शोकफ के डोरंडा कॉलेज सेंटर के कराटेकार हुए सम्मानित

रांची-बिते दिन खूंटी जिला में 2ND SKAJ ओपेन कराटे चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन किया गया था . जिममे शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डोरंडा कॉलेज कराटे प्रशिक्षण केंद्र के कराटेकारो ने चैम्पियनशिप 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण , दो रजत, प्राप्त किया था .

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री किया मनोनीत, सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंगलवार की रात महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन की ओर से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास दावा पेश किया गया था. दावा पेश करने के बाद बुधवार को राज्यपाल की ओर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है.

रांची के आड्रे हाउस को अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति भवन के नाम से जाना जायेगा- रघुवर दास

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label खेलकूद-धार्मिक. Show all posts
Showing posts with label खेलकूद-धार्मिक. Show all posts

Sunday, January 21, 2024

स्वर्गीय काशीनाथ महतो स्मृति मेला सह फुटबाल खेल का आयोजन।

सिल्ली के भेलवा टुंगरी में  स्वर्गीय काशीनाथ महतो स्मृति मेला सह फुटबाल खेल का आयोजन।



रिपोर्ट-अशोक महतो
 सिल्ली ।। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिल्ली प्रखंड अंतर्गत भेल्वा टुंगरी में  स्वर्गीय काशीनाथ महतो समृती मेला का आयोजन किया गया। मेले में स्वर्गीय काशीनाथ महतो के फोटो में द्वीप प्रजवालित कर अन्य कार्यक्रम की शुरुवात की गई। अपनी परम्परा को बचाए रखने के लिए अगल बगल गांव के लोग गाजे बाजे ओर ढोल नगड़े  के साथ मेले परिसर में नाचते गाते  हुए  पहुँचे।



मेले में पंता नाच ,महिला फुटबाल, मर्गा लड़ाई मेले का आकर्षक केंद्र था।बादाम की दुकान मिठाई की दुकाई कतारी ,के दुकान कतार बध सजी हुई थी। मेले के बगल में भेेलवा टुंगरी है जहां भोले नाथ के मंदिर में सर्धालू भगवान का दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। वहीं युवा पीढ़ी के नवजूवाक एवं युवती पहाड़ी में सेल्फी का आनंद लेते नजर आए। मेले में लाए हुए टुसू प्रदर्शनी के लिए पुरस्कृत किए गए।महिला फुटबाल में विजेता टीम कुसुम टिकरा को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।वहीं पुरुष वर्ग फुटबॉल टीम को पुरस्कृत किया गया।कलवादीह निवासी विकाश महतो की अध्यक्षता में मेला काप आयोजन किया गया ।सहयोगी ,विशाल महतो , मो. फारुख , सुभाष महतो,आदि लोग शामिल थे।
Share:

भारत ही नहीं विश्व पटल पर एक नवीन व अनूठा इतिहास लिखा जाएगा

श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए श्री श्याम मण्डल , रांची सदस्यगण पूर्ण भक्तभाव से तैयारी

रांची।।22 जनवरी 2024 को भारत ही नहीं विश्व पटल पर एक नवीन व अनूठा इतिहास लिखा जाएगा । श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए श्री श्याम मण्डल , रांची सदस्यगण पूर्ण भक्तभाव से तैयारी में लगे हुए हैं । 



प्रातः एकल अभियान के हरी सत्संग समिति द्वारा सुन्दर काण्ड का पाठ प्रातः 10 बजे किया जायेगा । इस अवसर पर संपूर्ण दीवार शुद्ध घी के लड्डू का वितरण किया जायेगा । संध्या 6 बजे से 8 बजे तक श्री श्याम मण्डल के सदयों द्वारा भजन संकीर्तन का कार्यक्रम होगा तत्पश्चात श्री राम लला के स्वागत में आतिशबाजी तथा दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा । साथ ही मन्दिर परिसर को पूर्ण रूप से विद्युत की रंगीन लड़ियों एवम फूलों से सजाया जा रहा है । 

नोट - इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मन्दिर प्रांगण में एल. सी. डी। टी. वी पर किया जाएगा तथा श्री श्याम मण्डल के ऑफिशियल यू ट्यूब चैनल पर भी होगा । 



Share:

Sunday, December 31, 2023

नव वर्ष के आगमन के अवसर पर कार्यक्रम

नव  वर्ष के आगमन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन -प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय



रॉची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चौधरी बगान, हरमू रोड में नये वर्ष के आगमन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करकार्यक्रम का उदघाटन करते हुए देव शंकर, निदेशक दूरसंचार विभाग ने कहा कि प्रत्येक वर्ष नएसाल को बेहतर और खुशनुमा बनाने के लिए हम सभी कई शुभ संकल्प, विचार व वायदे अपनेआप से करते हैं। परंतु व्यवहारिक जीवन में मन में अनेक विचार तथा बातें भी आती है। उनमें सेबहुत से संकल्प सकारात्मक, नकारात्मक, दृढ़ व कमजोर होते हैं। नकारात्मक या कमजोर संकल्प में जीवन में आगे नहीं बढ़ने देते। संबंधों पर भी हमारी सोच का गहरा प्रभाव पड़ता हैं । इसलिएइस नये वर्ष के अवसर पर हमें अपनी संकल्प शक्तित को शुभ एवं सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है तभी सबके जीवन में सुख शांति और समृद्धि आएगी। अपने संकल्पों को शक्तिशाली व सकारात्मक बनाने में राजयोग का अभ्यास बहुत ही लाभकारी है।
डॉ० कृष्ण कुमार, दुबे अभियांत्रिकी शिक्षक ने कहा व्यवहार अगर अच्छा है तो मन ही मंदिर है। आहार अगर अच्छा है तो तन ही मंदिर है। विचार अगर सकारात्मक है तो मस्तिष्क ही मन्दिर है यह तीनों अगर अच्छे हैं तो जीवन ही मंदिर है। कितनी खूबसूरती से परमात्मा हमारी जिन्दगी में एक एक दिन जोड़ता है इसलिए नहीं कि हमें उसकी जरूरत है, शायद इसलिए कि किसी और को आपकी ज्यादा जरूरत है। इसलिए अपने जीवन को नववर्ष में नए तरीके से जीने के लिए स्वयं को प्रेरित कर सकते हैं।
जे०पी० गुप्ता, समाजसेवी ने कहा कि बहुत समय से दुख व अशांति के ओढ़े हुए लबादे को फैक कर ही आत्मा सुख शांति के सुंदर लिबास को धारण कर सकती है। समस्त विश्व को एकता और शांति के मधुर सूत्र में पिरोने का दिव्य कार्य किसी वैज्ञानिक, राजनीतिज्ञ या धर्म स्थापक का न होकर केवल मात्र विश्व पिता परमात्मा द्वारा ही होना सम्भव है।
विजय खोवाल, समाजसेवी ने कहा है। शांति और सम्पन्नता के लिए सभी मानव प्रार्थना करते हैं। तो इस नये वर्ष में आध्यात्मिक शक्ति को पहचान कर पवित्रता, प्रेम, सच्चाई व खुशी के दिव्य गुणों द्वारा हम सभी अपना योगदान दे ।
ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा बड़े हर्ष का समय है नये वर्ष के साथ नवयुग का भी आगमन हो रहा है। अब पूराना वर्ष बीतने के साथ-साथ अब अपने स्वार्थ व अहंकार रूपी पुराने संस्कारों को परिवर्तन कर इस संसार को बदलना है। शीघ्र ही स्व्णिम दुनिया हम सबकी नजरों के सामने होगी। आध्यात्म की अमुृत वर्षा से सुखमय संसार शीघ्र आयेगा। आज के अशांत समय में भारत की ओर विश्व, आशा की नजर से देख रहा है और पिता परमात्मा भी अविनाशी ज्ञान योग की सौगात मानव को प्रदान कर रहे हैं। इस नये वर्ष में अनेक चुनौतियों के वावजूद हमें नैतिक मूल्यों की पुर्नस्थापना हेतु निर्मल निस्वार्थ सेवा भावना की कलम लगानी है ताकि भावी पीढ़ी व हमारा भविष्य नयी सुबह का नया सूरज देखे - यही समय की पुकार है।
कार्यक्रम की शुरूआत राजयोग गाईडेड मेडिटेशन के द्वारा किया गया। बालकलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही विभिन्न प्रकार के खेलों का आनन्द सभीउपस्थित लोगों ने लिया।


Share:

प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी

 CBSE बोर्ड के सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा फरवरी के दूसरे हफ्ते तक खत्म 

रांची// CBSE (केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने पहले ही परीक्षा का शेड्यूल जारी कर ‎दिया है. CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होगी. और CBSE ने 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. जो 1 जनवरी 2024 यानी कल से शुरू होगी. 

 
CBSE बोर्ड ने स्कूलों व स्टूडेंट्स, सभी के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं. स्कूलों को ‎निर्देश ‎दिए गए हैं ‎कि CBSE बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों को अपने यहां प्रैक्टिकल परीक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने होंगे. इसके लिए उन्हें बोर्ड की तरफ से कोई मदद नहीं मिलेगी. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी गाइडलाइंस व सिलेबस देख सकते हैं.  
 
बता दें कि CBSE बोर्ड में प्रैक्टिकल परीक्षा के नंबर रिजल्ट में जोड़े जाते हैं. अगर कोई स्टूडेंट किसी भी वजह से CBSE बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा देने में असमर्थ रहता है तो उसे दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा. CBSE बोर्ड के सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा फरवरी के दूसरे हफ्ते तक खत्म हो जाएगी.
Share:

श्री चैती दुर्गा मंदिर,भुताहा तालाब में भोग का वितरण

श्री चैती दुर्गा मंदिर में भोग का वितरण किया गया

रिपोर्ट-जितेन्द्र प्रसाद

रांची //- श्री चैती दुर्गा  मंदिर,भुताहा तालाब में प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी भोग वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्रा जी के द्वारा भोग लगाया गया तथा मंदिर परिसर में जुटे भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया, इसमें खिचड़ी, अचार, चिप्स, हलवा आदि थे।



श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के सभी सदस्य एवं परिवार कि और से सभी को नव वर्ष कि हार्दिक शुभकामनायें एवं मंगलकामनाएं करते है। माता रानी का कृपा सदेव सभी पर बनाएं रखें।



इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महासमिति के मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू, श्री रमेश सिंह,श्री संजय सिंह (लल्लू सिंह),श्री शंकर दुबे,श्री मुकेश सिंह, श्री डॉ प्रभाकर चौबे (मिंटू चौबे),सूरज गुप्ता,श्री राहुल सिंह, नमन भारतीय,राहुल रजक,संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन),आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे।

यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।


Share:

Wednesday, December 25, 2019

Monday, February 18, 2019

रांची से हजारीबाग पटना ट्रेन को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 23 से चलेगी स्थायी रूप से ट्रेन/ Ranchi to Hazaribagh Patna train will be flagged by the Prime Minister, flagged by 23, permanently train

रांची- रांची से हजारीबाग होते पटना जानेवाली ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिहार के बरौनी से ऑन लाइन पीएम और हजारीबाग से नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने ट्रेन हजारीबाग से पटना  तक स्पेशल ट्रेन के रूप में रवाना किया। लेकिन यह ट्रेन स्थायी रूप से 23 फरवरी से चलेगी। इस ट्रेन का नंबर (18633-18634) भी जारी कर दिया गया है।



हर शनिवार को पटना के लिए होगी रवाना

शनिवार को यह ट्रेन रांची से प्रत्येक शनिवार को रात 11:55 मिनट पर पटना के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन पूरी तरह से फुल एसी होगी। इसमें एसी-टू की तीन बोगी और एसी थर्ड की 10 बोगियां होगी। यह ट्रेन पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाता था और रांची से मुरी, बरकाकाना होते हजारीबाग होकर पटना जाती थी, लेकिन हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा की डिमांड पर रेलवे बोर्ड ने स्थायी रूप से चलाने की मंजूरी दी। इस नए रूट पर सप्ताह में एक दिन यानि  23 फरवरी से ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर की ओर से बताया गया कि 19 फरवरी से इस ट्रेन का आरक्षण शुरू कर दिया जाएगा।

पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

प्रत्येक शनिवार को रांची से यह ट्रेन (18634) रात में 11:55 बजे पटना के लिए खुलेगी। मुरी-1:20 मिनट, बरकाकाना-2:40 मिनट, हजारीबाग टाउन-3:42 मिनट, कोडरमा-5:22 मिनट, गया-7:20 बजे, जहानाबाद-8:17 मिनट और पटना- 9:30 मिनट पर पहुंचेगी। वही यह ट्रेन पटना से (18633) प्रत्येक रविवार को सुबह 10:30 बजे रांची के लिए खुलेगी। जहानाबाद-11:32 बजे, गया-1 बजे, कोडरमा-2:02 मिनट, हजारीबाग-3:32 मिनट, बरकाकाना-6:25 मिनट, मुरी- 7:55 मिनट, रांची- 9:30 मिनट पर पहुंचेगी।

रेलवे बोर्ड और पूर्व मध्य रेलवे की पहल पर चला स्पेशल ट्रेन नए रूट पर

रेलवे बोर्ड की पहल पर रांची वासी को पटना जाने के लिए एक नया रूट दिया है। बोर्ड और पूर्व मध्य रेलवे की पहल पर ही इस ट्रेन को रांची से हजारीबाग होते हुए पटना चलाया गया। इस ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के रूप में पिछले वर्ष दिसंबर तक चलाया गया। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने कहा कि हजारीबाग के लिए लोग दो राज्य के राजधानी पटना और रांची से जुड़ गए है। इस ट्रेन के चलने से रांची, हजारीबाग, पटना के लोगों को काफी फायदा हुआ है। आनेवाले समय में डिमांड को देखते हुए ट्रेन के फेरा बढ़ाने पर रेलवे विचार करेगा।


Share:

Tuesday, January 1, 2019

श्री श्याम मन्दिर में भक्तो की उमड़ी भीड़


अग्रेसन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में नये साल के प्रथम दिन सफला एकदाशी उत्सव अत्यन्त उत्साहपूर्ण वातवरण में भक्ति भाव के साथ मनाया गया । इस अवसर पर मन्दिर परिसर को अत्यंत सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया गया था ।

भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी
नव वर्ष के पहले दिन श्री श्याम प्रभु से खुशहाली का वर माँगने के लिए प्रातः से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी । कतारबर्द्ध होकर भक्तगण श्री श्याम प्रभु के दिव्य शीश का दर्शन कर रहे थे । 

श्री श्याम प्रभु  के दिव्य शीश का मनमोहक श्रृंगार 
श्री श्याम प्रभु  के दिव्य शीश का मनमोहक श्रृंगार किया गया था  । नूतन वस्त्र ( बागा ) पहनाने के पश्चात श्री प्रभु को सुन्दर आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न रंगों के फूलों से सजाया गया । वीर बजरंगबली व शिव परिवार का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया । मनोकामना पूर्ण करने के लिए भकगण श्याम देव को नारियल श्री फल व प्रसाद अर्पित कर रहे थे ।
रात्रि 10 बजे श्री श्याम देव की अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कर संगीतमय संकीर्तन प्रारम्भ किया गया । विभिन्न प्रकार के मिष्ठान-फल-मेवा-केशरिया दूध-रबड़ी व मिल्क केक पावन ज्योत में अर्पित किये गये । 
*तेरा किसने किया श्रृंगार साँवरे*
*साँवरिया बैठ्यो है , जो लेणो है सो माँग ले*
*मुझे रास आया है , ग्यारस पर आना*
*फूल नहीं माँगते हार नहीं माँगते , हम तो श्याम का प्यार माँगते*
इत्यादि भजनों पर भक्तगण सम्पूर्ण रात्रि झूमते रहे । प्रातः 4 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बृजमोहन पोद्दार , श्याम सुंदर पोद्दार , ओम जोशी , रमेश सारस्वत , सुरेश चंद्र पोद्दार , गोपी किशन ढाँढनीयाँ , चंद्र प्रकाश बागला , राजेश सारस्वत , बालकिशन परसरामपुरिया , नितेश केजरीवाल का विशष सहयोग रहा ।
Share:

Wednesday, December 19, 2018

गूंज महोत्सव का आगाज हुवा बड़े ही धूम धाम से


रिपोर्ट - अशोक महतो

*बदलाव और महिलाओं के प्यार से अभिभूत हूँ - मैरीकॉम*

तीन दिवसीय *गूंज महोत्सव प्रारंभ, पहला दिन *महिलाओं के नाम*

सिल्ली -  बॉक्सिंग की दुनिया की आयरन लेडी *मैरी कॉम* ने कहा है कि गूंज महोत्सव ने सिल्ली समेत आसपास के इलाके में सामाजिक सरोकार और रिश्ते को एक डोर में बांधा है, साथ ही विकास के नये आयाम गढ़े हैं। पहले भी यहां कई मशहूर खिलाड़ी, नामी शख्सियत, कलाकार आए हैं। कई मौके पर गूंज के बारे बहुत कुछ सुना भी। लेकिन इस बार भागीदार बनने का अवसर मिला। यहां पंरपरा और आत्मीयता के साथ सम्मान और स्नेह पाकर अभिभूत हूं। यह महोत्सव दुनिया भर में जाना जाए, इसका वे कामना करती हैं।



सिल्ली में तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का उदघाटन करते हुए , मैरी कॉम उपस्थिति हजारों लोग को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा ये बदलाव का श्रेय गूंज परिवार के संयोजक अच्छे खिलाड़ी और आजसू पार्टी के प्रमुख  सुदेश कुमार महतो को जाता है। सुदेश जी की जितनी तारीफ की जाए कम पड़ेगी। 

*मैरी कॉम* ने कहा कि लगातार बारिश और खराब मौसम के बाद भी महोत्सव में महिलाओं की बड़ी तादाद और उनमें उत्साह - उमंग देख कर लग रहा है कि तरक्की और सशक्तिकरण के पैमाने पर वे अगली कतार में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 



उन्होंने कहा कि हाल ही में *सिल्ली की तीरंदाज मधुमिता* ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर देश दुनिया में नाम रोशन किया है। यहां की महिलाओं में आगे बढ़ने की अपार क्षमता है। *सिल्ली में सुंदर स्टेडियम* यहां के खेल प्रेम को दर्शाता है।



इससे पहले सुदेश कुमार महतो, पार्टी के विधायक राजकिशोर महतो, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक के साथ मैरी कॉम ने स्व0 बिनोद बिहारी महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये एवं दीप प्रज्वलित कर गूंज महोत्सव का विधिवत उदघाटन किया और इसके साथ ही तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का शुभारंभ हुआ।



गूंज की अनुगूंज सिल्ली, सोनाहातू की शान - सुदेश
इस मौके पर सुदेश कुमार महतो ने सशक्त शिक्षित झारखंड के प्रणेता बिनोद बाबू को नमन करते हुए कहा कि उनके सपने साकार करने और आदर्शों पर चलने के उद्देश्य से उन्नीस साल पहले छोटे स्तर पर गूंज की शुरुआत हुई थी। 19 सालों के सफर में कारवां बनता गया और गूंज की अनुगूंज सिल्ली की शान में शामिल हो गई। उन्होंने कहा कि इस बार महोत्सव को विस्तार देते हुए पूरे इलाके में युवाओं किसानों महिलाओं, प्रबुद्ध वर्ग पंचायत प्रतिनिधि के साथ स्थानीय खिलाड़ियों लोक कलाकारों को इसका भागीदार बनाया गया है ताकि हर किसी को अहसास हो सके कि यह महोत्सव लोगों के बीच बदलाव का संदेश तो देता ही है आपसी समझदारी और विचारों को मजबूत बनाने की मौका भी। 

इस तरह के आयोजन कर्ता आजसू सुप्रिमों  सुदेश कुमार महतो  का जितना तारीफ़ किया जाए कम होगा, इस तरह के आयोजन से एकता एवं भाई चारा का अद्भुत मिश्रण देखा जाता है गूंज महोत्सव का आयोजन इस क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जिसमें लोगों को झूमने के साथ साथ विकास के प्रति लोगों प्रोत्साहित करता है।

मौके पर पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी, ज़िप अध्यक्ष उपाध्यक्ष, प्रमुख उपप्रमुख, ज़िप सदस्य, मुखिया -उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य सम्मानित सदस्य गण मौजूद थे।

Share:

Sunday, November 25, 2018

मैरीकॉम छठी बार बनी वर्ल्‍ड चैंपियन

नयी दिल्ली - भारतीय सुपरस्टार एम सी मैरीकॉम (48 किग्रा) ने अपने अनुभव के बूते शनिवार को यहां केडी जाधव हाल में दसवीं महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में यूक्रेन की युवा हाना ओखोटा को 5-0 से पस्त कर छठा स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला, जबकि सोनिया (57 किग्रा) को हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा.


मैरीकॉम ने इस तरह क्यूबा के महान पुरुष मुक्केबाज फेलिक्स सेवोन की बराबरी कर ली जो विश्व चैम्पियनशिप में छह खिताब जीत चुके हैं. इससे पहले वह आयरलैंड की केटी टेलर के साथ बराबरी पर थी जो पांच बार विश्व चैम्पियन रह चुकी हैं. मैग्नीफिशंट मेरी' मुकाबले के पहले राउंड में मैरीकॉम ने दायें हाथ से सीधा तेज पंच लगाकर शुरुआत की.
इसके बाद उन्होंने विपक्षी खिलाड़ी को जरा भी मौका नहीं दिया और बीच बीच में तेजी से मुक्के जड़ते हुए पांचों जज से पूरे अंक हासिल किये. इस दौरान दोनों एक दूसरे के ऊपर गिर भी गयी थी. दूसरे राउंड में कोच की सलाह के बाद हाना ने आक्रामक होने की पूरी कोशिश की, पर पांच बार की विश्व चैम्पियन के सामने उनकी एक नहीं चली.
हालांकि इसमें यूक्रेन की मुक्केबाज ने दायें हाथ से लगाये गये शानदार मुक्कों से कुछ बेहतरीन अंक जुटाये लेकिन वह मैरीकॉम से आगे नहीं निकल सकीं. मैरीकॉम ने अपनी चिर परिचित शैली में खेलते हुए जानदार पंच से विपक्षी का हौसला पस्त करना जारी रखा. जो तीसरे राउंड में भी जारी रहा.

इसमें भी भारतीय मुक्केबाज का जलवा कायम रहा, उन्होंने दबदबा जारी रखते हुए तेजी से कई पंच विपक्षी मुक्केबाज के मुंह पर जमा दिये. ऐसा दिख रहा था कि विपक्षी मुक्केबाज उनके सामने निरूत्तर थी. उसने कई बार जोरदार मुक्कों से वापसी का प्रयास किया, लेकिन अनुभवी मैरीकॉम के पास उनकी हर चाल का जवाब था. मैरीकॉम ने खचाखच भरे स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के सामने दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया. यह उनका विश्व चैम्पियनशिप में सातवां पदक है, इससे पहले वह पांच स्वर्ण और एक रजत जीत चुकी थी. मुकाबला जीतने के बाद मैरीकॉम काफी भावुक हो गयीं और खुशी की वजह से उनके आंसू थम नहीं रहे थे.
Share:

Wednesday, October 17, 2018

दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने  जमशेदपुर में विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। भुवनेश्वरी पीठ टेल्को में कलशाभिषेक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए और श्री श्री काली मंदिर नामदा बस्ती गोलमुरी में भोग वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने बर्मामाइंस दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन भी किया।


स्वच्छता का संबंध हमारे स्वास्थ्य से है
मुख्यमंत्री ने बिरसानगर दुर्गा पूजा पंडाल में अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता का संबंध हमारे स्वास्थ्य से है, इसलिए साफ सफाई की अपने जीवन में आदत डालें। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन अपने स्तर से मुस्तैदी के साथ साफ-सफाई के काम में संलग्न है। महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए इसे एक जन आंदोलन का रूप देना है। इसके लिए शहरवासियों से यह अनुरोध होगा कि वे यत्र तत्र कचरा ना फेंके, अपने शहर को साफ रखें और जमशेदपुर को टॉप 10 स्वच्छ शहर की श्रेणी में लाने के लिए सभी लोग मिलजुलकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


मुख्यमंत्री ने रांची के ओरमांझी के एक गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि आदिवासी बहुल इस गांव में ग्राम वासियों ने मिलजुल कर अपनी मेहनत और जज्बे से गांव में नशाबंदी करके और मत्स्य पालन करके गांव को उन्नतशील और समृद्धशाली बनाया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में जहां पर आदिवासियों की 50% आबादी है वहां आदिवासी विकास समिति और अन्य जगह ग्राम विकास समिति सरकार ने बनाई है। प्रत्येक गांव में छोटी-छोटी योजनाओं को बनाने के लिए 5,00,000/- की राशि सीधे समिति के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। इन योजनाओं के बनाने में किसी इंजीनियर या दक्षता की जरूरत नहीं होगी। गांव में ही सड़क, चेक डैम, कुआं इत्यादि कार्यों के लिए इस राशि का उपयोग ग्रामवासी कर पाएंगे। 
अपना गांव अपना काम की दिशा में सरकार काम कर रही है 
अपना गांव अपना काम की दिशा में सरकार काम कर रही है इससे गांव और शहर का विभेद खत्म होगा।* मुख्यमंत्री ने कहा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी इलाज बेहतरीन इलाज को सर्व सुलभ बनाने के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की गई है जिससे कि कोई भी गरीब से गरीब व्यक्ति बिना दवा के और बिना बेहतर इलाज के अपने आप को असहाय ना समझे।

Share:

Saturday, October 6, 2018

श्री श्याम मन्दिर में सम्पन हुवा अनुष्ठान

रांची- अग्रेसन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में पितृ पक्ष की आशिवन कृष्ण  पक्ष की इंदिरा एकदाशी  के उपलक्ष में कई अनुष्ठान आयोजित किये गये । प्रातः मंगल बेला में श्री श्याम प्रभु एवं सभी देवताओं को नवीन वस्त्रों अंलकृत करने के पश्चात फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया । श्री श्याम देव को स्वर्ण आभूषण पहनाये गये तथा शिव लिंग का रजत श्रृंगार किया गया। पितृ पक्ष की एकदाशी का अत्यंत महत्व होने के कारण प्रातः काल से ही पितृ गणों की मोक्ष की प्राथना हेतु भक्तों की भीड़ लगी रही । 

भजनों पर भक्तगण झूमते नाचते रहे
रात्रि में श्री श्याम प्रभु की अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कर सम्पूर्ण रात्रि संगीतमय संकीर्तन का शुभारम्भ किया गया । सर्व प्रथम श्री गणेश वंदना की गई ।श्री श्याम प्रभु के भजनों पर भक्तगण झूमते नाचते रहे तथा लाभ के लिए प्रार्थना भी  करते रहे ।
तुम्हें श्याम हम अपना बना के रहेंगे , तू रूठा है फिर भी मना के रहेंगे
श्याम श्याम बोल तर जाएगा , जीवन सफल तेरा हो जाएगा
खाटू के बाबा श्याम जी , मेरी रखोगे लाज़
बरसा है बरसेगी , श्याम कीर्तन में रंग बरसेगा
जैसे भजनों की लड़ियाँ से  श्री श्याम को रिझाया गया ।

मिठाई-फल-मेवा एवं केशरिया दूध का भोग 
इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को कई तरह की मिठाई-फल-मेवा एवं केशरिया दूध का भोग अर्पण किया गया । सम्पूर्ण रात्रि भक्तजनों का तांता लगा रहा और कतारबद्ध होकर श्री श्याम प्रभु की पवित्र अखण्ड ज्योत में अपनी आहुति दी ।प्रातः 4 बजे मंगल महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ इस शुभ कार्यक्रम का समापन किया गया ।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मण्डल के अध्यक्ष सुरेश चंद्र पोद्दार , मंत्री चंद्र प्रकाश बागला सहित राजेश सारस्वत , बालकिशन परसरामपुरिया , धीरज बँका , महेश सारस्वत , सुदर्शन चितलांगिया , विवेक ढाँढनीयाँ , श्याम सुंदर पोद्दार , बृजमोहन पोद्दार , अंकित मोदी एवं सर्वेश बागला का विशष योगदान रहा ।
Share:

श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाने का फैसला

रांची-अग्रवाल सभा रांची द्वारा प्रतिवर्ष की भांति  इस वर्ष भी श्री 42वां श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाने का फैसला लिया है। महोत्सव के दौरान विभिन्न चरणों के माध्यम से कई कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। जयंती का मुख्य समारोह 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा जिसकी तैयारी सभा की ओर से जोर शोर से किया जा रहा है ।समारोह के दिन यानी 10 अक्टूबर को  सुबह में सर्वप्रथम लालपुर स्थित अग्रसेन चौक पर महाराज अग्रसेन के प्रतिमा पर पुष्पांजलि  सभा की ओर से किया जाएगा, 

समारोह की जानकारी देते सभा के सदस्य 

जिसके पश्चात हवन पूजन सभा के मंत्री कौशल राजगढ़िया साह पत्नी करेंगे। जयंती समारोह का मुख्य आयोजन अग्रसेन भवन मे  आयोजित किया जाएगा समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री सरयू राय होंगे इस दौरान महाराजा श्री अग्रसेन के जीवन चरित्र पर चर्चा होगी और समाज हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे   मुख्य वक्ता के रूप में चंद्र शेखर अग्रवाल होंगे। समाज के प्रतिभाशाली और होनहार बच्चों को सभा के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्मानित किया वहीं विभिन्न क्षेत्रों में अति विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सभा के द्वारा 'अग्रसेन सम्मान 'गंगा प्रसाद बुधिया पुरस्कार, नंद कुमार मोदी खेलकूद पुरस्कार और हनुमान सरावगी शिक्षण सम्मान आदि दिए जाएंगे। वहीं संध्या बेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी ।
Share:

Thursday, October 4, 2018

प्रतियोगिता में जितने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित

रांची- कांके रोड स्थित एस एस मेमोरियल कॉलेज में महात्मा गांधी के 150 वी जयंती के शुभ  अवसर राष्ट्रीय सेवा योजना एन एस एस  की ओर से  एक सप्ताह से चल रहा स्वच्छ्ता पखवाड़ा का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत  पैंटिंग, डीबेट,भजन,निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सफल प्रतिभागियों को सम्मान समारोह के अंतर्गत संम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  कॉलेज की प्राचार्य डॉ शमशुन निहार ने सभी सफल विद्यार्थियों को संम्मानित किया।
सम्मानित हुए प्रतिभागी 

प्रतियोगिता के परिणाम 
गायन प्रतियोगिता में प्रथम आशुतोष द्विवेदी,द्वितीय कंचन कुमारी,तृतीय कामख्या सिंह निबंध प्रतियोगिता प्रथम  इंद्राणी कच्छप,द्वितीय मिना कुमारी,आसिफ अंसारी,तृतीय ममता कुमारी पैंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम सुमित कुमार ,द्वितीय संजय प्रकाश,तृतीय निशान कुमार,डिबेट प्रतियोगिता में प्रथम  हुसैन अंसारी,द्वितीय कामख्या सिंह, तृतीय ज्ञान प्रजापति आदि उपस्थित थे।

इस मौके  पर छात्र संघ अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, डॉ ऐजाज अहमद,डॉ पी आर लाहा,डॉ रेणु कुमारी,डॉ समर सिंह,डॉ सावित्री कुमारी,डॉ राजेश कुजूर,डॉ किरण टोप्पो, डॉ मोहित लाल,डॉ सीमा सुरीन,डॉ अनिता कुमारी ,आदि उपस्थित थे।
Share:

Tuesday, October 2, 2018

सभा स्थापना दिवस, शास्त्री -गाँधी जयंती , अग्रवरिष्ठजनो का सम्मान समारोह संपन्न


रांची- राजधानी रांची के अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा की ओर से 42वा  अग्रेसेन जयंती के मौके पर  सभा स्थापना दिवस ,शास्त्री जयंती, गांधी जयंती  साथ  ही अग्रवरिष्ठजनो  का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जाँच का आयोजन किया गया। जाँच शिविर में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हुए जाँच कराया। 


गणेश वंदना के साथ समारोह का आरम्भ 
समारोह के मुख्य अतिथि हरि कृष्ण बजाज  दीप प्रज्जवलित कर और महाराज अग्रसेन को पुष्प अर्पित कर विधिवत उद्घाटन किया। अतिथियो को फूलो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया । वही गांधी जी और शास्त्री जी के स्मरण में रघुपति राघव राजा एवम् संत तूने कर दिया कमाल भजन प्रस्तुत किया गया। अन्नू पोद्दार और रीना सुरेका ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्ष पवन पोद्दार ने स्वागत भाषण, जयंती संयोजक नरेश ने वरिष्ठ अग्रजनो पर अपना विचार, मंत्री कौशल राजगढिया ने स्थापना दिवस पर प्रतिवेदन दिया .



सम्मान देने से सम्मान मिलता है 
इस मौके पर बजाज ने कहा कि इंसान अगर किसी को सम्मान देता है तो उसे भी सम्मान मिलता है परिवार में बड़े बुजुर्गों से ही बच्चों में संस्कार का सृजन होता है इसलिए बुजुर्गों को हमेशा अपने साथ रखना चाहिए बड़े बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता इसलिए उनकी सेवा में सदा तत्पर रहना चाहिए.



वरिष्ठ अग्रजनो को किया गया सम्मानित 
इस मौके पर वरिष्ठ अग्रजन राम गोपाल पोद्दार, किरण पोद्दार, बनवारी लाल खेतान, गंगा देवी खेतान, श्याम सुंदर पोद्दार, पार्वती देवी ,मदन लाल गोयल ,बनारसी देवी सहित कुल 40 वरिष्ठ अग्रजन को शाऊल, स्मृति चिन्ह और धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया गया.

Share:

Monday, October 1, 2018

मधुमिता को रांची विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

रिपोर्ट- उद्यम प्रभात 
रांची - एशियाड में सिल्वर पदक विजेता झारखंड की बेटी और सिल्वर गर्ल मधुमिता  को रांची विश्वविद्यालय ने समानित किया । मधुमिता रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत सिल्ली कॉलेज सिल्ली की बीए पार्ट -2 की छात्रा है । रांची विश्वविद्यालय  के आर्यभट्ट सभागार में कुलपति रमेश कुमार पांडे ने बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया साथ ही एक लाख रुयपे की चेक देकर पुरस्कृत किया, वहीं उनके कोच प्रकाश राम को भी 25 हज़ार देकर सम्मानित किया गया ।



 कुलपति रमेश कुमार पांडे ने मधुमिता को रांची विश्वविद्यालय का ब्रांड एंबेसडर  बनाने की भी घोषणा किया है मोके पे कुलपति रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि सिल्ली कॉलेज और रांची विश्वविद्यालय की इस विद्यार्थी ने देश के साथ-साथ झारखंड का भी नाम रोशन किया है । मधुमिता के मेहनत  से हमारा कॉलेज और राज्य के साथ साथ देश को भी गौरवान्वित किया है ।
Share:

स्वच्छता अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता


रांची :  सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन की ओर से कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150 जयंती के शुभ अवसर पर  स्वचछ भारत अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विजेता प्रतिभागी 

  जिसका शिर्षक स्वच्छ   भारत था। जिसमे लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन  ने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया एवं अपने आस पास के लोगों को स्वक्षता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। 

मोके पर मुख्य रूप से स्कूल की प्रचार्या सुषमा तिवारी, राजीव रंजन,आशुतोष द्विवेदी ने सभी विजेता प्रति भागियो को पुरस्कृत किया।इस अवसर पर शयाम देव,ललिता, सुभाष,चंदा आदि उपस्थितथे। पेंटिंग में  प्रथम तनु कुमारी क्लास 6,द्वितीय आयुष मुंडा कक्षा 7,तृतीय सुषमा सिंह कक्षा 8, सांत्वना पुरस्कार बिंदी साह कक्षा 9 , सांत्वना पुरस्कार प्रीति कुमारी 10 रहीं।ये जानकारी नीलकमल झा ने दी।

Share:

हॉकी इंडिया की नई समिति में भोलानाथ सिंह और असुंता लकड़ा


रांची - हॉकी इंडिया के नवनिर्वाचित 11 सदस्यीय समिति में हॉकी झारखण्ड के 02 पदाधिकारी चयनित-हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह  को हॉकी इंडिया का उपाध्यक्ष तथा असुंता लकड़ा  हॉकी इण्डिया की संयुक्त सचिव चयनित की गई.


   हॉकी इंडिया के दिल्ली में हुए 2018-22 के लिए हुए चुनाव में 11 सदस्यीय हॉकी इंडिया की नई समिति चयनित की गई है जिसमें हॉकी झारखण्ड के 02 सदस्यो को पदाधिकारी बनाया है। हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह को उपाध्यक्ष तथा हॉकी झारखण्ड की उपाध्यक्ष असुंता लकड़ा  सह सचिव चयनित हुए ।  हॉकी इंडिया में  ऑल इंडिया से 11 बनाये गए जिसमे झारखण्ड ही एक ऐसा राज्य है जिसके 2 सदस्यों को  हॉकी इंडिया में पदाधिकारी बनाया गया है।ये राज्य के लिए गौरव की बात है।

नई 11 समिति में
1 अध्यक्ष- मुस्ताक अहमद,1 वरिष्ठ उपाध्यक्ष-ज्ञानेन्द्रों,1 महासचिव -राजेन्द्र सिंह,1 कोषाध्यक्ष तपन दास,2 उपाध्यक्ष,2 सहसचिव एवम कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए है।

  हॉकी इंडिया के श्री भोलानाथ सिंह को उपाध्यक्ष तथा असुंता लकड़ा को सँयुक्त सचिब बनाये जाने के लिए हॉकी झारखण्ड के महासचिव विजय शंकर सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शशिकांत प्रसाद,सीईओ रजनीस कुमार,उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी,उपेंद्र सिंह,एलके मिंज,सँयुक्त सचिव माइकल लाल,प्रतिमा बरवा,संजीव झा,कोषाध्यक्ष  आश्रिता लकड़ा,कांति बा,धर्मेंद्र सिंह,दशरथ महतो,जयंत केरकेट्टा,मनोज प्रधान,एवम समस्त पदाधिकारियो ने बधाई दी है।

हॉकी झारखण्ड के पिछले 4 वर्षों के पारदर्शिता पूर्ण कार्यो एवम भोलानाथ सिंह का हॉकी इंडिया में किये गए कार्यो को देखते हुए ही झारखण्ड के दो-दो सदस्यों को हॉकी इंडिया के पदाधिकारी चयनित किये गए है।

Share:

Sunday, September 30, 2018

प्रजातंत्र में अधिकार व कर्तव्य का साथ साथ होना जरूरी है---सुमित्रा महाजन

रांची-भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है। सभी के मन में मेरा राष्ट्र का भाव जरूरी है, नहीं तो प्रजातंत्र का लक्ष्य समाप्त हो जायेगा। प्रजातंत्र में अधिकार व कर्तव्य का साथ साथ होना जरूरी है। हर नागरिक का कर्त्तव्य है कि वह देश के लिए कुछ करे। हमें देश के प्रति जागरूक रहना होगा। प्रजातंत्र जनता का, जनता के लिए व जनता के द्वारा शासन है। इसलिए सरकार के साथ साथ जनता की भी भागीदारी आवश्यक है। उक्त बातें लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहीं। वे खेलगांव में आयोजित लोकमंथन कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं।



सुमित्रा महाजन ने कहा कि जब हम देश व अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक नहीं थे, हमारे देश को लूटा गया। इंग्लैंड के म्यूजियम में आज भी हमारे देश से ले जाये गये बेशकीमती समान रखे हुए हैं।

आजादी के 70 साल के बाद हम कहां पहुंचे
सुमित्रा महाजन ने कहा कि प्रजातंत्र में सरकार की आलोचना जरूरी है। लेकिन आलोचना से सकारात्मक सोच आनी चाहिए। देश में सामाजिक समरसता के लिए आत्मचिंतन, आत्म निरीक्षण जरूरी है। आजादी के 70 साल के बाद हम कहां पहुंचे हैं, इसका चिंतन जरूरी है। लोकमंथन विचारों का कुंभ है। इसमें देश, काल व स्थिति पर तीन दिन मंथन हुआ है। प्रज्ञा प्रवाह की परिकल्पना वाद और संवाद है। संवाद से समाज के लिए भविष्य की दिशा तय होती है।

शासन करनेवालों ने हमारे महापुरुषों के साथ भेदभाव वाला रवैया रखा
मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा समय तक शासन करनेवालों ने हमारे महापुरुषों के साथ भेदभाव वाला रवैया रखा। जिन लोगों ने देश के लिए कुर्बानी दी उन्हें भी इतिहास में उचित स्थान दिलाना जरूरी है। सरदार पटेल, नेताजी, शहीद भगत सिंह से लेकर सुखदेव, राजगुरु जैसे वीर सपूतों को वैसा सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। इसी प्रकार झारखंड के वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिदो-कान्हू समेत सभी शहीदों के योगदान को कमतर दिखाया गया। मार्टिन लुथर किंग की तरह ही बाबा साहब ने वंचितों के लिए लड़ाई लड़ी। देश को संविधान दिया। लेकिन उन्हें भारत रत्न के लायक नहीं समझा गया। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने उन्हें भारत रत्न दिया, जो उन्हें काफी पहले मिल जाना चाहिए था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में मुट्टीभर लोग राष्ट्रवाद, भारत की मुख्य भावनाओं को जीवित रखने के बजाए इसे कमजोर करने की कोशिश रहे हैं।


वामपंथी इतिहासकार दुनिया भर में भारत की गलत छवि पेश कर रहे हैं
वामपंथी इतिहासकार दुनिया भर में भारत की गलत छवि पेश कर रहे हैं। ऐसे समय में लोक मंथन में चिंतन से निकला अमृत देश को संस्कृतिक राष्ट्रवाद को नयी दिशा देगी। हमारे देश में कई धर्म, कई संस्कृति के लोग रहते हैं। इसलिए हम सर्वधर्म सद्भाव को मानते हैं। हमारे लिए सभी धर्म एक जैसे हैं। हम सभी धर्मों में विश्वास करते हैं। भारत की परम्परा सभी धर्मों की इज्जत करना रहा है। हमारी संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने वाली संस्कृति है। हम धरती को माँ कहते हैं, धरती के साथ माँ और बेटे का संबंध सिर्फ भारत में ही है। इसलिए लोकमंथन के माध्यम से पूरे विश्व में भारत की संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम को विस्तार देने की जरूरत है।

झारखंड का लोक जीवन नृत्य, गीत एवं संगीत से परिपूर्ण
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का लोक जीवन नृत्य, गीत एवं संगीत से परिपूर्ण है। आदिवासियों का इतिहास हजारों साल पुराना है। सदियों से हमारी संस्कृति को संभालकर राष्ट्र की मूलभूत धारा को समृद्ध करने में जनजाति समाज का बहुत बड़ा योगदान है। विकास की दौड़ में सम्मिलित होने के लिए आदिवासी समाज सजग हो गया है। आज समाज को तोड़ने वाली शक्तियां सक्रिय है, उन्हें परास्त कर हमें समाज को परम वैभव तक ले जाना है। सारा समाज मेरा अपना है- यह भाव जगाना है। हमारे भोले भाले आदिवासी भाई-बहनों को बहला-फुसला कर यहाँ बड़े पैमाने पर धर्मान्तरित हुए हैं। लेकिन हम हमने यहाँ कानून बना दिए हैं कि यदि किसी ने भी किसी को जबरन या लोभ देकर धर्मान्तरण कराया तो वे कानूनन जुर्म होगा। उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी लोगों व इस आयोजन में लगे सभी कार्यकर्ताओं को स‍‍फल आयोजन के लिए बधाई और धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष  दिनेश उरांव, कला संस्कृति मंत्री  अमर कुमार बाउरी, कला संस्कृति विभाग के सचिव  मनीष रंजन, प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक  जे नंद कुमार, केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर  नंद कुमार इंदू, वेद विशेषज्ञ डॉ देवी सहाय पांडेय, रांची की मेयर  आशा लकड़ा समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share:

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING