शोकफ के डोरंडा कॉलेज सेंटर के कराटेकार हुए सम्मानित

रांची-बिते दिन खूंटी जिला में 2ND SKAJ ओपेन कराटे चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन किया गया था . जिममे शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डोरंडा कॉलेज कराटे प्रशिक्षण केंद्र के कराटेकारो ने चैम्पियनशिप 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण , दो रजत, प्राप्त किया था .

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री किया मनोनीत, सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंगलवार की रात महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन की ओर से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास दावा पेश किया गया था. दावा पेश करने के बाद बुधवार को राज्यपाल की ओर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है.

रांची के आड्रे हाउस को अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति भवन के नाम से जाना जायेगा- रघुवर दास

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label शिक्षा. Show all posts
Showing posts with label शिक्षा. Show all posts

Sunday, December 31, 2023

प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी

 CBSE बोर्ड के सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा फरवरी के दूसरे हफ्ते तक खत्म 

रांची// CBSE (केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने पहले ही परीक्षा का शेड्यूल जारी कर ‎दिया है. CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होगी. और CBSE ने 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. जो 1 जनवरी 2024 यानी कल से शुरू होगी. 

 
CBSE बोर्ड ने स्कूलों व स्टूडेंट्स, सभी के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं. स्कूलों को ‎निर्देश ‎दिए गए हैं ‎कि CBSE बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों को अपने यहां प्रैक्टिकल परीक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने होंगे. इसके लिए उन्हें बोर्ड की तरफ से कोई मदद नहीं मिलेगी. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी गाइडलाइंस व सिलेबस देख सकते हैं.  
 
बता दें कि CBSE बोर्ड में प्रैक्टिकल परीक्षा के नंबर रिजल्ट में जोड़े जाते हैं. अगर कोई स्टूडेंट किसी भी वजह से CBSE बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा देने में असमर्थ रहता है तो उसे दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा. CBSE बोर्ड के सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा फरवरी के दूसरे हफ्ते तक खत्म हो जाएगी.
Share:

Tuesday, February 19, 2019

संत शिरोमणि रविदास और छत्रपति शिवाजी की जयंती/ Jupiter of Saint Shiromani Ravidas and Chhatrapati Shivaji

इतिहास के बुनियाद पर ही वर्तमान को बेहतर और उज्ज्वल भविष्य की रचना की जा सकती है। आज पूरा देश संत शिरोमणि रविदास और छत्रपति शिवाजी की जयंती मना रही है। हमारा समाज कृतज्ञता का समाज है औरबिसलिये आज हम अपने इतिहास के लोगों को याद करते है। उपरोक्त बातें राजस्व, निबंधन, भूमि सुधार, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कयमार बाउरी ने कही। वे मंगलवार को शिवजी महाराज और संत रविदास जयंती के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय में आयोजित जयंती समारोह में उपस्थित हुए।



मौके पर उन्होंने शिवजी महाराज के विषय मे कहा कि शिवजी का जयकारा किसी भी व्यक्ति के रक्त संचार को तेज करने वाला है। शिवजी महाराज ने जाति धर्म से ऊपर उठ कर समाज की कल्पना की थी। वे गुलामी के लंबे कालखंड में लोगों के आत्मबल और आत्म सम्मान को बनाये रखा। उन्होबे समाज को बांधने का काम किया था।

संत शिरोमणि रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अमर कुमार बाउरी ने कहा कि समाज मे राह कर कैसे समाज की बुराइयों को दूर किया जाए यह गन संत रविदास के अंदर था। उनको शिरोमणि का ताज उनके ज्ञान के कारण दिया गया था। उन्होने कहा कि भारत का समाज ज्ञान आधारित समाज है। औरब्याहन के लोग किसी भी महापुरुष के बताए गए अच्छी बातों को शीघ्रता से ग्रहण करती है।

मौके पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि समाज को आगे ले जाने के लिए हमे अपने देश के महापुरुषों के बताए रिश्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संत रविदास की सोच अपने वक़्त से काफी आगे की थी। तभी तो आज भी उनके दोहे जीवन से जुड़े मालूम पड़ते है।
कुलपति ने शिवजी महाराज के वीरता पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज को एक सूट में पिरोने का काम शिवजी महाराज ने किया था। उन्होने काम संसाधन में किसान और अन्य समाज के लोगों को आजादी की लड़ाई से जोड़ा था।

मौके पर केरल, भोपाल, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, आदि के प्रोफेसर ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश कुमार पांडेय, यूजीसी के सदस्य अशोक चौधरी, आईसीएचआर के सदस्य डॉ राजीव रंजन एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
Share:

Friday, November 16, 2018

रांची : स्थापना दिवस के मौके पर पारा शिक्षकों ने किया बवाल, पुलिस ने भांजी लाठी, शिक्षकों ने किया पथराव

रांची : छत्तीसगढ़ की तर्ज पर सेवा स्थायीकरण व वेतनमान की मांग को लेकर राज्य भर से आये हजारों पारा शिक्षकों ने गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम स्थल के बाहर जम कर बवाल किया. अलग-अलग जगहों पर टोली बनाकर हंगामा कर रहे पारा शिक्षकों पर पुलिस ने कई बार लाठियां बरसायीं. 


 
इससे पारा शिक्षक उग्र हो गये और रोड़ेबाजी शुरू कर दी. उन्हें रोकने के लिये पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, जिससे भगदड़ मच गयी.और कई लोग घायल हो गये. इससे पूर्व पारा शिक्षकों ने काला झंडा दिखाने के साथ ही काले बैलून भी उड़ाये. बीच-बीच में पुलिस से नोकझोंक भी होती रही. पुलिस लगातार कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोकती रही, इसके बावजूद सैकड़ाें शिक्षक कार्यक्रम स्थल तक पहुंच  चुके थे. 
 
इस बीच करीब एक बजे महात्मा गांधी प्रतिमा के पास हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए पारा शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इससे कई पारा शिक्षक घायल हो गये. चतरा के महावीर मंडल का सिर फूट गया. वहीं, धनबाद की अभिलाषा झा के दायें पांव में चोट लगी है. 
 
गिरिडीह के इम्तियाज आलम की नाक से खून बहता रहा. कार्यक्रम स्थल की दूसरी ओर ऑक्सीजन पार्क की तरफ भी सैकड़ों पारा शिक्षक जमे हुए थे, जाे सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे. इसी बीच वहां भी पुलिस ने लाठी चार्ज कर उन्हें हटाने का प्रयास किया. इससे बौखलाये पारा शिक्षक जवाब में पत्थरबाजी करने लगे. कुछ पारा शिक्षकों के हाथों में लाठियां थी, जिन्होंने जवानों  को पीटा.  इसके बाद तो पुलिस के जवान और आक्रोशित हो कर लाठियां भांजने लगे, जिससे स्थिति बेकाबू हो गयी. 
 
कुछ देर बाद पत्थरबाजी बंद होते ही पुलिस के जवान आंसू गैस के गोले दागने लगे. रुक-रुक कर छह गोले दागे गये. वहीं, मोरहाबादी मैदान स्थित  सब्जी मार्केट की ओर पारा शिक्षक पुतला दहन कर रहे थे. पुतला दहन करनेवाले पारा शिक्षकों को पुलिस मना करती रही, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी. नतीजतन यहां भी पुलिस ने लाठी चार्ज कर पारा शिक्षकों को खदेड़ा. इसके बाद पारा शिक्षक वहां से भाग कर टीआरआइ के पास वाले मैदान में जम गये. 
 
रोड़ेबाजी से कई लाइटें हो गयीं क्षतिग्रस्त 
 
बवाल के दौरान पारा शिक्षकों द्वारा की गयी रोड़ेबाजी से मैदान व आर्मी कैंट की तरफ लगी कई लाइटें क्षतिग्रस्त हो गयीं. लाइटें समारोह को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से लगायी गयी थीं.  स्टेडियम की तरफ खाली पड़ा मैदान पत्थर, बोतल, ईंट की टुकड़ों से पट गया था.  हालांकि, एलसीडी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
 
कई घायल पारा शिक्षकों को रिम्स में भर्ती कराया
 
प्रदर्शन में घायल 11 पारा शिक्षकों को रिम्स में भर्ती कराया गया है़  घायल में  बोकारो के आनंद कुमार, गिरिडीह के तुलसी महतो, विजय कुमार मिश्रा, मो इम्तियाज अहमद, तुलसी महतो,  रांची के निकिम सिंह मुंडा, पलामू के  रामपुकार पांडेय, चतरा के महावीर मंडल, मो अरशद आलम, लातेहार के विश्वनाथ यादव, धनबाद की अभिलाषा झा है़ं 
 
शाम तक पारा शिक्षकों को खदेड़ कर पकड़ा
 
हंगामे के बाद   शाम तक टाउन सीओ धनंजय सिंह व सदर डीएसपी पारा शिक्षकों को खदेड़-खदेड़ कर पकड़ रहे थे़  उनके साथ रैफ के जवान, बड़गाईं सीओ शैलेश कुमार सहित  जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी थे़  इस बीच जो भी पारा शिक्षक मिले उन्हें पकड़ कर कैंप जेल में रेड क्रॉस सोसाइटी भेज दिया़
 
पारा शिक्षकों की उपस्थिति की रिपोर्ट मांगी गयी
 
सरकार ने सभी पारा शिक्षकों की उपस्थिति रिपोर्ट मांगी है. मालूम हो कि स्थापना दिवस पर प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर सरकार ने स्कूलों को  खुला रखने के आदेश दिये थे. इसका उद्देश्य पारा शिक्षकों पर नजर रखना था. स्कूल खुला होने के बावजूद उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले पारा शिक्षकों को आंदोलन में शामिल माना जायेगा. 
 
उग्र होने लगे शिक्षक, तब दिया गया होगा आदेश
 
लाठीचार्ज करने को लेकर सिटी एसपी अमन कुमार से यह पूछे जाने पर कि लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था. कहा कि कार्यक्रम स्थल पर एसडीओ से लेकर मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे. पारा शिक्षक जब उग्र होने लगे और पथराव शुरू किया. तब मजिस्ट्रेट ने लाठीचार्ज का आदेश दिया होगा. इस संबंध में जानकारी ली जा रही है.
 
पारा शिक्षकों ने की बैठक आज से हड़ताल पर रहेंगे
 
एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने राज्य सरकार की कार्यशैली व पुलिसिया जुल्म के खिलाफ हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. गुरुवार की शाम मोर्चा की आपात बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए बजरंग प्रसाद व बैजनाथ ने बताया कि 16 नवंबर से पारा शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे़
 


Share:

Thursday, October 4, 2018

प्रतियोगिता में जितने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित

रांची- कांके रोड स्थित एस एस मेमोरियल कॉलेज में महात्मा गांधी के 150 वी जयंती के शुभ  अवसर राष्ट्रीय सेवा योजना एन एस एस  की ओर से  एक सप्ताह से चल रहा स्वच्छ्ता पखवाड़ा का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत  पैंटिंग, डीबेट,भजन,निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सफल प्रतिभागियों को सम्मान समारोह के अंतर्गत संम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  कॉलेज की प्राचार्य डॉ शमशुन निहार ने सभी सफल विद्यार्थियों को संम्मानित किया।
सम्मानित हुए प्रतिभागी 

प्रतियोगिता के परिणाम 
गायन प्रतियोगिता में प्रथम आशुतोष द्विवेदी,द्वितीय कंचन कुमारी,तृतीय कामख्या सिंह निबंध प्रतियोगिता प्रथम  इंद्राणी कच्छप,द्वितीय मिना कुमारी,आसिफ अंसारी,तृतीय ममता कुमारी पैंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम सुमित कुमार ,द्वितीय संजय प्रकाश,तृतीय निशान कुमार,डिबेट प्रतियोगिता में प्रथम  हुसैन अंसारी,द्वितीय कामख्या सिंह, तृतीय ज्ञान प्रजापति आदि उपस्थित थे।

इस मौके  पर छात्र संघ अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, डॉ ऐजाज अहमद,डॉ पी आर लाहा,डॉ रेणु कुमारी,डॉ समर सिंह,डॉ सावित्री कुमारी,डॉ राजेश कुजूर,डॉ किरण टोप्पो, डॉ मोहित लाल,डॉ सीमा सुरीन,डॉ अनिता कुमारी ,आदि उपस्थित थे।
Share:

दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू , उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को दी बधाई

पलामू-  नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पहुंची। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पल पर मैं सभी छात्रों को शुभकामनाएं देती हूं। विशेष रुप से उन्हें जो आज उपाधि प्राप्त कर रहे हैं। साल 2009 में रांची विश्वविद्यालय से विभाजन कर नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ था। नीलाम्बर और पीताम्बर दोनों स्वतंत्रता सेनानी थे, उन्हीं के नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण हुआ।

प्राकृतिक खनिज सम्पदा से समृद्ध झारखंड में विकास की असीम संभावनाएं

राज्यपाल ने कहा कि यह विश्वविद्यालय अपनी गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण, अकादमिक गतिविधियों, खेलकूद एवं अन्य क्रियाकलापों से अपनी पहचान बनाने में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खनिज सम्पदा से समृद्ध झारखंड में विकास की असीम संभावनाएं हैं, लेकिन बौद्धिक संपदा के बिना हम इनका कुशलतापूर्वक समुचित उपयोग नहीं कर सकते। इस परिप्रेक्ष्य में विश्वविद्यालय की अहम भूमिका है।


.


कक्षा में अर्जित ज्ञान की सार्थकता, उसके सामाजिक प्रतिफलन में है

राज्यपाल ने कहा कि ज्ञान और तकनीकी के प्रतियोगितात्मक युग में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। कक्षा में अर्जित ज्ञान की सार्थकता, उसके सामाजिक प्रतिफलन में है। हमारे शिक्षण संस्थानों की यह कोशिश होनी चाहिए कि विद्यार्थी एक सामाजिक, सु-संस्कृत और कुशल नागरिक के रूप में विकसित हों। वे नैतिकवान एवं चरित्रवान हों। ऐसे नागरिक निश्चित रुप से देश और समाज के लिए अमूल्य संपदा सिद्ध होंगे।

डिजिटल क्लास रुम, लैंग्वेज लैब की आधुनिक तकनीकीयुक्त शिक्षा की व्यवस्था का प्रयास


इस विश्वविद्यालय में कला, विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों के साथ-साथ व्यवसायिक पाठ्यक्रमों तथी बीएड, बीसीए, आईटी, लॉ, इंजीनियरिंग, एमबीए, एमसीए, बीडीएस, एमडीएस, बीपीएड आदि की शिक्षा प्रदान की जा रही है। यहां डिजिटल क्लास रुम, लैंग्वेज लैब की आधुनिक तकनीकीयुक्त शिक्षा की व्यवस्था का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा के विकास की दिशा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत हो रही है। 
Share:

Wednesday, October 3, 2018

यह डिजिटल और ज्ञान आधारित दौर है - रघुवर दास

झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह  का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री   रघुवर दास ने कहा कि हमारा युवा वर्ग देश का गौरव है। झारखंड राज्य के युवाओं में क्षमता की कोई कमी नहीं है, जरूरत है कि इन युवा क्षमता को सही दिशा की ओर अग्रसर करें। हम ऐसे डिजिटल और ज्ञान आधारित दौर में हैं जो हमारे जीने और काम करने के तरीकों को बदल रहा है। दक्ष मानव संसाधन की जरूरत सिर्फ राज्य में ही नहीं बल्कि देश और दुनिया में है। 
साइबर क्राइम एवं अपराध के नए-नए तरीके वर्तमान समय में राज्य, देश और दुनिया में चुनौती

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि साइबर क्राइम एवं अपराध के नए-नए तरीके वर्तमान समय में राज्य, देश और दुनिया में चुनौती बना हुआ है। इन चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित दक्ष मानव संसाधन को एडवांस प्लानिंग करने की जरूरत है। पुलिसिंग व्यवस्था का आधुनिकीकरण केवल नए-नए हथियारों से नहीं हो सकता है। इसके लिए प्रशिक्षित मानव बल मिलना चाहिए जो आधुनिक तौर तरीकों को जानते हो। राज्य सरकार द्वारा झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को झारखंड पुलिस बल में नौकरी के लिए प्राथमिकता देने की योजना बनाई गई है।

ज्ञान आधारित युग में आईटी का अधिक से अधिक उपयोग हो
मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि ज्ञान आधारित युग में आईटी का अधिक से अधिक उपयोग हो यह सुनिश्चित करें। पुलिसिंग व्यवस्था में उपयुक्त वायरलेस  कैडर को आईटी कैडर के साथ जोड़ें। राज्य में होने वाली सिपाही बहाली में भी गुणवत्तापूर्ण दक्ष युवाओं को ही बहाल करें। ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे युवा जो गरीबी के कारण कॉलेज नहीं आ पाते हैं उन्हें भी प्रशिक्षित कर दक्ष मानव संसाधन बनाएं। रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में पढ़ाई का दायरा ऐसा हो कि युवक-युवतियों को सिर्फ सरकारी ही नहीं, बल्कि गैर सरकारी संस्थाओं में भी आसानी से नौकरी मिल सके। 

 टाना भगत परिवार के बच्चे पुलिस बल में अच्छा काम करेंगे
मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में टाना भगत परिवारों के 60 बच्चे बच्चियों का नामांकन सर्टिफिकेट कोर्स इन पुलिस साइंस में कराया गया है। इनके पढ़ाई लिखाई, रहने, खाने, कागज, किताब सबकी जिम्मेदारी प्राधिकार ने लिया है विश्वास है कि यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद टाना भगत परिवार के बच्चे पुलिस बल में अच्छा काम करेंगे। 
विश्वविद्यालय के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा की पढ़ाई के लिए स्थापित किया गया झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय देश का तीसरा विश्वविद्यालय है। गठन के मात्र 2 वर्ष की अवधि में ही इस विश्वविद्यालय ने पढ़ाई लिखाई, अनुशासन एवं तौर तरीकों से शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसका सबसे बेहतर उदाहरण यही है कि बंगाल, उड़ीसा, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत बाहर के अन्य राज्यों के युवा आज शिक्षा प्राप्त करने हेतु झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में नामांकन करा रहे हैं। इस विश्वविद्यालय के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता रही है। 

बौद्धिक क्षमता का लोहा सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि  पूरे देश और दुनिया में मनवाए
मुख्यमंत्री ने कहा अध्ययनरत युवाओं से अपील किया कि अपनी बौद्धिक क्षमता का लोहा सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि  पूरे देश और दुनिया में मनवाए। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय को मॉडल विश्वविद्यालय के तौर पर विकसित करें। शिक्षा, अनुशासन और व्यवस्था ऐसी हो कि यह विश्वविद्यालय देश और दुनिया को दक्ष मानव संसाधन दे सके। पूरे देश में हमें इस विश्वविद्यालय को रोल मॉडल के रूप में विकसित करना है। हमारी प्रतिस्पर्धा देश के विकसित राज्य  गुजरात से ही नहीं बल्कि दुनिया के विकसित राष्ट्र के बराबर होनी चाहिए।



इस अवसर पर विधायक सह  प्रशासी निकाय, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय  राधा कृष्ण किशोर, अनंत ओझा, एडीजी मुख्यालय  पी आर के नायडू,  कुलपति रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय अहमदाबाद विकास सहाय, प्रति कुलपति रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय रांची  मनोरंजन कुमार जमुआ, कुलपति रांची विश्वविद्यालय  रमेश चंद्र पांडे, कुलपति लॉ यूनिवर्सिटी रांची  गौतम चौधरी सहित रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थाओं से आए प्रतिनिधिगण एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Share:

Monday, October 1, 2018

मधुमिता को रांची विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

रिपोर्ट- उद्यम प्रभात 
रांची - एशियाड में सिल्वर पदक विजेता झारखंड की बेटी और सिल्वर गर्ल मधुमिता  को रांची विश्वविद्यालय ने समानित किया । मधुमिता रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत सिल्ली कॉलेज सिल्ली की बीए पार्ट -2 की छात्रा है । रांची विश्वविद्यालय  के आर्यभट्ट सभागार में कुलपति रमेश कुमार पांडे ने बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया साथ ही एक लाख रुयपे की चेक देकर पुरस्कृत किया, वहीं उनके कोच प्रकाश राम को भी 25 हज़ार देकर सम्मानित किया गया ।



 कुलपति रमेश कुमार पांडे ने मधुमिता को रांची विश्वविद्यालय का ब्रांड एंबेसडर  बनाने की भी घोषणा किया है मोके पे कुलपति रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि सिल्ली कॉलेज और रांची विश्वविद्यालय की इस विद्यार्थी ने देश के साथ-साथ झारखंड का भी नाम रोशन किया है । मधुमिता के मेहनत  से हमारा कॉलेज और राज्य के साथ साथ देश को भी गौरवान्वित किया है ।
Share:

Saturday, September 29, 2018

समाहरणालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन

कोडरमा- श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय के द्वारा समाहरणालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक सह  शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने किया।


केंद्र और राज्य सरकार बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए काफी गम्भीरता से प्रयासरत 
मेले में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री  डॉ. नीरा यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए काफी गम्भीरता से प्रयासरत है। झारखण्ड में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई विभागों में बहाली हुई है, वर्ष 2018 में 25 हजार लोगों को रोजगार दिया गया है। आने वाले समय मे जनवरी 2019 तक एक लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित है, सरकार इसे हर हाल में पूरा करेगी।

19 कम्पनियों में से कोडरमा के 6 कम्पनियों ने भाग लिया
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने में मदद मिलती है। वहीं उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि रोजगार मेले में 19 कम्पनियों में से कोडरमा के 6 कम्पनियों ने भाग लिया है, इसका लाभ उठाने की जरूरत है।
नियुक्ति पत्र का वितरण 
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कम्पनियों द्वारा चयनित युवक युवतियों को मुख्य अतिथि के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। मेले को जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता समेत अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया।
मौके पर डीडीसी आलोक त्रिवेदी, अपर समाहर्ता प्रवीण कुमार गागराई, नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, आरसेटी निदेशक परेश कु सिन्हा, डीडीएम नवाड़ हरिदत पोद्दार सुरेश सिंह, संजीव समीर, समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

रोजगार मेला में 137 को मिला रोजगार 

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में 15 कम्पनियाँ शामिल हुए थे। मेले में 186 लोगों के द्वारा आवेदन दिया गया था जिसके विरुद्ध 137 लोगों का चयन विभिन्न कम्पनियों के द्वारा किया गया ।
Share:

Tuesday, September 18, 2018

रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव

रिपोर्ट- उद्यम प्रभात
रांची- रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर सस्पेंस खत्म होता नहीं दिख रहा है . वीसी डॉ रमेश पांडे के साथ छात्र संगठन प्रतिनिधियों की हुई बैठक में फिर एकबार कोई नतीजा नहीं निकला .
वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडे ने कहा कि छात्र नेताओं के साथ बातचीत की गई है लेकिन आगे एग्जामिनेशन और छुट्टियों के कारण फिलहाल चुनाव में देरी हो सकती है. चुनाव को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी.




इधर छात्रनेताओं की माने तो हर बार विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को टालने का काम करती रही है. इस बार भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने वही किया है.जो छात्र हित में नहीं है
Share:

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING