के वर्तमान परिस्थिति में गाँधी जी और प्रासंगिक हो गए हैं। बगैर गांधी-दर्शन एवं उनके विचारों को आत्मसात किए देश एवं राज्य आगे नही बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि झाविमो बापू के आदर्शों को लेकर ही इस राज्य एवं देश की सेवा में लगी है।
आज देश मे बापू की विचारों एवं सिद्धान्तों को मिटाने का प्रयास किया जा रहा 

महानगर महासचिव जितेंद्र वर्मा ने कहा कि आज देश मे बापू की विचारों एवं सिद्धान्तों को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। देश मे हिन्दू-मुस्लिम, सिख, ईसाई को आपस मे लड़ाकर उनके सपनों को रौंदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश सिर्फ गांधी दर्शन से ही चल सकता है। आज की वर्तमान सरकार गांधी की स्मृतियों को मिटाने पर तुली है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधी के पदचिह्नों पर चलकर देश एवं समाज का सेवा करने का संकल्प लिया

    
श्रद्धा-सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से झाविमो, राँची महानगर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महासचिव जितेंद्र वर्मा, शिवा कच्छप, अभिजीत दत्ता, बल्कु उराँव, सतेंद्र वर्मा, रूपचन्द केवट, निर्मल महान, इंदुभूषण गुप्ता, शिव संकर साहू, अशोक श्रीवास्तव, नीरज सिंह, सोमित्रो भट्टाचार्य, विजय मुंडा, गुड्डू साहू, लल्लू माथुर, अविनास कुमार, विनेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी सामिल थें।


Share:

Monday, October 1, 2018

कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा का विरोध मार्च

रिपोर्ट - उद्यम प्रभात 

रांची - शाहिद निर्मल महतो के हत्यारे के माफीनामा को बर्दाश्त नही करेंगे को लेकर  रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के समीप कुरमी/कुड़मी विकाश मोर्चा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही सरकार का पुतला दहन किया गया 


मौके पर कुरमी/कुड़मी विकाश मोर्चा केन्द्रीय अध्यक्ष शीलत ओहदार ने कहा कि राज्य सरकार शहीद निर्मल महतो के  हत्यारे को बचाने की साजिश कर रही है न्यायलय द्वारा दोषी को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी जिसे राज्य सरकार एक साजिश के तहत निर्दोष बताकर रिहा करने चाहती है.


 राज्य सरकार का इस षड्यंत्र को  कुरमी समाज कभी माफ नही करेगी. सरकार अविलंब इस फैसले को वापस ले अन्यथा कुरमी समाज पूरे राज्य में उग्र आंदोलन करेगी।

Share:

मधुमिता को रांची विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

रिपोर्ट- उद्यम प्रभात 
रांची - एशियाड में सिल्वर पदक विजेता झारखंड की बेटी और सिल्वर गर्ल मधुमिता  को रांची विश्वविद्यालय ने समानित किया । मधुमिता रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत सिल्ली कॉलेज सिल्ली की बीए पार्ट -2 की छात्रा है । रांची विश्वविद्यालय  के आर्यभट्ट सभागार में कुलपति रमेश कुमार पांडे ने बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया साथ ही एक लाख रुयपे की चेक देकर पुरस्कृत किया, वहीं उनके कोच प्रकाश राम को भी 25 हज़ार देकर सम्मानित किया गया ।



 कुलपति रमेश कुमार पांडे ने मधुमिता को रांची विश्वविद्यालय का ब्रांड एंबेसडर  बनाने की भी घोषणा किया है मोके पे कुलपति रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि सिल्ली कॉलेज और रांची विश्वविद्यालय की इस विद्यार्थी ने देश के साथ-साथ झारखंड का भी नाम रोशन किया है । मधुमिता के मेहनत  से हमारा कॉलेज और राज्य के साथ साथ देश को भी गौरवान्वित किया है ।
Share:

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING