शोकफ के डोरंडा कॉलेज सेंटर के कराटेकार हुए सम्मानित

रांची-बिते दिन खूंटी जिला में 2ND SKAJ ओपेन कराटे चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन किया गया था . जिममे शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डोरंडा कॉलेज कराटे प्रशिक्षण केंद्र के कराटेकारो ने चैम्पियनशिप 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण , दो रजत, प्राप्त किया था .

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री किया मनोनीत, सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंगलवार की रात महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन की ओर से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास दावा पेश किया गया था. दावा पेश करने के बाद बुधवार को राज्यपाल की ओर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है.

रांची के आड्रे हाउस को अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति भवन के नाम से जाना जायेगा- रघुवर दास

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Monday, December 3, 2018

कांग्रेस का बढ़ रहा है जनाधार

हजारीबाग - कांग्रेस पार्टी की ओर से हजारीबाग में सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के समक्ष झाविमो नेता शिवलाल महतो ने अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. जिला स्कूल मैदान में आयोजित समारोह में जिले से सैकड़ों की संख्या में लोग गाजे- बाजे के साथ पहुंचे थे. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवकुमार राज व मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने किया. 
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि पार्टी का पहला काम लोगों को जोड़ना है. शिवलाल महतो जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं.
  डॉ अजय ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए लोगों को पीट पीट कर जान लेनेवाले लोगों को माला पहनाकर स्वागत कर रही है. पार्टी ने 15 साल तक राम के नाम से लोगों को गुमराह किया.
आज फिर भगवान को बांटने का काम कर रहे हैं. भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विफल है. युवाओं को नौकरी नहीं मिल रहा है. साढ़े चार साल में सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या की. किसान संसद का घेराव कर रहे हैं. इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा. भाजपा सरकार बच्चों को मिलनेवाले अंडों पर कमीशन ले रही है. देश में सबसे ज्यादा भुखमरी से मरनेवाले लोग झारखंड के ही हैं.
Share:

पैतृक गांव में याद किये गये परमवीर चक्र विजेता अल्‍बर्ट एक्‍का

जारी - झारखंड के अकेले परमवीर चक्र विजेता लायंस नायक परमवीर अल्बर्ट एक्का का शहादत दिवस उनके पैतृक गांव जारी में श्रद्धा के साथ मनाया गया. मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से आये गणमान्य लोगों, प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों व परमवीर अल्बर्ट एक्का की विधवा बलमदिना एक्का के द्वारा पैतृक गांव स्थित अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. 


प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात परमवीर अल्बर्ट एक्का के आवास के समीप स्थित समाधि स्थल पर मोमबत्ती जलाकर व फूल माला चढ़ाकर बलमदिना एक्का सहित आगत अतिथियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. मौके पर बीडीओ परवीन केरकेट्टा की अगुवाई में 2 मिनट का मौन रखा गया. 


इससे पूर्व परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से पूर्व जारी थाना के सशस्त्र जवानों के द्वारा परमवीर अल्बर्ट एक्का के सम्मान में सलामी दी गयी. श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में स्वयं बलमदीना एक्का के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, थाना प्रभारी अरविंद कुमार, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दिलीप बड़ाइक, पुत्र विंसेंट एक्का, रजनी एक्का, नंद किशोर नंद, भूतपूर्व सैनिक के सूबेदार मेजर सहदेव महतो, सूबेदार ओझा उरांव, पीटी अफसर रघुवर बड़ाईक, वीरांगना मिला उरांव, रीना देवी, इजीलिना टोप्पो सहित प्रखंड प्रशासन के कर्मचारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे. 
Share:

भगवान को भी सुरक्षा की जरुवत

जामताड़ा - झारखण्ड में भगवान भी सुरक्षित नहीं है  हम बात कर रहे है जामताड़ा जिले की  जहां भगवान को भी नहीं बख्शा गया . दरअसल  जामताड़ा जिले की एक मंदिर से एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी और हीरे के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है . इतना ही नहीं अपराधियों ने मंदिर के पुजारी को नग्न करके बुरी तरह से पीटा.  अपराधियो ने पुजारी के हाथ-पैर बांधकर,  मंदिर की बेदी से राणी सती दादी के गहने ले गये.
विरोध 
  मंदिर में हुई  चोरी की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी. मारवाड़ी समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने तत्काल सड़क को जाम कर दिया. प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे .
 मंदिर के पुजारी ने  बताया कि रविवार देर रात  मंदिर का पट बंद करके सो रहे थे. रात करीब एक बजे आठ चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर मंदिर में दाखिल हुए. जब विरोध किया तो चोरो ने नग्न कर पीटा और राणी सती दादी की बेदी पर रखे एक करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के सोने, चांदी और हीरे से जड़ित गहने ले गये.
Share:

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING