शोकफ के डोरंडा कॉलेज सेंटर के कराटेकार हुए सम्मानित

रांची-बिते दिन खूंटी जिला में 2ND SKAJ ओपेन कराटे चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन किया गया था . जिममे शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डोरंडा कॉलेज कराटे प्रशिक्षण केंद्र के कराटेकारो ने चैम्पियनशिप 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण , दो रजत, प्राप्त किया था .

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री किया मनोनीत, सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंगलवार की रात महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन की ओर से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास दावा पेश किया गया था. दावा पेश करने के बाद बुधवार को राज्यपाल की ओर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है.

रांची के आड्रे हाउस को अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति भवन के नाम से जाना जायेगा- रघुवर दास

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Tuesday, January 1, 2019

क्या है नियम 43 थानों में 172 गाड़ियां 16 चौराहों पर लगाए गए हैं स्पेशल कैमरे

ट्रैफिक पुलिस की ओर शहर के 16 चौक-चौराहों पर आटोमेटिक नंबर प्लेट रीडिंग कैमरा (एएनपीआर) और रेड लाइट वायलेशन एंड डिटेक्शन कैमरा (आरएलवीडी) लगाया गया है। एएनपीआर कैमरा बिना हेलमेट, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वाले चालक के वाहन के नंबर प्लेट को चिहिन्त करेगा। चौराहों पर लगा हाई स्पीड कैमरा नियम तोड़ने वाले चालकों के वाहन की नंबर प्लेट के साथ फोटो खींचेगा। इसके बाद उसे कंट्रोल रूम भेजेगा। वहीं चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल के रेड लाइट जले होने के बाद भी अगर कोई चालक अपने वाहन को नहीं रोकता है, उसे आगे बढ़ा देता है तो एसे चालकों को आरएलवीडी पकड़ेगा। कैमरा ऐसे चालकों के वाहन की फोटो खींचकर ट्रैफिक कंट्रोल रूम भेजेगा। इसके बाद वाहन का रजिस्टर्ड नंबर जिनके नाम से होगा उन्हें चालान भेजा जाएगा। एक जनवरी से शुरू होनेवाली इस नई व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। .
रांची जिले में टीओपी, ओपी समेत कुल 43 थाने हैं। वहीं रांची शहरी क्षेत्र में कुल 14 थाने हैं। गश्ती, अपराधियों को जेल पहुंचाने समेत अन्य कार्यों के लिए प्रत्येक थानों को तीन से चार गाड़ियां दी गई हैं। हर गाड़ी के साथ ड्राइवर की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इस हिसाब से जिले में कुल 172 गाड़ियां हैं। इसमें रांची शहरी क्षेत्र में 56 गाड़ियां दौड़ रही हैं। .
.ट्रैफिक पुलिस की ओर से नए साल पर नई व्यवस्था की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत यातायात नियम को तोड़ने पर गाड़ी नंबर जिनके नाम से निबंधित होगी, चालान उन्हीं से वसूला जाएगा। उसी तरह अगर किसी कंपनी के नाम से गाड़ी रजिस्टर्ड है तो चालान भी कंपनी के नाम से जाएगा। .
.
Share:

रांची और आसपास की 26 सड़कों को स्वीकृति

रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) 26 नई सड़कें और नाली का निर्माण कराएगा। इसके लिए  आरआरडीए बोर्ड ने 66 करोड़ की राशि मंजूर की है। बोर्ड की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्षा परमा सिंह ने बताया कि प्राधिकार क्षेत्र अंतर्गत बस रही नई कॉलोनी और मुहल्ले में रोड व नाली निर्माण कराएगा। जल्द ही डीपीआर के अनुसार टेंडर करके काम शुरू कराया जाएगा। इसमें बसारगढ़ ,केसर बिहार, पुनदाग, दलादली, लालगंज और गेतलातू में रिंग रोड से सटे कॉलोनियों में रोड और नाली का निर्माण कराया जाएगा। 

चार जिले में खुलेगा प्राधिकार का नया कार्यालय 

नगर विकास विभाग ने आरआरडीए के क्षेत्र का विस्तार कर दिया है। अब आरआरडीए का क्षेत्र खूंटी, सिमडेगा, गुमला सहित लोहरदगा जिला भी होगा। इन क्षेत्रों में नगर परिषद या नगर पंचायत के बाहर चार किलोमीटर की दूरी का क्षेत्र आरआरडीए के अंतर्गत आएगा। इसलिए संबंधित क्षेत्र में विकास योजना तैयार करने सहित आधारभूत संरचना का निर्माण अब आरआरडीए करेगा। चेयरमैन ने बताया कि जल्द ही खूंटी, सिमडेगा गुमला और लोहरदगा में आरडीए का कार्यालय खोला जाएगा। कर्मचारी, इंजीनियर, अमीन की नियुक्ति भी की जाएगी। इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी, ताकि प्राधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में आधारभूत संरचना का निर्माण किया जा सके।.

बोर्ड में कांके रोड में स्थित रॉक गार्डन में बनाए गए बैंक्वेट हॉल से प्रतिमाह किराया लेने का निर्णय लिया गया। अब प्राधिकार द्वारा रॉक गार्डन के संचालक से हरेक माह 25000 रुपया किराया वसूला जाएगा। इसके अलावा प्राधिकार के राजस्व को बढ़ाने के लिए कचहरी चौक स्थित प्राधिकार भवन के ऊपर दो मंजिल अतिरिक्त निर्माण कराया जाएगा। प्राधिकार भवन का नक्शा जी प्लस 10 का स्वीकृत है, लेकिन फिलहाल 5 तल्ला का ही निर्माण किया गया है। इसके अलावा प्राधिकार में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर को कॉन्ट्रैक्ट पर रखने सहित अन्य संसाधन बढ़ाने की स्वीकृति दी गई। प्राधिकार के चेयरमैन ने बताया कि जल्द ही प्राधिकार द्वारा शहर से सटे क्षेत्रों के संपूर्ण विकास की योजना बना कर काम शुरू कराया जाएगा। .
Share:

जम्मू-कश्मीर में बीते साल सुरक्षाबलों ने ढेर किए 311 आतंकी

जम्मू-कश्मीर में बीते साल 2018 में सुरक्षा बलों ने 311 आतंकियों (311 Terrorists) को ढेर किया। सेना की 15 कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट ने यह जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा बलों के बीच शानदार तालमेल और ऑपरेशन की आजादी को इसका श्रेय दिया।



गौरतलब है कि यह करीब पिछले एक दशक में सूबे में मारे जाने वाले आतंकियों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 2010 में 232 आतंकी मारे गए थे। गृह मंत्रालय के आकंड़ों के मुताबिक, सूबे में इस साल आतंकी गतिविधियों में भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जहां आतंक से संबंधित 342 घटनाएं हुईं, वहीं इस साल दिसंबर के पहले हफ्ते तक 429 घटनाएं हुईं। पिछले साल जहां 40 सिविलियन मारे गए थे, वहीं इस साल 77 नागरिक मारे गए। 

इस साल दिसंबर के पहले हफ्ते तक सुरक्षा बलों के 80 जवान शहीद हुए। पिछले साल भी 80 जवान शहीद हुए थे। घाटी में इस साल पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए आतंकी हमलों में इजाफा हुआ है। पाकिस्तानी आतंकियों को घाटी में उनके लोकल काडर का साथ मिल रहा है। इस साल कुल 311 आतंकी मारे गए। दिसंबर के पहले हफ्ते तक 223 आतंकी मारे गए थे यानी पिछले 3 हफ्तों में ही 88 आतंकी ढेर हुए हैं। 

पाक सैनिकों की वर्दी पहने थे घुसपैठिए 
घुसपैठिए पाक सैनिकों की वर्दी पहने हुए थे। उनसे मिले सामान पर पाकिस्तान लिखा हुआ था। उनसे आईईडी, विस्फोटक व हथियार बरामद हुए हैं। पाक की गोलीबारी और कम दृश्यता का फायदा उठाकर कुछ अन्य घुसपैठिए फरार हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी घटनाओं में इजाफा की मुख्य वजह यह रही कि इस साल आतंकी पहले से ज्यादा सक्रिय थे। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने शहरी निकाय और पंचायत चुनावों में बाधा पहुंचाने की हर मुमकिन कोशिश की।

पिछले साल के मुकाबले ज्यादा सिविलियन की मौत के साथ-साथ सुरक्षा बलों के लिए जो एक और बड़ी चिंता की बात है, वह है स्थानीय आतंकियों की भर्ती में इजाफा। हिजबुल मुजाहिदीन और पाकिस्तानी आतंकी संगठन स्थानीय कश्मीरियों को भर्ती कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस समय घाटी में 250 से 300 आतंकवादी है।
Share:

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING