शोकफ के डोरंडा कॉलेज सेंटर के कराटेकार हुए सम्मानित

रांची-बिते दिन खूंटी जिला में 2ND SKAJ ओपेन कराटे चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन किया गया था . जिममे शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डोरंडा कॉलेज कराटे प्रशिक्षण केंद्र के कराटेकारो ने चैम्पियनशिप 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण , दो रजत, प्राप्त किया था .

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री किया मनोनीत, सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंगलवार की रात महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन की ओर से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास दावा पेश किया गया था. दावा पेश करने के बाद बुधवार को राज्यपाल की ओर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है.

रांची के आड्रे हाउस को अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति भवन के नाम से जाना जायेगा- रघुवर दास

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label रांची-आसपास. Show all posts
Showing posts with label रांची-आसपास. Show all posts

Saturday, January 20, 2024

हेमन्त सरकार में ग्रामीण विकास विभाग लूट, भ्रष्टाचार एवं घोटाले का बना अड्डा: सीपी सिंह

 हेमन्त सरकार में ग्रामीण विकास विभाग लूट, भ्रष्टाचार एवं घोटाले का बना अड्डा: सीपी सिंह


रांची ।। भाजपा  विधायक एवं पूर्व नगर विकास विभाग मंत्री सीपी सिंह ने हेमन्त सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के 4 साल में ग्रामीण विकास विभाग लूट, भ्रस्टाचार एवं घोटाले का अड्डा बन गया है। श्री सिंह भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग  गांव के विकास योजनाओं को गति देने का काम करती है लेकिन हेमन्त सरकार में अभी तक मात्र 47% राशि खर्च दिखाई गई है।  श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर हो रहा है लेकिन छह-छह माह बाद भी टेंडर को खोला नही गया है। झामुमो- कांग्रेस के नेताओं के दबाव में ऐसा किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि विरेंद्र राम ग्रामीण विकास विभाग के चीफ़ इंजीनियर हुआ करते थे जिनके यहां ग्रामीण कार्य विकास विभाग से अवैध कमाए गए करोड़ो रुपए मिले हैं।

उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत मृत व्यक्ति के नाम पर पैसा निकाला गया है।यहां तक कि जो जेल मे बंद है उनके नाम पर मनरेगा से पैसा निकासी की जा रही है। कागज पर डोभा बनाकर पैसा निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि रघुवर दास सरकार के समय में ग्रामीण सड़कों,पुल पुलियों का निर्माण बड़े पैमाने पर हुआ।

उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के समय शुरू किए गए ग्रामीण बागवानी, जोहार योजना को बंद कर दिया गया।कहा कि सखी दीदी योजना की राशि आवंटन को घटा दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना बंद किया गया इसका कारण यह है कि बालू नहीं मिल रहा है। बालू की कालाबाज़ारी धड़ल्ले से हो रही है। बालू का दाम आसमान छू रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जानबूझकर धरातल पर लागू नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि 4 साल से अनेक मनरेगा योजनाएं बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन की गति काफी सुस्त है। कुल घरों की संख्या 61.77 लाख में 45.97 यानि 28.40 लाख घरों तक ही नल से जल पहुँचाया। जा सका है, जबकि राष्ट्रीय औसत 70.15 है।


उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 74 ऐसे गाँव है जहाँ एक भी घर में नल से जल नही पहुँचाया जा सकता है जिसमें मुख्यमंत्री का जिला साहिबगंज के 22 गाँव सर्वाधिक है। मार्च 2024 तक लक्ष्य प्राप्ति का है। राज्य सरकार ने एक साल का एक्सटेंशन मांगा है। इतना ही नही, इस योजना में कई तरह के अनियमिताएं बढ़ती जा रही है रांची के नामकुम प्रखंड के महिलोंग व टाटी गांव में 3331 घरों में सिर्फ कागज पर ही यह योजना पहुंची है इसी प्रकार आदिवासी बहुल गांव मनिका में लोगों के घरों में नल से जल पहुंचा ही नहीं लेकिन संचिका में काम फाइनल हो चुका है।


उन्होंने कहा कि पीएम आवास में झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना का हाल बुरा है बालू की अनुपलब्धता और अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई जिलों में आवास पेंडिंग है पीएम आवास में बिजोलिया बाद हावी है कोडरमा में बिरहोर का आवास का पैसा बिचौलिया उठाकर खा गए। उन्होंने कहा कि झारखंड में पीएमजीएसवाई का हाल बहुत बुरा है राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में केंद्र द्वारा दिए गए लक्ष्य को 119 किलोमीटर खुद ही कम कर दिया।

उन्होंने कहा कि पीएम उज्ज्वला योजना के तहत झारखंड में 35 लाख 27 हज़ार 135 गैस सिलेंडर कनेक्शन दिया गया, इसमे सबसे ज्यादा ग्रामीण लोगी को दिया गया। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत 15 लाख 84 हज़ार 185 लोगो को घर दिया गया।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग केंद्र सरकार हर 2023-24 में में झारखण्ड को 3900 करोड़ से अधिक का अनुदान प्रदान किया है। केंद्र सरकार ने पिछले पाँच वर्षों में CRIF योजना के तहत झारखंड में 21 सड़क परियोजनाओ के लिए 1718 करोड़ की मंजूरी दी थी। हालांकि अगस्त 2023 तक 1000 करोड़ रुपये के परियोजनाओं अभी भी टेंडर की प्रक्रिया में है जिससे स्पष्ट होता है कि झारखंड राज्य सरकार द्वारा कार्यवाई में देरी हो रही है।


उन्होंने कहा कि पिछली रघुवर दास जी की सरकार में राज्य के सभी गाँवों में स्ट्रीट लाइट, टंकी- पाइप लाइन के माध्यम से पानी और पेवर ब्लॉक की सड़कें बनाई गई थी। लेकिन आज ग्रामीण विकास की योजनाएं ठप्प है।




Share:

Tuesday, January 2, 2024

सिल्ली के दीवारों में झारखंड आंदोलनकारियों का चित्र अंकित

महावीर महतो ने सिल्ली के दीवारों में झारखंड आंदोलनकारियों का चित्र अंकित 

रिपोर्ट -अशोक कुमार महतो

सिल्ली।। अपनी कला और संस्कृति को बचाए रखने के लिए चित्रकार महावीर महतो ने झारखंड के बीर शहीदों  और कला संस्कृति का चित्र झारखंड के गांव-गांव में जाकर दीवालो में  अंकित कर यहां के लोगों जागरूक करने का काम कर रहे हैं। 


किसी भी देश राज्य क्षेत्र की सभ्यता, संस्कृति, को संरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का प्रमुख कर्तव्य होता है, इस कथन को चरितार्थ करते हुए महान  क्रांतिकारी चित्रकार महावीर महतो अपने सफ़र में आज वीर सहित रघुनाथ महतो के शहीद भूमि सिल्ली में पदार्पण कर चुके है। महावीर महतो आज किसी परिचित के मोहताज नहीं है। झारखंडी कला संस्कृति परंपरा भाषा को चित्रकला के रूप में प्रदर्शित करते हुए आज झारखंड के कोने-कोने में पहुंच रहे हैं। आज के वर्तमान युग में जहां युवाओं का कला संस्कृति से जुड़ाव कम दिख रहा है वही महावीर महतो आधुनिक युग में युवाओं को अपने चित्रकला के माध्यम से झारखंडी कला संस्कृति एवं शहीदों के बारे में जागरूक कर रहे हैं।



Share:

Sunday, December 31, 2023

तेज तर्रार नेता अजीत नायक को कोषाध्यक्ष बनाया गया

अजीत नायक का हुवा भव्य स्वागत , पूरे हर्ष उल्लास के साथ अभिनंदन


रांची ।। झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा रांची ,जिला युवा मोर्चा का  गठन किया गया जिसमें  तेज तर्रार नेता अजीत नायक  को कोषाध्यक्ष बनाया गया।  युवा वर्ग में खुशी की लहर है। उसको देखते हुए आज उनका स्वागत किया गया मेन रोड में अल्बर्टा का चौक के समीप उनका आज पूरे हर्ष उल्लास के साथ अभिनंदन किया गया और उन्हें बधाई देने कई लोग पहुंचे । मुख्य रूप से इसमें शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची महानगर के पूर्व प्रवक्ता जितेंद्र गुप्ता , सीपीआई  के रांची जिला सचिव अजय सिंह नीरज सिंह अकबर कुरैशी प्रवीण कुमार राहुल कुमार विनोद साव काली साव अर्जुन नायक पल्लू मुंडा राहुल नायक लालू वर्मा और कई कार्यकर्ता  और समाजसेवी उनका अभिनंदन किया।

Share:

रांची रेलवे स्टेशन प्रीपेड सेवा सर्विस का आज दूसरा स्थापना दिवस

रांची रेलवे स्टेशन प्रीपेड सेवा सर्विस का आज दूसरा स्थापना दिवस केक काट कर हर्ष उल्लास से मनाया

रिपोर्ट- संतोष कुमार

रांची।। झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक  दिनेश सोनी पूर्व महासचिव गुड्डू श्रीवास्तव पूर्व सचिव तबरेज अहमद एवं रांची महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष बादल थापा ने रांची रेलवे स्टेशन प्रीपेड सेवा सर्विस का आज दूसरा स्थापना दिवस पर केक काट कर हर्ष उल्लास से मनाया गया।

केक काटते झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक  दिनेश सोनी और अन्य
आज दूसरा साल प्रिपेयर्ड सेवा सर्विस के उपलक्ष में दिनेश सोनी के साथ सभी नेताओ रांची स्टेशन परिसर में आने वाले रेल यात्रियों से भी आग्रह किया है कि प्रीपेड सेवा का लाभ ले और अपना स्थान तक सही सलामत सुरक्षित पहुंचे के साथ प्रीपेड सेवा सर्विस से चलने वाले सभी ऑटो चालक मालिकों से भी आग्रह करते हैं कि यात्रियों को भी उसके स्थान तक आने-जाने में किसी प्रकार का परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और अगर किसी यात्री का किसी भी रांची शहर में परिचालन कर रहे हैं ऑटो चालक मालिकों के ऑटो में किसी भी प्रकार का सामान छूटता है तो स्थानीय थाना यह महासंघ के कार्यालय में जाकर जमा करें ताकि जिसका समान होगा उन सब को पता लगाकर उनका सामान वापस किया जा सके ।

आज के रांची रेलवे स्टेशन प्रीपेड सेवा सर्विस के दूसरा स्थापना दिवस मैं उपस्थित महासंघ के पदाधिकारी एवं ऑटो चालक मलिक उपस्थित थे  जो इस प्रकार से है महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी पूर्व महासचिव गुड्डू श्रीवास्तव पूर्व सचिव तबरेज अहमद पूर्व महानगर अध्यक्ष बादल थापा कार्यकारी सदस्य पप्पू सिंह पूर्व संगठन मंत्री रंजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह सुजीत सिंह मोनू सिंह अजीत राय निसार खान अशोक झा राजेश शाह उमेश चौरसिया धनेश्वर जोहांना कुजूर राजकुमार एवं और भी ऑटो चालक मालिक उपस्थित है.

Share:

झारखण्ड राज्य का मान बढ़ाया रांची की बहु ने

मिसेज इंडिया झारखण्ड 2023 का खिताब और ताज अपने नाम किया 

अग्रता ढांढनीयां ने दिल्ली में आयोजित *मिसेज इंडिया वन इन अ मिलियन* सीजन 4 2023 में प्रतिभागी के रूप में शामिल हुई । यह कार्यक्रम दिल्ली के होटल लीला पैलेस में दिनांक 21 दिसंबर 2023 से 24 दिसंबर 2023 तक आयोजित की गई , जिसमें प्रतियोगियों का चयन अनेक चरणों से होकर संपन्न हुई । 


इस प्रतियोगिता में के चरण मिसेज टेलेंट में प्रथम एवम बेस्ट नेशनल कोस्टटियूम ( झारखण्ड का प्रतिनिधित्व ) टाईटल के पुरुस्कार से सम्मानित हुई । 
दिनाक 24 दिसंबर 2023 को ग्रैंड फिनाले में समस्त भारत के कुल 60 प्रतियोगी का चयन हुआ था जिसमे अग्रता ढांढनीयां ने दो चरणों में खिताब जीत कर अपना और अपने राज्य का मान बढ़ाया और *मिसेज इंडिया झारखण्ड 2023* का खिताब और ताज अपने नाम किया । 

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ( जज ) के रूप में मिस यूनिवर्स इंडिया 2023 श्वेता सारडा के द्वारा संपन्न हुई । 
अग्रता ढांढनीयां रांची के प्रतिथिष्ठ दवा व्यवसायी मनोज आभा ढांढनीयां के पुत्र मयंक ढांढनीयां की धर्म पत्नी हैं ।
Share:

Saturday, December 30, 2023

गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड , कई इलाकों में बारिश की भी संभावना

 झारखंड में नये साल का स्वागत बारिश और आसमान में काले बादल कर सकते हैं। मौसम विभाग ने इसे लकर पहले ही संभावना जाहिर की है। नये साल के आगाज के बाद से ही आसमान में बादल नजर आने की संभावना है। तापमान में गिरावट के भी संकेत दिए गये हैं। 1 जनवरी से ही राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट आ सकती है।


मौसम में आये इस बड़े बदलाव की वजह हिमालयी क्षेत्र से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ है। झारखंड सहित देश के कई राज्यों में इसका असर हो रहा है। मौसम में आये इस बदलाव से कनकनी बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में नववर्ष की शुरुआत ठंड और वर्षा से होने की संभावना है।

सुबह की धूप दे रही है बड़ी राहत
झारखंड में इस वक्त सुबह की खिली धूप लोगों को राहत दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में काले बादल धीरे- धीरे सुबह की धूप का रास्ता रोक देंगे। धूप रहने के कारण तापमान सामान्य बना है। अगले तीन दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं है 2 जनवरी के बाद मौसम के हालात बदलेंगे और आंशिक बादल छाए रहेंगे।

1 जनवरी से बदलेगा मौसम
1 जनवरी की शाम से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। 2 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश का भी अनुमान है। इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में ठंड बढ़ सकती है। शीतलहर भी राज्य के कई हिस्सों में शुरू हो सकता है। कांके का तापमान 1 से दो डिग्री सेल्सियस हो जाने की भी संभावना है। पूरे राज्य में फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री तक बढ़त आई है।
कहां हो सकती है बारिश
जिन इलाकों में नये साल से बारिश की संभावना जाहिर की गयी है उनमें राज्य के उत्तर पश्चिमी इलाके शामिल है जिसनमें मुख्य रूप से पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हल्की बारिश की संभावना है। 30 दिसंबर से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी संभावना जाहिर की गयी है।
Share:

Wednesday, January 2, 2019

नव वर्ष के जश्‍न में गटक गए 15 करोड़ की शराब

रांची: नववर्ष 2019 का स्‍वागत और पुराने वर्ष 2018 को अलविदा करने के जश्न में 31 दिसंबर की रात राज्य में लोग 14.60 करोड़ रुपये की शराब गटक गए। वहीं, 30 दिसंबर को राज्य में करीब आठ करोड़ रुपये की शराब बिकी। राज्य के क्लबों, होटलों में खूब जाम से जाम टकराए। राज्य में शराब के नशे में जहां-तहां हल्की-फुल्की झड़पें भी हुईं। हालांकि, नव वर्ष की सुबह होते-होते सबकुछ सामान्य हो गया था।

जिलों से प्राप्त आंकड़े : 
रांची : नए साल के जश्न में 31 दिसंबर से एक जनवरी तक 2.60 करोड़ रुपये की शराब पी गए राजधानीवासी। जमशेदपुर : 31 दिसंबर को एक करोड़ 81 लाख रुपये के शराब की बिक्री हुई। एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक जमशेदपुर में 26 करोड़ रुपये की शराब बिकी है। जमशेदपुर में इस वर्ष अप्रैल से नवंबर तक 98 करोड़ की शराब बिकी है। पाकुड़ : यहां 30 दिसंबर को 10 लाख रुपये, 31 दिसंबर को 15 लाख रुपये व एक जनवरी को अबतक 10 लाख रुपये की शराब बिकी है।
सरायकेला-खरसावां: यहां 30 दिसंबर को 25 लाख रुपये की शराब बिकी। वहीं, 31 दिसंबर की रात 40 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई है। एक जनवरी की दोपहर तक 18 लाख रुपये की शराब बिक चुकी थी।- सिमडेगा : यहां 30 दिसंबर को 18 लाख रुपये, 31 दिसंबर को 20 लाख रुपये व एक जनवरी को 15 लाख रुपये की शराब बिकी है।-लोहरदगा : यहां 30 दिसंबर को छह लाख, 31 दिसंबर को 12.5 लाख रुपये और एक जनवरी को 10 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई है। वर्ष 2017 में 31 दिसंबर को 13 लाख और एक जनवरी को 11 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई थी।
-लातेहार : यहां एक जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2018 तक 65.84 लाख रुपये की शराब बिकी। सिर्फ 30 दिसंबर को 6 लाख रुपये, 31 दिसंबर को 9 लाख रुपये की शराब बिकी। एक जनवरी की दोपहर तक 5.69 लाख रुपये की शराब बिक गई थी।-गढ़वा : यहां 30 दिसंबर को 14.50 लाख रुपये, 31 दिसंबर को 28.32 लाख रुपये व एक जनवरी की दोपहर तक 18.50 लाख रुपये की शराब बिकी।-दुमका : यहां 31 दिसंबर को 36 लाख रुपये व एक जनवरी की दोपहर तक 19 लाख की शराब की बिक्री हुई है।
साहिबगंज : यहां 30 दिसंबर को 11 लाख रुपये, 31 दिसंबर को 14 लाख रुपये व 01 जनवरी को 8 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई है।धनबाद : 30 दिसंबर को 70 लाख, 31 दिसंबर को सवा करोड़ और एक जनवरी को एक करोड़ की शराब की बिक्री हुई।-खूंटी : यहां 30 दिसंबर को चार लाख रुपये, 31 दिसंबर को 10 लाख रुपये व एक जनवरी को पांच लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई है।
गिरिडीह : यहां इस वर्ष अप्रैल से दिसंबर तक 60 करोड़ 50 लाख रुपये की शराब बेची गई है। 30 दिसंबर को 26.50 लाख रुपये व 31 दिसंबर को 52 लाख रुपये की शराब बिकी है। जबकि, एक जनवरी की दोपहर तक 52 लाख रुपये की शराब बेचने का अनुमान है।-देवघर : यहां एक अप्रैल से 31 दिसंबर तक 69.53 करोड़ रुपये की शराब बिकी है। 30 दिसंबर 34 लाख रुपये व 31 दिसंबर को 65 लाख रुपये की शराब बिकी है। जबकि, पहली जनवरी की दोपहर तक लगभग 30 लाख रुपये की शराब बिकी है।
कोडरमा : यहां 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक करीब 90 लाख रुपये से ज्यादा की शराब बिकी है। 31 दिसंबर की रात सबसे अधिक 41 लाख रुपये से ज्यादा की शराब बिकी है। वहीं, 30 दिसंबर को 22.90 लाख रुपये तथा एक जनवरी की दोपहर तक 25 लाख रुपये से ज्यादा रकम की शराब बिकी है। सिर्फ दिसंबर 2018 में 5.54 करोड़ की शराब बिकी है।-पलामू : दो दिनों में 40 लाख रुपये की शराब बिकी है। यहां प्रति वर्ष 18 करोड़ की शराब की बिक्री होती है।
बोकारो : 30 और 31 दिसंबर को 1 करोड़ 21 लाख रुपये की शराब बिकी। एक जनवरी को शाम 5 बजे तक लगभग 60 लाख रुपये की शराब बिकी।-चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में 31 दिसंबर को करीब 56 लाख रुपये की शराब बिकी है। वहीं, एक जनवरी को करीब 62 लाख रुपये की शराब बिकने की सूचना मिली।-गुमला : 31 दिसंबर की रात करीब 70 लाख रुपये मूल्य के शराब की बिक्री हुई है। -गोड्डा : 31 दिसंबर को लगभग 30 लाख रुपये की शराब बिकी है। वहीं, एक जनवरी को करीब 20 लाख रुपये की शराब बिकी।-बेरमो : बेरमो अनुमंडल में 31 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक अधिकृत शराब दुकानों में कुल 28 लाख रुपये की शराब बिकी है।
Share:

Tuesday, January 1, 2019

एचइसी के अच्छे दिन आनेवाले हैं, सभी मिल कर करें काम : अभिजीत घोष

रांची : एचइसी के सीएमडी अभिजीत घोष  सेवानिवृत्त हो गये. श्री घोष ने कहा कि आप लोग एचइसी को आगे बढ़ाने में मेहनत करें और मिलजुल कर टीम भावना से काम करें. एचइसी के अच्छे दिन आनेवाले हैं. यह बातें उन्होंने एचएमबीपी सभागार में अपने विदाई समारोह में कही.

 
श्री घोष ने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार से 100 करोड़ रुपये मिलनेवाले हैं. एचइसी का भविष्य उज्ज्वल है. सिर्फ एक सोच के साथ कंपनी को आगे बढ़ाने की जरूरत है. टीम भावना से काम करें, सफलता अवश्य मिलेगी. 
हम जिस काम को अधूरा छोड़ कर जा रहे हैं, उसे पूरा करने में प्रबंधन के अधिकारी लगे हुए हैं और उम्मीद है कि वह जल्द पूरा होगा. उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में कैपेक्स प्लान एवं पुनरुद्धार योजना लागू नहीं करवा पाये, इसका मलाल रहेगा. 
 
लेकिन इसमें काफी हद तक आगे बढ़े थे. जो अब वर्तमान प्रबंधन को पूरा करना है. इस मौके पर कार्मिक निदेशक एमके सक्सेना ने सीएमडी अभिजीत घोष के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आगे भी उनका मार्गदर्शन हम लोगों को मिलता रहेगा. इस अवसर पर निदेशक मार्केटिंग राणा चक्रवर्ती, कार्मिक प्रमुख दीपक दूबे, सीओटी हेमंत गुप्ता, एचएमबीपी प्रमुख पीके राय सहित कंपनी के 250  अधिकारी उपस्थित थे.
एमके सक्सेना एचइसी के कार्यवाहक सीएमडी 
 
एचइसी के कार्मिक निदेशक मृदुल सक्सेना को एचइसी का कार्यवाहक सीएमडी बनाया गया है. इस संबंध में भारी उद्योग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है. 
 
इसकी आधिकारिक घोषणा एचइसी के सीएमडी अभिजीत घोष ने सोमवार को एचएमबीपी सभागार में की. श्री सक्सेना ने सोमवार को अभिजीत घोष के विदाई सममारोह के बाद ही सीएमडी पद का कार्यभार संभाल लिया. श्री सक्सेना एचइसी में कार्मिक निदेशक के पद पर 27 दिसंबर 2012 को ज्वाइन किये थे.
 
Share:

रांची और आसपास की 26 सड़कों को स्वीकृति

रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) 26 नई सड़कें और नाली का निर्माण कराएगा। इसके लिए  आरआरडीए बोर्ड ने 66 करोड़ की राशि मंजूर की है। बोर्ड की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्षा परमा सिंह ने बताया कि प्राधिकार क्षेत्र अंतर्गत बस रही नई कॉलोनी और मुहल्ले में रोड व नाली निर्माण कराएगा। जल्द ही डीपीआर के अनुसार टेंडर करके काम शुरू कराया जाएगा। इसमें बसारगढ़ ,केसर बिहार, पुनदाग, दलादली, लालगंज और गेतलातू में रिंग रोड से सटे कॉलोनियों में रोड और नाली का निर्माण कराया जाएगा। 

चार जिले में खुलेगा प्राधिकार का नया कार्यालय 

नगर विकास विभाग ने आरआरडीए के क्षेत्र का विस्तार कर दिया है। अब आरआरडीए का क्षेत्र खूंटी, सिमडेगा, गुमला सहित लोहरदगा जिला भी होगा। इन क्षेत्रों में नगर परिषद या नगर पंचायत के बाहर चार किलोमीटर की दूरी का क्षेत्र आरआरडीए के अंतर्गत आएगा। इसलिए संबंधित क्षेत्र में विकास योजना तैयार करने सहित आधारभूत संरचना का निर्माण अब आरआरडीए करेगा। चेयरमैन ने बताया कि जल्द ही खूंटी, सिमडेगा गुमला और लोहरदगा में आरडीए का कार्यालय खोला जाएगा। कर्मचारी, इंजीनियर, अमीन की नियुक्ति भी की जाएगी। इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी, ताकि प्राधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में आधारभूत संरचना का निर्माण किया जा सके।.

बोर्ड में कांके रोड में स्थित रॉक गार्डन में बनाए गए बैंक्वेट हॉल से प्रतिमाह किराया लेने का निर्णय लिया गया। अब प्राधिकार द्वारा रॉक गार्डन के संचालक से हरेक माह 25000 रुपया किराया वसूला जाएगा। इसके अलावा प्राधिकार के राजस्व को बढ़ाने के लिए कचहरी चौक स्थित प्राधिकार भवन के ऊपर दो मंजिल अतिरिक्त निर्माण कराया जाएगा। प्राधिकार भवन का नक्शा जी प्लस 10 का स्वीकृत है, लेकिन फिलहाल 5 तल्ला का ही निर्माण किया गया है। इसके अलावा प्राधिकार में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर को कॉन्ट्रैक्ट पर रखने सहित अन्य संसाधन बढ़ाने की स्वीकृति दी गई। प्राधिकार के चेयरमैन ने बताया कि जल्द ही प्राधिकार द्वारा शहर से सटे क्षेत्रों के संपूर्ण विकास की योजना बना कर काम शुरू कराया जाएगा। .
Share:

Wednesday, December 19, 2018

राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल 21 दिसंबर को




संवादाता - विनय कुमार 

21 दिसंबर को 24 घंटे के लिए राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल ....

राँची : अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ झारखंड के बैनर तले बुधवार को राजधानी रांची में एक संवाददाता सम्मेलन कर संघ के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया की अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर 21 दिसंबर को 24 घंटे के लिए राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल रहेगा।



3 लाख 50 हजार से भी अधिक बैंक अधिकारी रहेंगे हड़ताल पर : कॉमरेड कमलाकर

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ झारखंड राज्य के चरण कॉमरेड कमलाकर सिंह ने कहा कि बैंक कर्मी अपनी मांगों को लेकर 21 दिसंबर को पूरे भारतवर्ष में साढे 300000 से भी अधिक बैंक अधिकारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल पर रहेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार बड़े कॉर्पोरेट दोषियों से पूर्ति करने में गंभीर नहीं है और ना ही कोई सख्त कानून बना रही है जिससे इन कॉरपोरेट से ऋण की वसूली की जा सके।


हड़ताल हमारे लिए "करो या मरो" की स्थिति : सुनील लकडा

संघ के झारखंड राज्य अध्यक्ष सुनील लकड़ा ने कहा हड़ताल हमारे लिए "करो या मरो" की स्थिति में है, साथ ही उन्होंने वेतन वृद्धि में देरी के लिए सरकार और भारतीय  बैंकिंग संघ की निंदा की, उन्होंने कहा कि वेतनवृद्धि नवंबर 2017 से ही शुरू होनी चाहिए थी। संघ के अध्यक्ष ने ये भी कहा कि सरकार छोटे-छोटे नए बैंकों को लाइसेंस जारी कर रही है और दूसरी तरफ कमजोर बैंक के नाम पर राष्ट्रीयकृत बैंकों का विलय किया जा रहा है जो कि बिल्कुल गलत है।

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ के मुख्य मांगे स्केल 1 से लेकर स्केल 7 तक के सभी अधिकारियों को केंद्र सरकार के अन्य कार्यालयों के समान वेतन की मांग, चार्टर ऑफ डिमांड के अनुरूप वेतन समझौता, बैंक अधिकारियों को कार्य समय सुनिश्चित हों ताकि वह अपने परिवार का भी समय दे सके, सप्ताह में 5 दिनों का कार्य दिवस, परिवारिक पेंशन एवं पेंशन का अपडेशन, नई पेंशन नीति को रद्द करते हुए पुराने पेंशन नीति को लागू करना, और बैंकों के आपस में विलय पर तत्काल रोक लगाया जाए।
Share:

गूंज महोत्सव का आगाज हुवा बड़े ही धूम धाम से


रिपोर्ट - अशोक महतो

*बदलाव और महिलाओं के प्यार से अभिभूत हूँ - मैरीकॉम*

तीन दिवसीय *गूंज महोत्सव प्रारंभ, पहला दिन *महिलाओं के नाम*

सिल्ली -  बॉक्सिंग की दुनिया की आयरन लेडी *मैरी कॉम* ने कहा है कि गूंज महोत्सव ने सिल्ली समेत आसपास के इलाके में सामाजिक सरोकार और रिश्ते को एक डोर में बांधा है, साथ ही विकास के नये आयाम गढ़े हैं। पहले भी यहां कई मशहूर खिलाड़ी, नामी शख्सियत, कलाकार आए हैं। कई मौके पर गूंज के बारे बहुत कुछ सुना भी। लेकिन इस बार भागीदार बनने का अवसर मिला। यहां पंरपरा और आत्मीयता के साथ सम्मान और स्नेह पाकर अभिभूत हूं। यह महोत्सव दुनिया भर में जाना जाए, इसका वे कामना करती हैं।



सिल्ली में तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का उदघाटन करते हुए , मैरी कॉम उपस्थिति हजारों लोग को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा ये बदलाव का श्रेय गूंज परिवार के संयोजक अच्छे खिलाड़ी और आजसू पार्टी के प्रमुख  सुदेश कुमार महतो को जाता है। सुदेश जी की जितनी तारीफ की जाए कम पड़ेगी। 

*मैरी कॉम* ने कहा कि लगातार बारिश और खराब मौसम के बाद भी महोत्सव में महिलाओं की बड़ी तादाद और उनमें उत्साह - उमंग देख कर लग रहा है कि तरक्की और सशक्तिकरण के पैमाने पर वे अगली कतार में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 



उन्होंने कहा कि हाल ही में *सिल्ली की तीरंदाज मधुमिता* ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर देश दुनिया में नाम रोशन किया है। यहां की महिलाओं में आगे बढ़ने की अपार क्षमता है। *सिल्ली में सुंदर स्टेडियम* यहां के खेल प्रेम को दर्शाता है।



इससे पहले सुदेश कुमार महतो, पार्टी के विधायक राजकिशोर महतो, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक के साथ मैरी कॉम ने स्व0 बिनोद बिहारी महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये एवं दीप प्रज्वलित कर गूंज महोत्सव का विधिवत उदघाटन किया और इसके साथ ही तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का शुभारंभ हुआ।



गूंज की अनुगूंज सिल्ली, सोनाहातू की शान - सुदेश
इस मौके पर सुदेश कुमार महतो ने सशक्त शिक्षित झारखंड के प्रणेता बिनोद बाबू को नमन करते हुए कहा कि उनके सपने साकार करने और आदर्शों पर चलने के उद्देश्य से उन्नीस साल पहले छोटे स्तर पर गूंज की शुरुआत हुई थी। 19 सालों के सफर में कारवां बनता गया और गूंज की अनुगूंज सिल्ली की शान में शामिल हो गई। उन्होंने कहा कि इस बार महोत्सव को विस्तार देते हुए पूरे इलाके में युवाओं किसानों महिलाओं, प्रबुद्ध वर्ग पंचायत प्रतिनिधि के साथ स्थानीय खिलाड़ियों लोक कलाकारों को इसका भागीदार बनाया गया है ताकि हर किसी को अहसास हो सके कि यह महोत्सव लोगों के बीच बदलाव का संदेश तो देता ही है आपसी समझदारी और विचारों को मजबूत बनाने की मौका भी। 

इस तरह के आयोजन कर्ता आजसू सुप्रिमों  सुदेश कुमार महतो  का जितना तारीफ़ किया जाए कम होगा, इस तरह के आयोजन से एकता एवं भाई चारा का अद्भुत मिश्रण देखा जाता है गूंज महोत्सव का आयोजन इस क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जिसमें लोगों को झूमने के साथ साथ विकास के प्रति लोगों प्रोत्साहित करता है।

मौके पर पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी, ज़िप अध्यक्ष उपाध्यक्ष, प्रमुख उपप्रमुख, ज़िप सदस्य, मुखिया -उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य सम्मानित सदस्य गण मौजूद थे।

Share:

Saturday, November 17, 2018

अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट का उद्घाटन, सीएम ने कहा - लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

रांची  : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गरीबों के जीवन में बदलाव लाना सरकार की प्राथमिकता है. अंत्योदय ही सरकार का मूल मंत्र है. विकास के पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू कर रही है. अब लोगों को जागरूक होकर सरकार के साथ कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ने की जरूरत है.

 
मुख्यमंत्री कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम परिसर में फुटपाथ दुकानदारों के लिए बनाये गये अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा : सरकार शहरीकरण को चुनौती नहीं, बल्कि अवसर मानती है. राज्य के सभी शहरों में बेहतर नगरीय व्यवस्था देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. राज्य के सभी शहरों में फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडर मार्केट का निर्माण कराया जायेगा. फुटपाथ दुकानदार इज्जत के साथ व्यवसाय कर सकेंगे.
 
वर्ष 2022 तक शहरों में चिह्नित किये गये 36,831 फुटपाथ दुकानदारों को मार्केट मुहैया कराया जायेगा. अभी शहरों में 25 वेंडर्स मार्केट का निर्माण प्रस्तावित है. राजधानी रांची में हरमू, रातू रोड, मोरहाबादी, एचइसी सहित पांच जगहों पर वेंडर मार्केट बनेगा. रांची में जल्द ही अर्बन हाट का निर्माण किया जायेगा. सरकार शहर में फुटपाथ में लगने वाली सब्जी बाजारों को भी व्यवस्थित करना चाहती है. 
 
सीएम ने कहा
  • राज्य के लोगों को सरकार के साथ कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ने की जरूरत
  • रांची को देश के टॉप 10 स्वच्छ शहरों में शामिल करने की हो प्राथमिकता
  • युवा जोश में होश नहीं खाेयें, वाहन तेज गति से नहीं चलायें

मुख्यमंत्री ने कहा - नाली-गली बनवाने के लिए नहीं हैं पार्षद
पार्षद नाली-गली बनवाने के लिए नहीं हैं. पार्षद अपनी सोच बड़ी करें. लोकतंत्र में मुख्यमंत्री, मेयर, पार्षद सब आते-जाते रहते हैं. लेकिन, उनके द्वारा किये गये कार्यों को ही लोग याद रखते हैं. जनप्रतिनिधियों को विचारों में मतभेद भूल कर जनहित में काम करना होगा. शहर के बाजार स्वच्छ और सुसज्जित रहें यह वेंडर्स, नगर निगम के साथ आम जनता का भी दायित्व है.
 
राजधानी रांची को देश के टॉप 10 स्वच्छ शहरों में शामिल करना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके लिए नगर निगम के अधिकारी, महापौर, उप महापौर, पार्षद व जनता को मिल कर जिम्मेदारी निभानी होगी. टीम बनाकर काम करना होगा. 

देश का सबसे बड़ा वेंडर्स मार्केट रांची में
श्री दास ने कहा : झारखंड अब हर क्षेत्र के विकास में नया इतिहास रच रहा है. देश का पहला बड़ा अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट रांची में तैयार हुआ है. 31 जुलाई 2016 को हुए शिलान्यास के बाद निर्धारित समय में इसका निर्माण कराया गया है. राजधानी रांची के लोग गर्व के साथ यह कह सकते हैं कि हमारे शहर में देश का सबसे बड़ा वेंडर्स मार्केट है. उन्होंने वेंडर्स से मार्केट को साफ रखने की अपील की. कहा कि मार्केट का मेंटेनेंस और साफ-सफाई वेंडरों का दायित्व है. दुकानों के पास कचरा नहीं फैलने दें. डस्टबीन का उपयोग करें. 
 
युवाओं से हेलमेट जरूर पहनने की अपील की
मुख्यमंत्री ने युवाओं से कानून का पालन जरूर करने की अपील की. कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें. स्पीड पर नियंत्रण रखें. युवा जोश में होश न खाेयें. वाहन तेज गति से नहीं चलायें. सड़क पर हमेशा सुरक्षित रहें.
 
पहले चरण में 127 फुटपाथ दुकानदारों  को मिलेंगी दुकानें
नगर विकास सचिव  अजय कुमार सिंह ने कहा कि वेंडर्स मार्केट में फुटपाथ दुकानदारों को बसाया जा रहा है. पहले चरण में कचहरी चौक से सर्जना चौक तक के 127 फुटपाथ दुकानदारों को दुकानों के आवंटन के लिए चुना गया है. उन्होंने कहा कि वेंडर्स मार्केट राज्य ही नहीं, बल्कि देश का आधुनिकतम वेंडर्स मार्केट है. वेंडर्स मार्केट कुल 54 करोड़ रुपये की लागत में तैयार किया गया है. इसमें 195 वाहनों की पार्किंग है.
 
भूतल पर 254  कियोस्क, पहले तल्ले पर 218 कियोस्क, दूसरे तल्ले पर 108 दुकानें, तीसरे तल्ले पर 23 कार्यालय और चौथे तल्ले पर 9475 वर्ग फीट का बैंक्वेट हॉल है. श्री सिंह ने कहा कि जल्द ही जयपाल सिंह स्टेडियम का जीर्णोद्धार किया जायेगा. साथ ही रांची में एक नाइट मार्केट भी बनाया जायेगा.
 
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
इसके पहले मुख्यमंत्री श्री दास ने वेंडर्स मार्केट में स्थापित भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया. उन्होंने निर्धारित समय से पहले वेंडर्स मार्केट के निर्माण के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी सिंघल इंटरप्राइजेज के मालिक हेमंत अग्रवाल को सम्मानित किया. रिकॉर्ड समय में बनाये गये इस भवन का डिजाइन चड्डा एंड एसोसिएट ने तैयार किया है.
 
वेंडर्स मार्केट में  दुकान आवंटित किये गये फुटपाथ दुकानदारों को पथ विक्रेता प्रमाण  पत्र वितरण किया. समारोह को  रांची के सांसद राम टहल चौधरी, मेयर आशा लकड़ा व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया. अतिथियों का स्वागत नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने किया. मौके पर रांची नगर निगम के आयुक्त मनोज कुमार, नगर विकास के अपर सचिव बीपीएल दास, स्थानीय पार्षद आशा देवी समेत कई पार्षद,वेंडर्स, संवेदक व अन्य लोग उपस्थित थे.
 
पार्षदों ने कुर्सी के लिए किया हंगामा
कार्यक्रम स्थल पर पार्षदों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गयी थी. इसके बाद भी पार्षद वहां नहीं बैठ रहे थे. कई पार्षद स्टेज के पास आकर खड़े हो गये. इसके बाद नगर विकास सचिव का स्वागत भाषण शुरू होते ही पार्षद हल्ला कर कुर्सी मांगने लगे. उनका कहना था कि उनके बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गयी है. हालांकि, बाद में पार्षद शांत हो गये और उनके लिए आरक्षित जगहों पर बैठ गये.
 
Share:

Thursday, November 1, 2018

पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार

रांची-  तमाड़ थाना के जारगो जंगल से गुरुवार को एक पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) उग्रवादी सायनाथ मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक पिस्तौल, पांच गोली और चोरी की एक बाइक बरामद की गई।



गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
गुप्त सूचना पर बुंड़ू डीएसपी अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में जंगल की घेराबंदी की गई। इसके बाद सायनाथ मुंडा की गिरफ्तारी की जा सकी। पूर्व में इस पर आर्म्स एक्ट और डकैती के मामले दर्ज हैं। वर्तमान में इनके साथ कई और अपराधी पीएलएफआई संगठन के लिए क्षेत्र में रंगदारी वसूली का काम कर रहे थे।
Share:

रात 8 से 10 बजे तक ही फोड़ सकेंगे पटाखे



रांची- झारखंड में दिवाली की रात लोग 8 से 10 बजे के बीच ही पटाखा फोड़ सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने पटाखा फोड़ने की यह अवधि तय की है।

कोर्ट ने दिवाली में आतिशबाजी की टाइमिंग दिल्ली एनसीआर के लिए दो घंटे रात में 8-10 तय किया है। इसके साथ ही राज्य सरकारों को दो ही घंटे की अवधि तय करने की छूट दी थी। झारखंड सरकार को भी समय सीमा तय करनी थी। मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर राज्य सरकार ने यह अवधि तय की है।

दिवाली पर प्रदूषण से लोगों को हुई तकलीफ को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली और अन्य त्योहारों पर पटाखों को लेकर  दिशानिर्देश जारी किए हैं।
Share:

Tuesday, October 23, 2018

जेसोवा दिवाली मेला का आयोजन

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  झारखंड आई.ए.एस.ऑफिसर्स  वाइब्स एसोसिएशन  की ओर से बहुप्रतीक्षित जेसोवा  दिवाली मेला का आयोजन किया जा रहा है .झारखंड आई.ए.एस.ऑफिसर्स  वाइब्स एसोसिएशन की सचिव  रिचा संचिता ने प्रेस वार्ता  में कहा कि आगामी 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में बहुप्रतीक्षित जेसोवा  दिवाली मेला का आयोजन  होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष आयोजित होने वाली पांच दिवसीय दिवाली मेले में स्वदेशी  कपड़ों, जनजातीय भोजन और स्वदेशी कला से संबंधित स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे.  इस अवसर पर जेसोवा दिवाली मेला, 2018 का पोस्टर भी रिलीज किया गया.



महिला उद्यमिता और ग्रामीण कारीगरों को बढ़ावा देना
जेसोवा की सचिव  रिचा संचिता ने कहा कि जेसोवा द्वारा मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमिता और ग्रामीण कारीगरों को बढ़ावा देना है.  इस वर्ष मेले में झारखंड, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के विभिन्न जिलों सहित देशभर से उद्यमी  भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य की कठपुतली की सबसे प्राचीन परंपरा चादर- बदोनी लोक कला का भी प्रदर्शन मेले में किया जाएगा. मेले में बच्चों के साथ साथ युवाओं के लिए एडवेंचर गेम्स आकर्षण के मुख्य केंद्र होंगे, जिसके अंतर्गत कई साहसिक खेल शामिल होंगे. मेले में स्टॉलो और मनोरंजन क्षेत्र के अलावा, पूरे भारत के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्यतः झूमर, छऊ नृत्य और अन्य लोकनृत्य आयोजित किए जाएंगे.

200 स्टॉल की व्यवस्था
रिचा संचिता ने कहा कि इस वर्ष मेले में लगभग 200 स्टॉल की व्यवस्था की गई है. मेला परिसर में आगंतुकों की सुविधा के लिए मोबाइल एटीएम की भी व्यवस्था की जा रही है. मेले में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, दिव्यांग सर्टिफिकेट,आई चेकअप, हेल्थ चेकअप सहित कई विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे.

 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना
 रिचा संचिता ने कहा कि जेसोवा समाज के विकास हेतु कृत संकल्पित है. संस्थान द्वारा  शिक्षा के क्षेत्र में कई सकारात्मक कार्य किए जा रहे हैं. ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है. संस्थान द्वारा रांची के मधुकम एवं अरगोड़ा स्थित दो  आंगनवाड़ी केंद्र को भी   गोद लिया गया है. ट्राईबल क्षेत्र में प्रतियोगिता परीक्षा में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए द विंग नामक 3 ट्राईबल लाइब्रेरी का भी स्थापना संस्थान द्वारा किया गया है. दो ट्राईबल लाइब्रेरी खूंटी एवं एक ट्राईबल लाइब्रेरी कांके रांची में स्थापित किया गया है. ट्राईबल लाइब्रेरी के माध्यम से जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के प्रति मोटिवेट करना संस्थान का लक्ष्य है. पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी संस्थान द्वारा पहले से ही कई कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं. जेसोवा समाज एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

 इस अवसर पर जेसोवा की अध्यक्षा  दिव्या त्रिपाठी, एवं जेसोवा के सदस्यों में  मिली सरकार,  अनीता शर्मा,  सरिता पांडे,  मंजू प्रसाद,  मिनी सिंह,  अमिता खंडेलवाल  प्रभा रहाटे,  अनिता सिन्हा,निक्की टोप्पो, मनु झा,  ज्योति भजंत्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Share:

Saturday, October 6, 2018

गांधी जी के विचार और दर्शन को नयी पीढ़ी तक पहुंचाना है -- द्रौपदी मुर्मू

रिपोर्ट- बैजनाथ महतो
रांची- राजभवन में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष समारोह के आयोजन की रूपरेखा तय करने को लेकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू  की अध्यक्षता बैठक आयोजित किया गया . बैठक में  उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने गांव को विशेष महत्व दिया। हमें भी युवा पीढ़ी को जागरूक करना है। स्कूली बच्चों को इस आयोजन से जोड़ना चाहिए। बापू से संबंधित आर्ट, सेमिनार, वर्कशॉप आदि का आयोजन सालभर होता रहे। पदयात्रा, प्रभातफेरी, स्लोगन लेखन आदि को भी बढ़ावा देना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने कहा था कि भारत की आत्मा ग्रामों में बसती है। ग्रामों की स्थिति में सुधार लाकर राष्ट्र की उन्नति की दिशा में अहम प्रयास कर सकते हैं।


एक वर्किंग कमेटी का गठन 
वही मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह में  राज्यपाल महोदया की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक में सभी राजनीतिक दलों, गांधीवादी विचारधारा के लोगों, सामाजिक संस्थाओं, धर्मगुरुओं समेत अन्य लोगों की जल्द मुख्य बैठक होगी। इसमें सभी से सुझाव लिये जायेंगे। उस बैठक में एक वर्किंग कमेटी का गठन किया जायेगा। 

 ग्राम प्रधानों को भी जोड़ें
 बैठक में विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने सुझाव दिया कि इसमें ग्राम प्रधानों को भी जोड़ें। उनके अलावा सांसद  रामटहल चौधरी,  महेश पोद्दार, खादी बोर्ड के अध्यक्ष  संजय सेठ, रामकृष्ण मिशन के भवेशानन्द, चेंबर अध्यक्ष  दीपक मारू ,राँची विश्वविद्यालय डा रमेश कुमार पाण्डेय, कुलपति, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय पी कौशल, प्रो सरस्वती मिश्रा, दर्शन शास्त्र विभाग, राँची विश्वविद्यालय ने भी अपने सुझाव दिये। 

बैठक में मुख्य सचिव  सुधीर त्रिपाठी, राज्यपाल के प्रधान सचिव नीतिन मदन कुलकर्णी, गृह विभाग के प्रधान सचिव  एसकेजी रहाटे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन एवं पुलिस मुख्यालय के महानिदेशक  पी.आर.के. नायडू,  नगर विकास सचिव  अजय कुमार सिंह, कला संस्कृति विभाग के सचिव  राहुल शर्मा, पर्यटन निदेशक  संजीव बेसरा समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share:

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच का संगोष्ठी सम्पन

रिपोर्ट- विनय कुमार 
रांची - राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच झारखंड इकाई एवं जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग रांची विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया . 


जिसका विषय राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में पत्थलगड़ी और उसका सामाजिक प्रभाव है.  इस मौके पर कुलपति रमेश कुमार पांडे ,कुलपति सतनारायण मुंडा ,प्रति कुलपति कामनी कुमार, डॉक्टर अमर कुमार चौधरी के साथ साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे साथ ही बहुत सारे बुद्धिजीवी भी इस कार्यक्रम में शरीक हुए और छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे. 


Share:

श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाने का फैसला

रांची-अग्रवाल सभा रांची द्वारा प्रतिवर्ष की भांति  इस वर्ष भी श्री 42वां श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाने का फैसला लिया है। महोत्सव के दौरान विभिन्न चरणों के माध्यम से कई कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। जयंती का मुख्य समारोह 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा जिसकी तैयारी सभा की ओर से जोर शोर से किया जा रहा है ।समारोह के दिन यानी 10 अक्टूबर को  सुबह में सर्वप्रथम लालपुर स्थित अग्रसेन चौक पर महाराज अग्रसेन के प्रतिमा पर पुष्पांजलि  सभा की ओर से किया जाएगा, 

समारोह की जानकारी देते सभा के सदस्य 

जिसके पश्चात हवन पूजन सभा के मंत्री कौशल राजगढ़िया साह पत्नी करेंगे। जयंती समारोह का मुख्य आयोजन अग्रसेन भवन मे  आयोजित किया जाएगा समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री सरयू राय होंगे इस दौरान महाराजा श्री अग्रसेन के जीवन चरित्र पर चर्चा होगी और समाज हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे   मुख्य वक्ता के रूप में चंद्र शेखर अग्रवाल होंगे। समाज के प्रतिभाशाली और होनहार बच्चों को सभा के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्मानित किया वहीं विभिन्न क्षेत्रों में अति विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सभा के द्वारा 'अग्रसेन सम्मान 'गंगा प्रसाद बुधिया पुरस्कार, नंद कुमार मोदी खेलकूद पुरस्कार और हनुमान सरावगी शिक्षण सम्मान आदि दिए जाएंगे। वहीं संध्या बेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी ।
Share:

Thursday, October 4, 2018

लोक सेवा समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा का अयोजन


रांची - लोक सेवा समिति द्वारा शहीद नादीर अली खान एवं  मंगल पांडे के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि  सभा का अयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने और मुख्य अतिथि झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान ने कहा कि हम खुले हवा में साँस ले रहे है और अज़ाद है तो इन शाहीदो के कुर्बानी और बलिदान की वजह से हमारा देश 1857 में ही अज़ाद हो गया होता अगर कुछ लोग गद्दारी नहीं कि होती. शाहीदो को सम्मान और याद कर ही हम उनकें ज़िन्दगी से प्रेरणा ले कर सचे देश भक्त और विकाश कर सकते है साथ मिलजुल्कर.

श्रद्धांजलि देते समिति सदस्य
वही समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने कहा कि शहीद नादीर अली खान और  मंगल पांडे के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समिति द्वारा आयोजित कर दिया जाता रहा है लेकिन अभी तक कोई भी झारखंड में सरकार रही इन शाहीदो को याद नहीं किया गया ना ही इनके नाम पर किसी स्थान का नामकरण किया गया है जो दुखद है, इनको याद कर ही हम नई पीढ़ी को प्रेरणा दे सकते है, शाहीदो मे भेद भाव ना किया जाए. श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से संगीता सिंह, बरखा रानी, मोसररत, राजो सिंह, मो. उमर भाई,नेसार खान, राजा राम प्रसाद, ज़ेबा, कौसर, अबू सेईद अंसारी, आदि मौजूद थे.

Share:

उग्रवादियो ने मचाया तांडव, हिन्दकुश कंस्ट्रक्शन के क्रशर पर

रिपोर्ट- उद्यम प्रभात 
रांची -  राजधानी से सटा कांके थाना क्षेत्र स्थित  मनातु  गांव में बुधवार देर रात उग्रवादियो ने एक निजी निर्माण कंपनी हिन्दकुश कंस्ट्रक्शन के क्रशर शिविर पर हमला बोला । इस दौरान उग्रवादियो ने एक जेसीबी मशीन और मोटरसाईकिल समेत अन्य सामान को आग के हवाले कर दिया।



दहशत में मजदूर
कंपनी के कर्मचारियों की बताया माने तो  उग्रवादियो द्वारा फायरिंग कर दहशत पैदा करने की कोशिश की गयी और करीब 15 मिनट तक पीएलएफआई जिन्दाबाद के नारे भी लगाये गये। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण ग्रामीण एस पी  समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये।घटना का जायजा लेते दिखे साथ ही घटना को अंजाम देने वालो के धरपकड़ के लिए लगातार छापामारी अभियान चल रहा  है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि
बुधवार रात 1 बजे उग्रवादियो  द्वारा उत्पात मचाये जाने की सूचना पर वे सदल-बल तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब एक दर्जन हथियारबंद नक्सली मौके पर पहुंचे थे और घटनास्थल पर पहुंचते ही उनसभी ने भय एवं दहशत का माहौल कायम करने के लिए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मजदूर और कर्मचारी भाग खड़े हुए.नक्सलियों ने घटनास्थल पर लगभग आधे घंटे उत्पात मचाया। जिसके बाद नक्सली ग्रामीणों और कर्मचारियों को धमकी देते हुए वापस लौट गए।


फिलहाल पुलिस ने इलाके को सील कर दिया गया है और  साथ ही नक्सलियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
गौरतलब है की एक ओर राज्य से उग्रवादियो को सप्माप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे है और ऐसे में राजधानी के कांके थाना क्षेत्र में इस तरह का उग्रवादियो द्वारा तांडव करना , केंद्र और राज्य सरकार को ललकारे के समान प्रतित होता  है .


Share:

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING