शोकफ के डोरंडा कॉलेज सेंटर के कराटेकार हुए सम्मानित

रांची-बिते दिन खूंटी जिला में 2ND SKAJ ओपेन कराटे चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन किया गया था . जिममे शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डोरंडा कॉलेज कराटे प्रशिक्षण केंद्र के कराटेकारो ने चैम्पियनशिप 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण , दो रजत, प्राप्त किया था .

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री किया मनोनीत, सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंगलवार की रात महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन की ओर से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास दावा पेश किया गया था. दावा पेश करने के बाद बुधवार को राज्यपाल की ओर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है.

रांची के आड्रे हाउस को अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति भवन के नाम से जाना जायेगा- रघुवर दास

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts
Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts

Sunday, December 31, 2023

नव वर्ष के आगमन के अवसर पर कार्यक्रम

नव  वर्ष के आगमन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन -प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय



रॉची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चौधरी बगान, हरमू रोड में नये वर्ष के आगमन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करकार्यक्रम का उदघाटन करते हुए देव शंकर, निदेशक दूरसंचार विभाग ने कहा कि प्रत्येक वर्ष नएसाल को बेहतर और खुशनुमा बनाने के लिए हम सभी कई शुभ संकल्प, विचार व वायदे अपनेआप से करते हैं। परंतु व्यवहारिक जीवन में मन में अनेक विचार तथा बातें भी आती है। उनमें सेबहुत से संकल्प सकारात्मक, नकारात्मक, दृढ़ व कमजोर होते हैं। नकारात्मक या कमजोर संकल्प में जीवन में आगे नहीं बढ़ने देते। संबंधों पर भी हमारी सोच का गहरा प्रभाव पड़ता हैं । इसलिएइस नये वर्ष के अवसर पर हमें अपनी संकल्प शक्तित को शुभ एवं सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है तभी सबके जीवन में सुख शांति और समृद्धि आएगी। अपने संकल्पों को शक्तिशाली व सकारात्मक बनाने में राजयोग का अभ्यास बहुत ही लाभकारी है।
डॉ० कृष्ण कुमार, दुबे अभियांत्रिकी शिक्षक ने कहा व्यवहार अगर अच्छा है तो मन ही मंदिर है। आहार अगर अच्छा है तो तन ही मंदिर है। विचार अगर सकारात्मक है तो मस्तिष्क ही मन्दिर है यह तीनों अगर अच्छे हैं तो जीवन ही मंदिर है। कितनी खूबसूरती से परमात्मा हमारी जिन्दगी में एक एक दिन जोड़ता है इसलिए नहीं कि हमें उसकी जरूरत है, शायद इसलिए कि किसी और को आपकी ज्यादा जरूरत है। इसलिए अपने जीवन को नववर्ष में नए तरीके से जीने के लिए स्वयं को प्रेरित कर सकते हैं।
जे०पी० गुप्ता, समाजसेवी ने कहा कि बहुत समय से दुख व अशांति के ओढ़े हुए लबादे को फैक कर ही आत्मा सुख शांति के सुंदर लिबास को धारण कर सकती है। समस्त विश्व को एकता और शांति के मधुर सूत्र में पिरोने का दिव्य कार्य किसी वैज्ञानिक, राजनीतिज्ञ या धर्म स्थापक का न होकर केवल मात्र विश्व पिता परमात्मा द्वारा ही होना सम्भव है।
विजय खोवाल, समाजसेवी ने कहा है। शांति और सम्पन्नता के लिए सभी मानव प्रार्थना करते हैं। तो इस नये वर्ष में आध्यात्मिक शक्ति को पहचान कर पवित्रता, प्रेम, सच्चाई व खुशी के दिव्य गुणों द्वारा हम सभी अपना योगदान दे ।
ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा बड़े हर्ष का समय है नये वर्ष के साथ नवयुग का भी आगमन हो रहा है। अब पूराना वर्ष बीतने के साथ-साथ अब अपने स्वार्थ व अहंकार रूपी पुराने संस्कारों को परिवर्तन कर इस संसार को बदलना है। शीघ्र ही स्व्णिम दुनिया हम सबकी नजरों के सामने होगी। आध्यात्म की अमुृत वर्षा से सुखमय संसार शीघ्र आयेगा। आज के अशांत समय में भारत की ओर विश्व, आशा की नजर से देख रहा है और पिता परमात्मा भी अविनाशी ज्ञान योग की सौगात मानव को प्रदान कर रहे हैं। इस नये वर्ष में अनेक चुनौतियों के वावजूद हमें नैतिक मूल्यों की पुर्नस्थापना हेतु निर्मल निस्वार्थ सेवा भावना की कलम लगानी है ताकि भावी पीढ़ी व हमारा भविष्य नयी सुबह का नया सूरज देखे - यही समय की पुकार है।
कार्यक्रम की शुरूआत राजयोग गाईडेड मेडिटेशन के द्वारा किया गया। बालकलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही विभिन्न प्रकार के खेलों का आनन्द सभीउपस्थित लोगों ने लिया।


Share:

श्री चैती दुर्गा मंदिर,भुताहा तालाब में भोग का वितरण

श्री चैती दुर्गा मंदिर में भोग का वितरण किया गया

रिपोर्ट-जितेन्द्र प्रसाद

रांची //- श्री चैती दुर्गा  मंदिर,भुताहा तालाब में प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी भोग वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्रा जी के द्वारा भोग लगाया गया तथा मंदिर परिसर में जुटे भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया, इसमें खिचड़ी, अचार, चिप्स, हलवा आदि थे।



श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के सभी सदस्य एवं परिवार कि और से सभी को नव वर्ष कि हार्दिक शुभकामनायें एवं मंगलकामनाएं करते है। माता रानी का कृपा सदेव सभी पर बनाएं रखें।



इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महासमिति के मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू, श्री रमेश सिंह,श्री संजय सिंह (लल्लू सिंह),श्री शंकर दुबे,श्री मुकेश सिंह, श्री डॉ प्रभाकर चौबे (मिंटू चौबे),सूरज गुप्ता,श्री राहुल सिंह, नमन भारतीय,राहुल रजक,संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन),आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे।

यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।


Share:

झारखण्ड राज्य का मान बढ़ाया रांची की बहु ने

मिसेज इंडिया झारखण्ड 2023 का खिताब और ताज अपने नाम किया 

अग्रता ढांढनीयां ने दिल्ली में आयोजित *मिसेज इंडिया वन इन अ मिलियन* सीजन 4 2023 में प्रतिभागी के रूप में शामिल हुई । यह कार्यक्रम दिल्ली के होटल लीला पैलेस में दिनांक 21 दिसंबर 2023 से 24 दिसंबर 2023 तक आयोजित की गई , जिसमें प्रतियोगियों का चयन अनेक चरणों से होकर संपन्न हुई । 


इस प्रतियोगिता में के चरण मिसेज टेलेंट में प्रथम एवम बेस्ट नेशनल कोस्टटियूम ( झारखण्ड का प्रतिनिधित्व ) टाईटल के पुरुस्कार से सम्मानित हुई । 
दिनाक 24 दिसंबर 2023 को ग्रैंड फिनाले में समस्त भारत के कुल 60 प्रतियोगी का चयन हुआ था जिसमे अग्रता ढांढनीयां ने दो चरणों में खिताब जीत कर अपना और अपने राज्य का मान बढ़ाया और *मिसेज इंडिया झारखण्ड 2023* का खिताब और ताज अपने नाम किया । 

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ( जज ) के रूप में मिस यूनिवर्स इंडिया 2023 श्वेता सारडा के द्वारा संपन्न हुई । 
अग्रता ढांढनीयां रांची के प्रतिथिष्ठ दवा व्यवसायी मनोज आभा ढांढनीयां के पुत्र मयंक ढांढनीयां की धर्म पत्नी हैं ।
Share:

Wednesday, December 25, 2019

Monday, February 18, 2019

रांची से हजारीबाग पटना ट्रेन को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 23 से चलेगी स्थायी रूप से ट्रेन/ Ranchi to Hazaribagh Patna train will be flagged by the Prime Minister, flagged by 23, permanently train

रांची- रांची से हजारीबाग होते पटना जानेवाली ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिहार के बरौनी से ऑन लाइन पीएम और हजारीबाग से नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने ट्रेन हजारीबाग से पटना  तक स्पेशल ट्रेन के रूप में रवाना किया। लेकिन यह ट्रेन स्थायी रूप से 23 फरवरी से चलेगी। इस ट्रेन का नंबर (18633-18634) भी जारी कर दिया गया है।



हर शनिवार को पटना के लिए होगी रवाना

शनिवार को यह ट्रेन रांची से प्रत्येक शनिवार को रात 11:55 मिनट पर पटना के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन पूरी तरह से फुल एसी होगी। इसमें एसी-टू की तीन बोगी और एसी थर्ड की 10 बोगियां होगी। यह ट्रेन पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाता था और रांची से मुरी, बरकाकाना होते हजारीबाग होकर पटना जाती थी, लेकिन हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा की डिमांड पर रेलवे बोर्ड ने स्थायी रूप से चलाने की मंजूरी दी। इस नए रूट पर सप्ताह में एक दिन यानि  23 फरवरी से ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर की ओर से बताया गया कि 19 फरवरी से इस ट्रेन का आरक्षण शुरू कर दिया जाएगा।

पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

प्रत्येक शनिवार को रांची से यह ट्रेन (18634) रात में 11:55 बजे पटना के लिए खुलेगी। मुरी-1:20 मिनट, बरकाकाना-2:40 मिनट, हजारीबाग टाउन-3:42 मिनट, कोडरमा-5:22 मिनट, गया-7:20 बजे, जहानाबाद-8:17 मिनट और पटना- 9:30 मिनट पर पहुंचेगी। वही यह ट्रेन पटना से (18633) प्रत्येक रविवार को सुबह 10:30 बजे रांची के लिए खुलेगी। जहानाबाद-11:32 बजे, गया-1 बजे, कोडरमा-2:02 मिनट, हजारीबाग-3:32 मिनट, बरकाकाना-6:25 मिनट, मुरी- 7:55 मिनट, रांची- 9:30 मिनट पर पहुंचेगी।

रेलवे बोर्ड और पूर्व मध्य रेलवे की पहल पर चला स्पेशल ट्रेन नए रूट पर

रेलवे बोर्ड की पहल पर रांची वासी को पटना जाने के लिए एक नया रूट दिया है। बोर्ड और पूर्व मध्य रेलवे की पहल पर ही इस ट्रेन को रांची से हजारीबाग होते हुए पटना चलाया गया। इस ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के रूप में पिछले वर्ष दिसंबर तक चलाया गया। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने कहा कि हजारीबाग के लिए लोग दो राज्य के राजधानी पटना और रांची से जुड़ गए है। इस ट्रेन के चलने से रांची, हजारीबाग, पटना के लोगों को काफी फायदा हुआ है। आनेवाले समय में डिमांड को देखते हुए ट्रेन के फेरा बढ़ाने पर रेलवे विचार करेगा।


Share:

Sunday, November 18, 2018

नई दिल्ली- कहीं ट्राइबल ज्यूलरी की बहार तो कहीं तेरा कोटा ज्यूलरी का खुमार। कही बम्बू क्राफ्ट का नज़ारा तो कहीं जूट क्राफ्ट्स की धमक। झारखण्ड पवेलियन में आने वाले दर्शकों को झारखण्ड का हस्तशिल्प कुछ इसी तरह अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।

प्रगति मैदान में जारी 38 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखण्ड पवेलियन अपनी विभिन्न विशेषताओं के चलते दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल करता जा रहा है। एक तरफ जहाँ बिरसा मुंडा की प्रतिमा,  दर्शकों के बीच सेल्फी पॉइंट के तौर पर फेमस हो गए हैं, झारखण्ड का हस्तशिल्प भी दर्शकों में काफी मशहूर हो गया है।
झारखण्ड पवेलियन में ट्राइबल ज्यूलरी का एक स्टॉल लगा है। यहाँ ट्राइबल पायल, मंदली, हंसुली, ढेला, पछुआ, चन्द्रहार, झुमकी, अंगूठी और झाला जैसे आभूषण 50 रूपए से 500 रूपए तक बेचे जा रहे हैं। वहीँ टेरा कोटा ज्यूलरी के स्टॉल पर 50 रुपये से एक हज़ार रूपए तक के नेकलेस मिल रहे हैं।  साथ ही जूट से बने भगवान, नेकलेस और डेकोरेटिव आइटम्स भी अच्छे दामों पर मिल रहे हैं।
Share:

मांग में सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा पहने मुंबई पहुंची दीपिका पादुकोण, ऐसा था रणवीर का गेटअप

14 और 15 को कोंकणी और सिंधी के परंपरागत रीति और रिवाज में शादी करने वाली दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी रविवार सुबह मुंबई पहुंची. इस जोड़ी ने इटली में शादी रचाई है. मुंबई एयरपोर्ट पर इस जोड़ी को कैमरे में कैद किया गया. दीपिका जहां लाल साड़ी पहने नजर आयी वहीं रणवीर ने डार्क कलर की पिंक ड्रेस पहन रखी थी.
 
दीपिका और रणवीर हाथों में हाथ डाले नजर आये
 इस कपल ने किसी को नाराज नहीं किया और सबके साथ फोटो खिंचवाई. दीपिका ने मांग में सिंदूर, मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा पहन रखा था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, दीपिका और रणवीर मुंबई में बने अपने नए घर में गृह प्रवेश करेंगे. यहां चर्चा कर दें कि इटली के लेक कोमो में शादी करने के बाद दीपिका और रणवीर अब बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे.
 
शादी के बाद से दीपिका के लहंगे की चर्चा मीडिया और फैंस के बीच खूब हो रही है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरें आने के बाद से ही उनकी चर्चा और बढ़ गयी है. गहनों से कपड़ों तक की चर्चा हो रही है. वहीं दीपिका की सगाई की अंगूठी दो करोड़ की बतायी जा रही है तो वहीं सिंधी शादी में पहना हुआ सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया लहंगा 9 से 10 लाख का है. लहंगे में ओढ़ी गयी चुनरी जिसमें सौभाग्यवती भव: लिखा हुआ है. वह भी खबरों में बना हुआ है. दीपिका के वेडिंग लहंगे की कीमत ने बॉलीवुड की दूसरी अभिनेत्रियों की शादी के कपड़ों को भी सुर्खियों में ला दिया है.
 
ऐश्वर्या राय की वेडिंग साड़ी थी सबसे महंगी
ऐश्वर्या राय बच्चन ने 20 अप्रैल 2007 को अपनी शादी में नीता लूला द्वारा डिजाइन किया गया ट्रेडिशनल गोल्डन और पीली कांजीवरम साड़ी पहनी थी. जिसका बॉर्डर सोने के धागों से बना था जबकि स्वारोवस्की क्रिस्टल से साड़ी को सजाया गया था. साड़ी की कीमत 74 लाख थी. जिसे किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस द्वारा अपनी शादी के दिन पहना गया सबसे कीमती लिबास करार दिया जाता है. दूसरी बॉलीवुड की दुल्हनों में शिल्पा शेट्टी और करीना कपूर खान का नाम आता है.जिनकी शादी के दिन पहनी साड़ी और लहंगे की कीमत 50 लाख थी.सोनम कपूर आहूजा के वेडिंग लहंगे की कीमत भी लगभग इतनी ही थी.
 
विद्या ने की थी सब्यसाची से शुरुआत
दीपिका पादुकोण की शादी के सारे कपड़े सब्यसाची ने डिजाइन किये हैं.इससे पहले अनुष्का शर्मा की भी अपनी शादी से जुड़े सारे कपड़े सब्यसाची ने ही डिजाइन किए.वैसे बॉलीवुड में इसकी शुरुआत अभिनेत्री विद्या बालन को ही जाता है.विद्या बालन ने अपनी शादी की बनारसी साड़ी से लेकर हल्दी और मेहंदी के सारे कपड़े सब्यसाची से ही डिजाइन करवाए थे. ब्राइड्स ऑफ सब्यसाची में बिपाशा बासु, सोहा अली खान का नाम भी प्रमुखता से आता है.
Share:

Tuesday, October 23, 2018

जेसोवा दिवाली मेला का आयोजन

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  झारखंड आई.ए.एस.ऑफिसर्स  वाइब्स एसोसिएशन  की ओर से बहुप्रतीक्षित जेसोवा  दिवाली मेला का आयोजन किया जा रहा है .झारखंड आई.ए.एस.ऑफिसर्स  वाइब्स एसोसिएशन की सचिव  रिचा संचिता ने प्रेस वार्ता  में कहा कि आगामी 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में बहुप्रतीक्षित जेसोवा  दिवाली मेला का आयोजन  होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष आयोजित होने वाली पांच दिवसीय दिवाली मेले में स्वदेशी  कपड़ों, जनजातीय भोजन और स्वदेशी कला से संबंधित स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे.  इस अवसर पर जेसोवा दिवाली मेला, 2018 का पोस्टर भी रिलीज किया गया.



महिला उद्यमिता और ग्रामीण कारीगरों को बढ़ावा देना
जेसोवा की सचिव  रिचा संचिता ने कहा कि जेसोवा द्वारा मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमिता और ग्रामीण कारीगरों को बढ़ावा देना है.  इस वर्ष मेले में झारखंड, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के विभिन्न जिलों सहित देशभर से उद्यमी  भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य की कठपुतली की सबसे प्राचीन परंपरा चादर- बदोनी लोक कला का भी प्रदर्शन मेले में किया जाएगा. मेले में बच्चों के साथ साथ युवाओं के लिए एडवेंचर गेम्स आकर्षण के मुख्य केंद्र होंगे, जिसके अंतर्गत कई साहसिक खेल शामिल होंगे. मेले में स्टॉलो और मनोरंजन क्षेत्र के अलावा, पूरे भारत के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्यतः झूमर, छऊ नृत्य और अन्य लोकनृत्य आयोजित किए जाएंगे.

200 स्टॉल की व्यवस्था
रिचा संचिता ने कहा कि इस वर्ष मेले में लगभग 200 स्टॉल की व्यवस्था की गई है. मेला परिसर में आगंतुकों की सुविधा के लिए मोबाइल एटीएम की भी व्यवस्था की जा रही है. मेले में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, दिव्यांग सर्टिफिकेट,आई चेकअप, हेल्थ चेकअप सहित कई विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे.

 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना
 रिचा संचिता ने कहा कि जेसोवा समाज के विकास हेतु कृत संकल्पित है. संस्थान द्वारा  शिक्षा के क्षेत्र में कई सकारात्मक कार्य किए जा रहे हैं. ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है. संस्थान द्वारा रांची के मधुकम एवं अरगोड़ा स्थित दो  आंगनवाड़ी केंद्र को भी   गोद लिया गया है. ट्राईबल क्षेत्र में प्रतियोगिता परीक्षा में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए द विंग नामक 3 ट्राईबल लाइब्रेरी का भी स्थापना संस्थान द्वारा किया गया है. दो ट्राईबल लाइब्रेरी खूंटी एवं एक ट्राईबल लाइब्रेरी कांके रांची में स्थापित किया गया है. ट्राईबल लाइब्रेरी के माध्यम से जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के प्रति मोटिवेट करना संस्थान का लक्ष्य है. पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी संस्थान द्वारा पहले से ही कई कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं. जेसोवा समाज एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

 इस अवसर पर जेसोवा की अध्यक्षा  दिव्या त्रिपाठी, एवं जेसोवा के सदस्यों में  मिली सरकार,  अनीता शर्मा,  सरिता पांडे,  मंजू प्रसाद,  मिनी सिंह,  अमिता खंडेलवाल  प्रभा रहाटे,  अनिता सिन्हा,निक्की टोप्पो, मनु झा,  ज्योति भजंत्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Share:

Tuesday, October 2, 2018

भोजपुरी युवा विकास मंच ने स्वच्छता अभियान चलाया


रांची -  भोजपुरी युवा विकास मंच एवं जन समाचार के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी की 150 जयंती के शुभ अवसर पर मोराबादी  स्थित आई ए एस club में स्वच्छता अभियान के तहत भोजपुरी फ़िल्म इश्क पे जोर नहीं के कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता पखवाड़ा के समापन के अंतर्गत ias क्लब परिसर में साफ सफाई की । 


इस अवसर पर कलाकारों ने भागवान बिरसा मुंडा की धरती झारखंड को हरा भरा ओर स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर  अभिनेता पवन सिंह,अभिनेत्री अनुस्मृति सरकार,भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्य्क्ष आशुतोष द्विवेदी,संरक्षक राजीव रंजन,प्रोड्यूसर सौरव कुमार सुमन,कौशल किशोर, प्रेम नागवंशी ,स्वामी मुक्तरत,बी नितेश,गीतकार विजय प्रभाकर, लाइन प्रोड्यूसर रितेश गुप्ता,मनोज सिंह,राज चौहान,सोनू वर्मा आदि उपस्थित थे ।





Share:

Saturday, September 29, 2018

जीवन का अंत तय, रचनाएं होती है अमर- द्रौपद मुर्मू

रांची। हिन्दी पखवाड़ा को लेकर शनिवार को राजभवन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस मौके पर राज्यपाल द्रौपद मुर्मू ने ‘भोर’ नामक एक पत्रिका का भी आयोजन किया। राज्यपाल ने समारोह में आये कवियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि कविता और साहित्य के माध्यम से समाज की कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जीवन का अंत निश्चित है, लेकिन रचनाएं अमर होती है। कवि सम्मेलन के मौके पर कई कवियों और साहित्यकारों की ओर से कविता का भी पाठ किया गया।
Share:

Thursday, September 27, 2018

आजीविका सरस मेला 2018 का आयोजन

धनबाद- जिला प्रशासन के द्वारा  गोल्फ ग्राउंड में  28 सितंबर से  10 दिवसीय आजीविका सरस मेला 2018 का आयोजन किया जा रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस मेले में देशभर के ग्रामीण महिला कारीगरों के द्वारा बनाये गए उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी।


वस्तुओं के स्टॉल 
इसके अलावा मेले में हस्तशिल्प, हाथ से बने हुए कपड़े, रेशम, हैंडलूम उत्पाद, शहद, मसाले, आचार समेत लगभग 400 से अधिक अलग-अलग क्वालिटी के वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में अलग-अलग बैंकों का स्टॉल भी लगाया जाएगा। जहां पर ग्राहक  बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले पाएंगे। इसके अलावा सरस मेले में नाबार्ड भी अपना स्टॉल लगाएगा।
विभिन्न राज्यों के लगेगे स्टॉल
स्टॉल के माध्यम से सफल उद्यमियों के विभिन्न उत्पादों की मेले में प्रदर्शनी की जाएगी साथ ही उसकी बिक्री की भी व्यवस्था होगी। पंजाब, हरियाणा, मणिपुर ,बिहार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, केरल सहित कई अन्य राज्यों के स्टोर लगेंगे।

प्रतियोगिता का होगा आयोजन 
इसके अलावा मेले में नृत्य प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण महारास, गिद्धा, कत्थक और संगीत के सुरमई कार्यक्रम होंगे। साथ ही नागपुरी लोक नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में  महाराष्ट्र से आए हुए कलाकार महाराष्ट्र के लोक नृत्य भी  दर्शकों के लिए प्रस्तुत करेंगे।

कई तरह के सरकारी योजनाएं भी होंगी लॉन्च
उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया कि सरस मेले में कई तरह के सरकारी  योजनाओं  को भी लॉन्च किया जाएगा।  पोषण अभियान, मनरेगा, आयुष्मान भारत एवं जोहार समेत कई अन्य तरह के योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम
सरस  मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा गया है। इसके लिए पूरे मेले को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। अग्निशमन यंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। सभी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। मेला परिसर में स्वच्छता बरकरार रखने के लिए जगह-जगह पर डस्टबिन लगाया जाएंगे। इसके अलावा देवघर में श्रावणी मेले में लगाए जाने वाले मोबाइल टॉयलेट के तर्ज पर यहां भी मोबाइल टॉयलेट लगाए जाएंगे। चप्पे-चप्पे पर सादे लिबास में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहेंगे ताकि छेड़खानी जैसी घटनाएं  न घट सके।
Share:

Wednesday, September 26, 2018

कर्ल-ऑन ने झारखंड में नई तकनीक के साथ दी दशतक


                                         कर्ल-ऑन ने झारखंड में नई तकनीक के साथ दी दशतक
Share:

Tuesday, September 25, 2018

जेसीआई रांची द्वारा डांडिया नाईट का आयोजन का पोस्टर लॉन्च

रांची- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जेसीआई रांची द्वारा डांडिया नाईट का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन 12 अक्तूबर को रांची क्लब में किया जाएगा । आयोजन को लेकर कार्यक्रम जलसा के पोस्टर का अनावरण  किया गया। कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर जेसी प्रतीक जैन ने बताया कि इसमें बॉलीवुड की गायिका वर्षा त्रिपाठी और डीजे ख्याति लोगों को झुमाएंगी। इसके लिए कपल टिकट 1200, सिंगल 800, आठ वर्ष से अधिक उम्र के लिए 400 रुपए रखे गए हैं। आठ साल से कम उम्र के बच्चों की इंट्री नि:शुल्क होगी। टिकट खरीदने वालों को इनाम भी दिए जाएंगे। .सभी टिकट धारक को नृत्य ताल अकादमी के द्वारा 3 दिन का फ्री डंडिया वोर्शोप भी कराया जायेगा .साथ ही सभी टिकट धारक को डंडिया स्टिक,टैटू,वेट वाइप्स,मिनरल वाटर को मुफ्त में मिलेंगे. कार्यक्रम में बेस्ट कपल, बेस्ट मेल.बेस्ट फीमेल ,बेस्ट किड जैसे कई इनाम मिलेंगे–इनाम के तौर पर चांदी की डंडिया स्टिक श्री अलंकार ज्वेलर्स की और से भेट किये जायेंगे.

Share:

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING