शोकफ के डोरंडा कॉलेज सेंटर के कराटेकार हुए सम्मानित

रांची-बिते दिन खूंटी जिला में 2ND SKAJ ओपेन कराटे चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन किया गया था . जिममे शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डोरंडा कॉलेज कराटे प्रशिक्षण केंद्र के कराटेकारो ने चैम्पियनशिप 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण , दो रजत, प्राप्त किया था .

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री किया मनोनीत, सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंगलवार की रात महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन की ओर से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास दावा पेश किया गया था. दावा पेश करने के बाद बुधवार को राज्यपाल की ओर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है.

रांची के आड्रे हाउस को अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति भवन के नाम से जाना जायेगा- रघुवर दास

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label राजनीति. Show all posts
Showing posts with label राजनीति. Show all posts

Saturday, January 20, 2024

हेमन्त सरकार में ग्रामीण विकास विभाग लूट, भ्रष्टाचार एवं घोटाले का बना अड्डा: सीपी सिंह

 हेमन्त सरकार में ग्रामीण विकास विभाग लूट, भ्रष्टाचार एवं घोटाले का बना अड्डा: सीपी सिंह


रांची ।। भाजपा  विधायक एवं पूर्व नगर विकास विभाग मंत्री सीपी सिंह ने हेमन्त सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के 4 साल में ग्रामीण विकास विभाग लूट, भ्रस्टाचार एवं घोटाले का अड्डा बन गया है। श्री सिंह भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग  गांव के विकास योजनाओं को गति देने का काम करती है लेकिन हेमन्त सरकार में अभी तक मात्र 47% राशि खर्च दिखाई गई है।  श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर हो रहा है लेकिन छह-छह माह बाद भी टेंडर को खोला नही गया है। झामुमो- कांग्रेस के नेताओं के दबाव में ऐसा किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि विरेंद्र राम ग्रामीण विकास विभाग के चीफ़ इंजीनियर हुआ करते थे जिनके यहां ग्रामीण कार्य विकास विभाग से अवैध कमाए गए करोड़ो रुपए मिले हैं।

उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत मृत व्यक्ति के नाम पर पैसा निकाला गया है।यहां तक कि जो जेल मे बंद है उनके नाम पर मनरेगा से पैसा निकासी की जा रही है। कागज पर डोभा बनाकर पैसा निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि रघुवर दास सरकार के समय में ग्रामीण सड़कों,पुल पुलियों का निर्माण बड़े पैमाने पर हुआ।

उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के समय शुरू किए गए ग्रामीण बागवानी, जोहार योजना को बंद कर दिया गया।कहा कि सखी दीदी योजना की राशि आवंटन को घटा दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना बंद किया गया इसका कारण यह है कि बालू नहीं मिल रहा है। बालू की कालाबाज़ारी धड़ल्ले से हो रही है। बालू का दाम आसमान छू रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जानबूझकर धरातल पर लागू नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि 4 साल से अनेक मनरेगा योजनाएं बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन की गति काफी सुस्त है। कुल घरों की संख्या 61.77 लाख में 45.97 यानि 28.40 लाख घरों तक ही नल से जल पहुँचाया। जा सका है, जबकि राष्ट्रीय औसत 70.15 है।


उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 74 ऐसे गाँव है जहाँ एक भी घर में नल से जल नही पहुँचाया जा सकता है जिसमें मुख्यमंत्री का जिला साहिबगंज के 22 गाँव सर्वाधिक है। मार्च 2024 तक लक्ष्य प्राप्ति का है। राज्य सरकार ने एक साल का एक्सटेंशन मांगा है। इतना ही नही, इस योजना में कई तरह के अनियमिताएं बढ़ती जा रही है रांची के नामकुम प्रखंड के महिलोंग व टाटी गांव में 3331 घरों में सिर्फ कागज पर ही यह योजना पहुंची है इसी प्रकार आदिवासी बहुल गांव मनिका में लोगों के घरों में नल से जल पहुंचा ही नहीं लेकिन संचिका में काम फाइनल हो चुका है।


उन्होंने कहा कि पीएम आवास में झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना का हाल बुरा है बालू की अनुपलब्धता और अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई जिलों में आवास पेंडिंग है पीएम आवास में बिजोलिया बाद हावी है कोडरमा में बिरहोर का आवास का पैसा बिचौलिया उठाकर खा गए। उन्होंने कहा कि झारखंड में पीएमजीएसवाई का हाल बहुत बुरा है राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में केंद्र द्वारा दिए गए लक्ष्य को 119 किलोमीटर खुद ही कम कर दिया।

उन्होंने कहा कि पीएम उज्ज्वला योजना के तहत झारखंड में 35 लाख 27 हज़ार 135 गैस सिलेंडर कनेक्शन दिया गया, इसमे सबसे ज्यादा ग्रामीण लोगी को दिया गया। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत 15 लाख 84 हज़ार 185 लोगो को घर दिया गया।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग केंद्र सरकार हर 2023-24 में में झारखण्ड को 3900 करोड़ से अधिक का अनुदान प्रदान किया है। केंद्र सरकार ने पिछले पाँच वर्षों में CRIF योजना के तहत झारखंड में 21 सड़क परियोजनाओ के लिए 1718 करोड़ की मंजूरी दी थी। हालांकि अगस्त 2023 तक 1000 करोड़ रुपये के परियोजनाओं अभी भी टेंडर की प्रक्रिया में है जिससे स्पष्ट होता है कि झारखंड राज्य सरकार द्वारा कार्यवाई में देरी हो रही है।


उन्होंने कहा कि पिछली रघुवर दास जी की सरकार में राज्य के सभी गाँवों में स्ट्रीट लाइट, टंकी- पाइप लाइन के माध्यम से पानी और पेवर ब्लॉक की सड़कें बनाई गई थी। लेकिन आज ग्रामीण विकास की योजनाएं ठप्प है।




Share:

Tuesday, January 2, 2024

सिल्ली के दीवारों में झारखंड आंदोलनकारियों का चित्र अंकित

महावीर महतो ने सिल्ली के दीवारों में झारखंड आंदोलनकारियों का चित्र अंकित 

रिपोर्ट -अशोक कुमार महतो

सिल्ली।। अपनी कला और संस्कृति को बचाए रखने के लिए चित्रकार महावीर महतो ने झारखंड के बीर शहीदों  और कला संस्कृति का चित्र झारखंड के गांव-गांव में जाकर दीवालो में  अंकित कर यहां के लोगों जागरूक करने का काम कर रहे हैं। 


किसी भी देश राज्य क्षेत्र की सभ्यता, संस्कृति, को संरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का प्रमुख कर्तव्य होता है, इस कथन को चरितार्थ करते हुए महान  क्रांतिकारी चित्रकार महावीर महतो अपने सफ़र में आज वीर सहित रघुनाथ महतो के शहीद भूमि सिल्ली में पदार्पण कर चुके है। महावीर महतो आज किसी परिचित के मोहताज नहीं है। झारखंडी कला संस्कृति परंपरा भाषा को चित्रकला के रूप में प्रदर्शित करते हुए आज झारखंड के कोने-कोने में पहुंच रहे हैं। आज के वर्तमान युग में जहां युवाओं का कला संस्कृति से जुड़ाव कम दिख रहा है वही महावीर महतो आधुनिक युग में युवाओं को अपने चित्रकला के माध्यम से झारखंडी कला संस्कृति एवं शहीदों के बारे में जागरूक कर रहे हैं।



Share:

शहीद स्थल खरसावां में जयराम और देवेंद्रनाथ महतो ने अर्पित किया श्रद्धांजली

 शहीद स्थल खरसावां में जयराम और देवेंद्रनाथ महतो ने अर्पित किया श्रद्धांजली


नव वर्ष के प्रथम दिन में संपूर्ण भारत में नव वर्ष का जश्न मनाया जा रहा है! वही आज ही के दिन झारखंड के खरसावां में आदिवासियों का नरसंहार हुआ था! जिसे झारखंडियों के लिए काला दिवस के रूप में कहा जाता है! झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो और झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के प्रमुख देवेंद्रनाथ महतो ने अपने हजारों जन समर्थकों के बीच शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।


मीडिया वार्ता के दौरान देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि आजादी के बाद खरसावां क्षेत्र को उड़ीसा राज्य में विलय करने का प्रस्ताव था! जिसे वहां के माटी पुत्रों ने इस विलय को स्वीकार नहीं किया! क्षेत्रीय आदिवासी मूलवासियों ने इस विलय का घोर विरोध किया था! हजारों आदिवासियों ने पुलिस के गोलियों का सामना करते हुए अपने माटी के लिए शहीद हो गए थे।

   आज के इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गोपेश्वर महतो, तरुण महतो, बेबी कुमारी, प्रेम मारडी आदि हजारों जनसाधारण मौजूद रहे।




Share:

Monday, January 1, 2024

जेबीकेएसएस का 2023 आंदोलन का साल रहा 2024 सरकार बनाने का साल होगा - देवेन्द्र नाथ महतो

जेबीकेएसएस का 2023 आंदोलन का साल रहा 2024 सरकार बनाने का साल होगा - देवेन्द्र नाथ महतो


रिपोर्ट- जितेंद्र प्रसाद

रांची।। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति सिल्ली विधान सभा के बैनर तले 2023 में किया गया कार्य का समीक्षा, 2024 का रणनीति, बूथ स्तरीय संगठन मजबूत कर स्थानीय जवलंत समस्या का समाधान पर रणनीति को लेकर महातीर्थ त्रिसंगम सतिघा मैदान में मंथन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

मौके पर जेबीकेएसएस के क्रांतिकारी देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि मंथन मिलन से सैकड़ों लोगों का विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से निष्कर्ष निकाला गया कि जेबीकेएसएस के लिए 2023 आन्दोलन का साल रहा, विधायक सांसद से लिखित समर्थन लेकर भारत के आन्दोलन में एक नया अध्याय जोड़ा, हाट बाजार में सकुवा पत्ता घुमाकर सिद्धू  कान्हु का अंग्रेज के खिलाफ आंदोलन को दोहराया, लगातार दो दिन बंदी करके झारखंड आन्दोलन के इतिहास को दोहराया, विधान सभा घेराव हो या मुख्यमंत्री घेराव सबको एतिहासिक बनाया।

      साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सर्वसम्मति 2024 में चुनावी विजई साल को सफल बनाने के लिए निम्न रणनीती बनाया गया।

1. सिल्ली विधान सभा के प्रत्येक पंचायत के सभी घर के माताओं से अपने साड़ी का आंचल का टुकड़ा में एक मुट्ठी चावल और एक दो रूपया का सिक्का लेकर जनजागरण कार्यक्रम करके कमिटी का विस्तार किया जायेगा।

2.  सिल्ली विधान के सभी 48 पंचायत के कमिटी विस्तार कर  लगभग सभी एक लाख चौवन हजार वोटरों में प्रत्येक 11 वोटर पर एक प्रभारी नियुक्त किया जायेगा ।

 3. रांची जिला सभी कॉलेज यूनिवर्सिटी में टुसू पर्व, करम पर्व , सरहुल इत्यादि  स्थानीय lo पर्व मनाने के लिए आवेदन दिया जायेगा ।

4. महातीर्थ त्रिसंगम एतिहासिक सतीघाट मेला स्थल को पर्यटक स्थल बनाया जायेगा।

5. हाथी का आतंक से क्षेत्र को मुक्त करने के लिए रांची तक आंदोलन किया जायेगा।

6. अवैध बालू खनन और धुलाई को रोकने के लिए बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

7. आने वाला वर्ष 2024 के एक साल का  किया गया कार्य का समीक्षा तथा 2025 के रणनीति को लेकर अगामी 31 दिसंबर 2024 को पुनः मंथन मिलन समारोह का अयोजन किया जायेगा।

8. सिल्ली विधान सभा के सभी पांचों कार्यालय को सुचारू ढंग से चलाया जायेगा।

9. सिल्ली, सोनाहातु, राहे प्रखण्ड मुख्यालय में प्रत्येक 15 दिनों में समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जायेगा।

10. सिल्ली विधान सभा अन्तर्गत किया गया कार्य का समीक्षा  प्रत्येक महीना किया जायेगा। 

    कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप अजीत कुमार, हरेंद्र, लक्की रामू राज, गणेश, राजेन्द्र, मनोज, राजेश, मुकेश, राकेश, खुदीराम, अजय संजीव के आलावा अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।



Share:

Sunday, December 31, 2023

तेज तर्रार नेता अजीत नायक को कोषाध्यक्ष बनाया गया

अजीत नायक का हुवा भव्य स्वागत , पूरे हर्ष उल्लास के साथ अभिनंदन


रांची ।। झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा रांची ,जिला युवा मोर्चा का  गठन किया गया जिसमें  तेज तर्रार नेता अजीत नायक  को कोषाध्यक्ष बनाया गया।  युवा वर्ग में खुशी की लहर है। उसको देखते हुए आज उनका स्वागत किया गया मेन रोड में अल्बर्टा का चौक के समीप उनका आज पूरे हर्ष उल्लास के साथ अभिनंदन किया गया और उन्हें बधाई देने कई लोग पहुंचे । मुख्य रूप से इसमें शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची महानगर के पूर्व प्रवक्ता जितेंद्र गुप्ता , सीपीआई  के रांची जिला सचिव अजय सिंह नीरज सिंह अकबर कुरैशी प्रवीण कुमार राहुल कुमार विनोद साव काली साव अर्जुन नायक पल्लू मुंडा राहुल नायक लालू वर्मा और कई कार्यकर्ता  और समाजसेवी उनका अभिनंदन किया।

Share:

रांची रेलवे स्टेशन प्रीपेड सेवा सर्विस का आज दूसरा स्थापना दिवस

रांची रेलवे स्टेशन प्रीपेड सेवा सर्विस का आज दूसरा स्थापना दिवस केक काट कर हर्ष उल्लास से मनाया

रिपोर्ट- संतोष कुमार

रांची।। झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक  दिनेश सोनी पूर्व महासचिव गुड्डू श्रीवास्तव पूर्व सचिव तबरेज अहमद एवं रांची महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष बादल थापा ने रांची रेलवे स्टेशन प्रीपेड सेवा सर्विस का आज दूसरा स्थापना दिवस पर केक काट कर हर्ष उल्लास से मनाया गया।

केक काटते झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक  दिनेश सोनी और अन्य
आज दूसरा साल प्रिपेयर्ड सेवा सर्विस के उपलक्ष में दिनेश सोनी के साथ सभी नेताओ रांची स्टेशन परिसर में आने वाले रेल यात्रियों से भी आग्रह किया है कि प्रीपेड सेवा का लाभ ले और अपना स्थान तक सही सलामत सुरक्षित पहुंचे के साथ प्रीपेड सेवा सर्विस से चलने वाले सभी ऑटो चालक मालिकों से भी आग्रह करते हैं कि यात्रियों को भी उसके स्थान तक आने-जाने में किसी प्रकार का परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और अगर किसी यात्री का किसी भी रांची शहर में परिचालन कर रहे हैं ऑटो चालक मालिकों के ऑटो में किसी भी प्रकार का सामान छूटता है तो स्थानीय थाना यह महासंघ के कार्यालय में जाकर जमा करें ताकि जिसका समान होगा उन सब को पता लगाकर उनका सामान वापस किया जा सके ।

आज के रांची रेलवे स्टेशन प्रीपेड सेवा सर्विस के दूसरा स्थापना दिवस मैं उपस्थित महासंघ के पदाधिकारी एवं ऑटो चालक मलिक उपस्थित थे  जो इस प्रकार से है महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी पूर्व महासचिव गुड्डू श्रीवास्तव पूर्व सचिव तबरेज अहमद पूर्व महानगर अध्यक्ष बादल थापा कार्यकारी सदस्य पप्पू सिंह पूर्व संगठन मंत्री रंजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह सुजीत सिंह मोनू सिंह अजीत राय निसार खान अशोक झा राजेश शाह उमेश चौरसिया धनेश्वर जोहांना कुजूर राजकुमार एवं और भी ऑटो चालक मालिक उपस्थित है.

Share:

Saturday, December 30, 2023

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे, राज्य वासियों को मिली कई सौगातें


323 योजनाओं की रखी गई नींव, 3698.32 करोड़  रुपए होंगे खर्च



रिपोर्ट // सुनील मेहता 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने आज अपने  कार्यकाल के सफल चार वर्ष पूरे कर लिए। इन चार वर्षो में विकास के कई नए आयाम स्थापित हुए,  जो आज झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम कर रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मोरहाबादी मैदान,  रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्य वासियों को कई सौगातें दी।  इन तोहफों में  कई योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण और युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलना शामिल है, जो इस राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने 323 योजनाओं की नींव रखी। इन योजनाओं पर 3698.32 करोड़  रुपए होंगे खर्च होंगे। इनमें कृषि विभाग की 2 , खाद्य आपूर्ति विभाग की 2, परिवहन विभाग की 1, स्वास्थ्य विभाग की 23, कल्याण विभाग की 7 , जल संसाधन विभाग की 3, नगर विकास एवं आवास विभाग की 8, ग्रामीण विकास विभाग की 1, आरइओ की 211, पाक निर्माण विभाग की 58 और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 7 योजनायें हैं। इनमें जिन महत्वपूर्ण योजनाओं  का शिलान्यास हुआ,  उसमें रिम्स रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, देवघर, साहिबगंज, दुमका और गढ़वा में क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल,  रांची पलामू और देवघर में धनवंतरी आयुष अस्पताल, रांची के धुर्वा में चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क, गढ़वा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, लातेहार में कोल्ड स्टोरेज, रांची के सोनाहातु में स्वर्णरेखा नदी पर उच्च स्तरीय पुल, लातेहार सरायकेला और पलामू स्थित एकलव्य विद्यालय में मल्टीपरपज ऑडिटोरियम शामिल है।

20 योजनाओं का हुआ लोकार्पण

सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने 849.37 करोड़ रुपए की लागत वाली 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया । इसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 3, स्वास्थ्य, जल संसाधन, पर्यटन और श्रम विभाग की 1- 1, पथ  निर्माण विभाग की 6 , आरईओ की 4 और नगर विकास एवं आवास विभाग की 3  योजना है। इनमें जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन हुआ, 



उसमें रांची स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कार्य और खूंटी के कर्रा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शामिल है।


 स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में नव चयनितों को मिला नियुक्ति पत्र,  लाभुकों के बीच बंटी परिसंपत्ति


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग में नव चयनित 307 मेडिकल अफसर और कर्मियों एवं शिक्षा विभाग में पीजीटी टीचर तथा लैब असिस्टेंट के लिए चयनित 662 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।  वहीं, विभिन्न विभागों की के कलमकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया।


 आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार" के पूरे कार्यक्रम में  12815 योजनाओं की मिली सौगात




मुख्यमंत्री  ने  24 नवंबर से शुरू हुए " आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार" के तीसरे चरण के अंतर्गत सभी 24 जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 9268 करोड रुपए की लागत से 12815 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। वहीं, इस दौरान 3109968 लाभुकों के बीच करीब 3814.84 करोड रुपए की  परिसंपत्तियों का वितरण किया।


अन्य महत्वपूर्ण तथ्य


● उद्योग विभाग और टिनप्लेट कंपनी, कोलकाता के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर।
● जनजातीय शोध संस्थान द्वारा जनजातीय संस्कृति पर तैयार किए गए 6 पुस्तकों का हुआ विमोचन।
● " आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार " के तीसरे चरण  के तहत आयोजित कार्यक्रम की  उपलब्धियों पर आधारित  पुस्तिका का हुआ विमोचन।



Share:

अब बड़ा तालाब में नहीं गिरेगा अपर बाजार का गंदा पानी

 सीएम ने एसटीपी का किया उद्घाटन

बड़ा तालाब

बड़ा तालाब (स्वामी विवेकानंद सराेवर) में अब काला-हरा के बजाय सफेद पानी दिखेगा। पानी से उठने वाला दुर्गंध भी समाप्त हाेगी और मछलियां भी पाली जाएंगी। बड़ा तालाब के किनारे बना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पूरी तरह से शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार काे सरकार की चाैथी वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने एसटीपी का ऑनलाइन उद्घाटन किया।



Share:

Friday, May 13, 2022

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान




 14 मई को बेरमो अनुमंडल क्षेत्र की पेटरवार एवं गोमिया प्रखंड क्षेत्र में

रिपोर्ट-शशिकांत 

बोकारो: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान करने वास्ते आज बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-3 में पेटरवार एवं गोमिया के मतदान कर्मियों का डिस्पैच केंद्र से कर्मियों को मतपेटी सहित मतदान की सारी सामग्री देकर रवाना किया जा रहा जा। रवानगी से पूर्व सभी मतदान कर्मी अपने-अपने सामग्रियों एवं पार्टी मिलाना कर सभी मतदान कर्मी अपने-अपने बुथों की ओर रवाना हुए।

ज्ञातव्य हो कि जिले में चार चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाने हैं। पहले चरण का चुनाव 14 मई को बेरमो अनुमंडल क्षेत्र की पेटरवार एवं गोमिया प्रखंड क्षेत्र में कराए जाएंगे। प्रथम चरण में 726 मतदान केन्द्रों में चुनाव होंगे, जिसमें गोमिया प्रखंड में 462 एवं पेटरवार प्रखंड में 264 मतदान केंद्र बनाया गया है।  पेटरवार प्रखंड में 100091 वोटर है वही गोमिया प्रखण्ड में 172211 वोटर अपने मतों उपयोग कर गाँव की सरकार चुनेगे। इन दोनों प्रखण्डों में कुल 3630 मतकर्मियो को लगाया गया है। वही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबन्ध रखी गई है।

Share:

जदयू छोड़ने का सिलसिला जारी

 

अब रांची महानगर अध्यक्ष ने अपने टीम के साथ दिया इस्तीफा

 रांची महानगर अध्यक्ष अखिलेश राय ने अपने टीम के साथ इस्तीफा 
रिपोर्ट - विनय कुमार 

रांची: जदयू में उठे विवाद के बाद पहले राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह और उसकी टीम, फिर कार्यालय प्रभारी संजय सहाय और उसकी टीम और अब रांची महानगर अध्यक्ष अखिलेश राय ने अपने टीम के साथ इस्तीफा दे दिया. बिहार क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में राय ने इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि वे छात्र समता से राजनीति की शुरूवात की. वे शुरू से ही नीतीश कुमार को अपना नेता मानकर उनके नेतृत्व में कार्य करते रहे. मगर अब जो पार्टी की स्थिति है, उसमें रहना मुश्किल हो रहा था. अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं. इसलिए वे अपनी पूरी टीम के साथ पार्टी छोड़ रहे हैं. आगे की रणनीति अपने साथियों के साथ मिलकर बनाएंगे. इस मौके पर पार्टी के तत्कालीन कार्यालय प्रभारी संजय सहाय, रमेश सिंह, सुबोधकांत, सुशील कुमार आदि भी मौजूद थे.

Share:

सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

 तीन राज्यों की पुलिस को गिरफ्तार करने का आदेश




रिपोर्ट - शक्ति गुप्ता 
रांची: पटना हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. हाईकोर्ट ने गुरुवार को अपने आदेश में सशरीर कोर्ट में पेश होने को कहा था, लेकिन वो शुक्रवार को पेशी के लिए कोर्ट नहीं पहुंचे. इसके बाद कोर्ट की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. पटना हाईकोर्ट ने बिहार, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के डीजीपी को सुब्रत राय को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. इस मामले की अगली सुनवाई 17 मई को होगी.

सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. कोर्ट में निवेशकों का पैसा नहीं लौटाने के मामले में बीते गुरुवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस संदीप कुमार ने अंतरिम आवेदन को खारिज कर दिया.  उन्हें 13 मई को दिन के 10:30 बजे कोर्ट में पेश होने को कहा गया था. साथ ही कोर्ट ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि अगर वह नहीं आए तो फिर उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जाएगा, लेकिन आज भी वो नहीं पहुंचे. जिसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी से संबंधित वारंट तीन राज्य के डीजीपी को जारी किया.


Share:

Wednesday, December 25, 2019

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री किया मनोनीत, सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित


राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री किया मनोनीत, सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित


रांची: विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंगलवार की रात महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन की ओर से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास दावा पेश किया गया था. दावा पेश करने के बाद बुधवार को राज्यपाल की ओर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है.


                  हेमंत सोरेन 


हेमंत सोरेन को सरकार गठन के लिए आमंत्रण
झारखंड में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है. राज्यपाल की तरफ से भी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन को सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया गया है. इसके साथ ही अब महागठबंधन के नेता सरकार गठन की तैयारियों जुट गये है, हालांकि गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को मोराबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का ऐलान किया है.


जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी
वहीं, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मिलने के लिए हेमंत दिल्ली रवाना हो गए हैं, जहां मंत्रिमंडल के विस्तार समेत सरकार गठन को लेकर चर्चा होनी है. बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस बार विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 30 सीटों पर जीत हासिल की है. ऐसे में जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है और हेमंत सोरेन झारखंड की सत्ता संभालने जा रहे हैं.
दिलचस्प बात यह है कि पहली बार झारखंड की जनता ने महागठबंधन को इतनी सीटों पर जीत दिलाई है. जेएमएम, कांग्रेस और राजद गठबंधन ने परिवर्तन का नारा दिया था, जबकि बीजेपी 65 पार के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरी थी.
Share:

Tuesday, February 19, 2019

संत शिरोमणि रविदास और छत्रपति शिवाजी की जयंती/ Jupiter of Saint Shiromani Ravidas and Chhatrapati Shivaji

इतिहास के बुनियाद पर ही वर्तमान को बेहतर और उज्ज्वल भविष्य की रचना की जा सकती है। आज पूरा देश संत शिरोमणि रविदास और छत्रपति शिवाजी की जयंती मना रही है। हमारा समाज कृतज्ञता का समाज है औरबिसलिये आज हम अपने इतिहास के लोगों को याद करते है। उपरोक्त बातें राजस्व, निबंधन, भूमि सुधार, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कयमार बाउरी ने कही। वे मंगलवार को शिवजी महाराज और संत रविदास जयंती के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय में आयोजित जयंती समारोह में उपस्थित हुए।



मौके पर उन्होंने शिवजी महाराज के विषय मे कहा कि शिवजी का जयकारा किसी भी व्यक्ति के रक्त संचार को तेज करने वाला है। शिवजी महाराज ने जाति धर्म से ऊपर उठ कर समाज की कल्पना की थी। वे गुलामी के लंबे कालखंड में लोगों के आत्मबल और आत्म सम्मान को बनाये रखा। उन्होबे समाज को बांधने का काम किया था।

संत शिरोमणि रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अमर कुमार बाउरी ने कहा कि समाज मे राह कर कैसे समाज की बुराइयों को दूर किया जाए यह गन संत रविदास के अंदर था। उनको शिरोमणि का ताज उनके ज्ञान के कारण दिया गया था। उन्होने कहा कि भारत का समाज ज्ञान आधारित समाज है। औरब्याहन के लोग किसी भी महापुरुष के बताए गए अच्छी बातों को शीघ्रता से ग्रहण करती है।

मौके पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि समाज को आगे ले जाने के लिए हमे अपने देश के महापुरुषों के बताए रिश्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संत रविदास की सोच अपने वक़्त से काफी आगे की थी। तभी तो आज भी उनके दोहे जीवन से जुड़े मालूम पड़ते है।
कुलपति ने शिवजी महाराज के वीरता पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज को एक सूट में पिरोने का काम शिवजी महाराज ने किया था। उन्होने काम संसाधन में किसान और अन्य समाज के लोगों को आजादी की लड़ाई से जोड़ा था।

मौके पर केरल, भोपाल, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, आदि के प्रोफेसर ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश कुमार पांडेय, यूजीसी के सदस्य अशोक चौधरी, आईसीएचआर के सदस्य डॉ राजीव रंजन एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
Share:

Monday, February 18, 2019

रांची से हजारीबाग पटना ट्रेन को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 23 से चलेगी स्थायी रूप से ट्रेन/ Ranchi to Hazaribagh Patna train will be flagged by the Prime Minister, flagged by 23, permanently train

रांची- रांची से हजारीबाग होते पटना जानेवाली ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिहार के बरौनी से ऑन लाइन पीएम और हजारीबाग से नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने ट्रेन हजारीबाग से पटना  तक स्पेशल ट्रेन के रूप में रवाना किया। लेकिन यह ट्रेन स्थायी रूप से 23 फरवरी से चलेगी। इस ट्रेन का नंबर (18633-18634) भी जारी कर दिया गया है।



हर शनिवार को पटना के लिए होगी रवाना

शनिवार को यह ट्रेन रांची से प्रत्येक शनिवार को रात 11:55 मिनट पर पटना के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन पूरी तरह से फुल एसी होगी। इसमें एसी-टू की तीन बोगी और एसी थर्ड की 10 बोगियां होगी। यह ट्रेन पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाता था और रांची से मुरी, बरकाकाना होते हजारीबाग होकर पटना जाती थी, लेकिन हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा की डिमांड पर रेलवे बोर्ड ने स्थायी रूप से चलाने की मंजूरी दी। इस नए रूट पर सप्ताह में एक दिन यानि  23 फरवरी से ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर की ओर से बताया गया कि 19 फरवरी से इस ट्रेन का आरक्षण शुरू कर दिया जाएगा।

पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

प्रत्येक शनिवार को रांची से यह ट्रेन (18634) रात में 11:55 बजे पटना के लिए खुलेगी। मुरी-1:20 मिनट, बरकाकाना-2:40 मिनट, हजारीबाग टाउन-3:42 मिनट, कोडरमा-5:22 मिनट, गया-7:20 बजे, जहानाबाद-8:17 मिनट और पटना- 9:30 मिनट पर पहुंचेगी। वही यह ट्रेन पटना से (18633) प्रत्येक रविवार को सुबह 10:30 बजे रांची के लिए खुलेगी। जहानाबाद-11:32 बजे, गया-1 बजे, कोडरमा-2:02 मिनट, हजारीबाग-3:32 मिनट, बरकाकाना-6:25 मिनट, मुरी- 7:55 मिनट, रांची- 9:30 मिनट पर पहुंचेगी।

रेलवे बोर्ड और पूर्व मध्य रेलवे की पहल पर चला स्पेशल ट्रेन नए रूट पर

रेलवे बोर्ड की पहल पर रांची वासी को पटना जाने के लिए एक नया रूट दिया है। बोर्ड और पूर्व मध्य रेलवे की पहल पर ही इस ट्रेन को रांची से हजारीबाग होते हुए पटना चलाया गया। इस ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के रूप में पिछले वर्ष दिसंबर तक चलाया गया। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने कहा कि हजारीबाग के लिए लोग दो राज्य के राजधानी पटना और रांची से जुड़ गए है। इस ट्रेन के चलने से रांची, हजारीबाग, पटना के लोगों को काफी फायदा हुआ है। आनेवाले समय में डिमांड को देखते हुए ट्रेन के फेरा बढ़ाने पर रेलवे विचार करेगा।


Share:

Monday, February 4, 2019

पिछले 4 साल में झारखण्ड की पहचान विश्व पटल एक मजबूत राज्य की बनी है/ In the last 4 years, Jharkhand's identity has become a strong state of the world-रघुवर दास, मुख्यमंत्री


पिछले 4 साल में झारखण्ड की पहचान विश्व पटल एक मजबूत राज्य की बनी है- रघुवर दास, मुख्यमंत्री

झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास से इटली की काउंसलेट जनरल श्री दामियानो फ्रैंकोविच (Damiano Francovigh) तथा इंडो-इटालियन मिलान हब के प्रेसिडेंट प्रोफेसर श्री अल्बर्टो कविच्चईओलो( Prof Alberto Cavicchiolo) अन्य निवेशकों ने भेट कर झारखंड में सोलर ऊर्जा, स्टील तथा अन्य मेटल, वाटर ट्रीटमेंट, फूड प्रोसेसिंग, माइक्रो इर्रिगेशन के क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जतायी।


मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है। उद्योग, कृषि और रोजगार पर ग्लोबल समिट होने से और पिछले 4 साल में राज्य की पहचान विश्व पटल पर मजबूत राज्य की बनी है। उद्योग के लिए भूमि, विद्युत तथा अन्य सुविधाएं सिंगल विंडो के माध्यम से दी जा रही हैं। उद्योग तथा व्यापार से जुड़ी झारखंड की नीतियां एवं श्रम संबंधी कानून सकारात्मक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश के लिए आगे आएं। झारखंड सरकार इसके लिए हर तरह की सुविधा प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने उद्योग सचिव को यह भी निर्देश दिया कि निवेशकों ने जिन क्षेत्रों में निवेश करने की इच्छा जतायी है उनपर विस्तृत रूप से चर्चा कर लें तथा सरकार की ओर से इन्हें आश्वस्त करें कि हर संभव सहयोग इन्हें दिया जायेगा।
इटली के consulate-general दामियानो फ्रैंकोविच (Damiano Francovigh) ने कहा कि भारत में झारखंड निवेशकों के लिए सबसे प्रमुख स्थान हो सकता है। इंडो-




इटालियन मिलान हब के प्रेसिडेंट प्रोफेसर अल्बर्टो कविच्चईओलो( Prof Alberto Cavicchiolo) ने कहा कि इटली और भारत द्विपक्षीय सम्बन्ध और व्यापार के क्षेत्र में आज बहुत बेहतर स्थिति में है। गुजरात में विंड एनर्जी के क्षेत्र में इटली ने निवेश किया है। झारखण्ड में भी निवेश और तकनीकी ज्ञान की परस्पर साझेदारी के क्षेत्र में कार्य के लिये हम उत्सुक हैं।
बैठक में उद्योग सचिव श्री के रवि कुमार, ऊर्जा सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एमडी श्री राहुल पुरवार, जेरेडा के निदेशक श्री निरंजन कुमार तथा निवेशकों में यूनीसेवेंन इंजीनियरिंग एन्ड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लिमिटेड के निदेशक श्री कमल प्रकाश, ईको इंडिया के वाईस प्रेसिडेंट श्री अनूप कतरियार, डैनिएली इंडिया के डीजीएम श्री सौगत दास तथा अन्य निवेशक उपस्थित थे।

Share:

Friday, February 1, 2019

बजट राष्ट्र को समग्र विकास के पथ पर ले जाने वाला एक संतुलित बजट/A balanced budget that takes the nation to the path of overall development


गांव,गरीब, किसान, नौजवान, महिला बजट का केंद्र बिंदु--- रघुवर दास, मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट राष्ट्र को समग्र विकास के पथ पर ले जाने वाला एक संतुलित बजट है. इस बजट से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. यह बजट न्यू इंडिया के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी. इस बजट में केंद्र सरकार द्वारा किसानों का कल्याण, कृषि एवं ग्रामीण विकास प्राथमिकता का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता है. 2019-20 के बजट में किसानों के कर्ज के पक्ष को देखते हुए बजट अपने आप में समसामयिक है. कृषि क्षेत्र में 75 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है. इस बजट में किसानों के वर्तमान और भविष्य को संवारने का प्रयास किया गया है. यह बजट प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास को दर्शाता है. इस बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाया गया है. उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं.

बजट के माध्यम से धरातल पर उतारने का प्रयास
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री ने विकास की रणनीति को बजट के माध्यम से धरातल पर उतारने का प्रयास किया है. देश के गरीब, मजदूर, नौजवान, महिलाएं, किसान एवं ग्रामीण विकास बजट का मुख्य फोकस रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट 2019-20 स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का बजट है. यह बजट गांव गरीब किसान नौजवान महिला सहित सभी वर्गों के लिए संतुलित एवं समर्पित बजट है. इस बजट को सभी राजनीतिक दलों को स्वीकार करना चाहिए. पिछले 4 वर्षों में देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर विश्वास बढ़ा है. इस बजट के माध्यम से सरकार जनता के विश्वास में खरा उतरने का प्रतिबद्ध प्रयास किया है. इस बजट में जय जवान जय किसान जय विज्ञान सहित सभी वर्गों का हित को समाहित किया गया है.
झारखंड के किसानों को और राज्यों के अपेक्षा ज्यादा फायदा मिलेगा
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के नए बजट में झारखंड के किसानों को और राज्यों के अपेक्षा ज्यादा फायदा मिलेगा. झारखंड सरकार ने यहां के किसानों के लिए पहले से ही मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना राज्य में लागू की है. इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानों को प्रति एकड़ 5000 की राशि प्रतिवर्ष उपलब्ध कराई जा रही है. इस बजट में केंद्र सरकार द्वारा देश के छोटे किसानों के हितों के लिए प्रधानमंत्री किसान योजना प्रारंभ की गई है. इस योजना के तहत 2 हेक्टेयर तक जमीन वाले किसानों को ₹6000 प्रति वर्ष की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी. इस योजना का लाभ देश की 12 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगा. झारखंड के किसानों को अब मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना एवं प्रधानमंत्री किसान योजना दोनों योजनाओं का लाभ मिलेगा और झारखण्ड के किसानों को प्रतिवर्ष कम से कम 11000 की सहायता राशि सीधे उनके बैक इन अकाउंट में उपलब्ध होगी.

मिडिल क्लास परिवारों के लिए भी ऐतिहासिक बजट
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि यह बजट मिडिल क्लास परिवारों के लिए भी ऐतिहासिक बजट है. इस बजट में आयकर छूट की सीमा को ढाई लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है, जिससे क्रय शक्ति में वृद्धि होगी और बाजार में मांग में वृद्धि होने के कारण उत्पादन एवं उद्योगों में भी नई स्फूर्ति मिलेगी.  40 हजार तक के ब्याज से होनेवाले आई पर आफ टीडीएस नहीं लगेगा जो कि पहले 10 हजार तक के ब्याज पर ही छूट थी. इस तरह से प्रत्येक करदाता को कम से कम 13000 प्रतिमाह की सीधी बचत होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था लागू होने से राज्यों के बीच व्यापार आसान हुआ है, करों का संग्रहण सरल हुआ है तथा सुगमता से अधिक कर उगाही हुई है. जनवरी, 2019 में देश में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक जीएसटी संग्रहण हो सका है. उन्होंने कहा कि बजट में अगले 10 साल का विजन भी स्पष्ट किया गया है.

कृषि एवं पशुपालन देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि कृषि एवं पशुपालन देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. गोवंश को लेकर बजट में बड़ा ऐलान किया गया है. केंद्र सरकार ने इस बजट में देश में राष्ट्रीय कामधेनु योजना शुरू किए जाने की घोषणा की है. गौ माता के लिए सरकार पीछे नहीं हटेगी. पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए कर्ज में 2 फीसदी की ब्याज छूट की घोषणा की गई है. बजट में इन योजनाओं का प्रावधान .


Share:

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING