शोकफ के डोरंडा कॉलेज सेंटर के कराटेकार हुए सम्मानित

रांची-बिते दिन खूंटी जिला में 2ND SKAJ ओपेन कराटे चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन किया गया था . जिममे शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डोरंडा कॉलेज कराटे प्रशिक्षण केंद्र के कराटेकारो ने चैम्पियनशिप 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण , दो रजत, प्राप्त किया था .

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री किया मनोनीत, सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंगलवार की रात महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन की ओर से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास दावा पेश किया गया था. दावा पेश करने के बाद बुधवार को राज्यपाल की ओर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है.

रांची के आड्रे हाउस को अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति भवन के नाम से जाना जायेगा- रघुवर दास

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Wednesday, January 2, 2019

अब किसी भी रंग के कपड़े पहन आ सकते हैं पीएम मोदी के कार्यक्रम में

 झारखंड के पलामू में पांच जनवरी को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में काला कपड़ा पहनकर आने पर रोक हटा ली गई है। पलामू के एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि मेदिनीनगर में प्रधानमंत्री के पांच जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में अब कोई भी व्यक्ति किसी भी रंग का कपड़ा पहनकर शामिल हो सकता है। काले रंग के जूते व मोजे सहित काले बैग के साथ भी स्थल पर आने में रोक जैसी कोई बात नहीं है।

पूर्व में काला कपड़ा पहन कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने पर रोक लगाई गई थी। ऐसा पारा शिक्षकों के विरोध की आशंका को देखते हुए किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच जनवरी को प्रमंडलीय मुख्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम में ब्लू बुक प्रोटोकॉल की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे। इसके तहत प्रधानमंत्री को पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा मुहैया कराई जाएगी। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के जवानों ने एक जनवरी की शाम से ही कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह अपने घेरे में ले लिया है। इसके तहत डी स्थल व स्टेज के बीच की दूरी करीब 70 मीटर की होगी।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा मानकों के तहत कार्यक्रम स्थल के नजदीक एक मोबाइल फोन जैमर लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर रहने तक वहां मोबाइल काम नहीं करेगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले पुरुष व महिलाओं को अगल-अगल बने एक सुरक्षा जांच प्वांइट से होकर गुजरना पड़ेगा। इन जगहों पर बॉडी स्कैनर भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा पूरा कार्यक्रम स्थल सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेगा, जिसकी मॉनिट¨रग जिला प्रशासन के साथ एसपीजी भी करेगी।
पूरे कार्यक्रम स्थल को चार सेक्टर व 48 खंडों में बांटा गया है। जहां जिला पुलिस के सहयोग के लिए अ‌र्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। कार्यक्रम व्यवस्था के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारी व राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इसके अलावा भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारी प्रतिनियुक्त किए जा रहे हैं।
Share:

Tuesday, January 1, 2019

श्री श्याम मन्दिर में भक्तो की उमड़ी भीड़


अग्रेसन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में नये साल के प्रथम दिन सफला एकदाशी उत्सव अत्यन्त उत्साहपूर्ण वातवरण में भक्ति भाव के साथ मनाया गया । इस अवसर पर मन्दिर परिसर को अत्यंत सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया गया था ।

भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी
नव वर्ष के पहले दिन श्री श्याम प्रभु से खुशहाली का वर माँगने के लिए प्रातः से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी । कतारबर्द्ध होकर भक्तगण श्री श्याम प्रभु के दिव्य शीश का दर्शन कर रहे थे । 

श्री श्याम प्रभु  के दिव्य शीश का मनमोहक श्रृंगार 
श्री श्याम प्रभु  के दिव्य शीश का मनमोहक श्रृंगार किया गया था  । नूतन वस्त्र ( बागा ) पहनाने के पश्चात श्री प्रभु को सुन्दर आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न रंगों के फूलों से सजाया गया । वीर बजरंगबली व शिव परिवार का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया । मनोकामना पूर्ण करने के लिए भकगण श्याम देव को नारियल श्री फल व प्रसाद अर्पित कर रहे थे ।
रात्रि 10 बजे श्री श्याम देव की अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कर संगीतमय संकीर्तन प्रारम्भ किया गया । विभिन्न प्रकार के मिष्ठान-फल-मेवा-केशरिया दूध-रबड़ी व मिल्क केक पावन ज्योत में अर्पित किये गये । 
*तेरा किसने किया श्रृंगार साँवरे*
*साँवरिया बैठ्यो है , जो लेणो है सो माँग ले*
*मुझे रास आया है , ग्यारस पर आना*
*फूल नहीं माँगते हार नहीं माँगते , हम तो श्याम का प्यार माँगते*
इत्यादि भजनों पर भक्तगण सम्पूर्ण रात्रि झूमते रहे । प्रातः 4 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बृजमोहन पोद्दार , श्याम सुंदर पोद्दार , ओम जोशी , रमेश सारस्वत , सुरेश चंद्र पोद्दार , गोपी किशन ढाँढनीयाँ , चंद्र प्रकाश बागला , राजेश सारस्वत , बालकिशन परसरामपुरिया , नितेश केजरीवाल का विशष सहयोग रहा ।
Share:

एचइसी के अच्छे दिन आनेवाले हैं, सभी मिल कर करें काम : अभिजीत घोष

रांची : एचइसी के सीएमडी अभिजीत घोष  सेवानिवृत्त हो गये. श्री घोष ने कहा कि आप लोग एचइसी को आगे बढ़ाने में मेहनत करें और मिलजुल कर टीम भावना से काम करें. एचइसी के अच्छे दिन आनेवाले हैं. यह बातें उन्होंने एचएमबीपी सभागार में अपने विदाई समारोह में कही.

 
श्री घोष ने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार से 100 करोड़ रुपये मिलनेवाले हैं. एचइसी का भविष्य उज्ज्वल है. सिर्फ एक सोच के साथ कंपनी को आगे बढ़ाने की जरूरत है. टीम भावना से काम करें, सफलता अवश्य मिलेगी. 
हम जिस काम को अधूरा छोड़ कर जा रहे हैं, उसे पूरा करने में प्रबंधन के अधिकारी लगे हुए हैं और उम्मीद है कि वह जल्द पूरा होगा. उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में कैपेक्स प्लान एवं पुनरुद्धार योजना लागू नहीं करवा पाये, इसका मलाल रहेगा. 
 
लेकिन इसमें काफी हद तक आगे बढ़े थे. जो अब वर्तमान प्रबंधन को पूरा करना है. इस मौके पर कार्मिक निदेशक एमके सक्सेना ने सीएमडी अभिजीत घोष के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आगे भी उनका मार्गदर्शन हम लोगों को मिलता रहेगा. इस अवसर पर निदेशक मार्केटिंग राणा चक्रवर्ती, कार्मिक प्रमुख दीपक दूबे, सीओटी हेमंत गुप्ता, एचएमबीपी प्रमुख पीके राय सहित कंपनी के 250  अधिकारी उपस्थित थे.
एमके सक्सेना एचइसी के कार्यवाहक सीएमडी 
 
एचइसी के कार्मिक निदेशक मृदुल सक्सेना को एचइसी का कार्यवाहक सीएमडी बनाया गया है. इस संबंध में भारी उद्योग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है. 
 
इसकी आधिकारिक घोषणा एचइसी के सीएमडी अभिजीत घोष ने सोमवार को एचएमबीपी सभागार में की. श्री सक्सेना ने सोमवार को अभिजीत घोष के विदाई सममारोह के बाद ही सीएमडी पद का कार्यभार संभाल लिया. श्री सक्सेना एचइसी में कार्मिक निदेशक के पद पर 27 दिसंबर 2012 को ज्वाइन किये थे.
 
Share:

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING