शोकफ के डोरंडा कॉलेज सेंटर के कराटेकार हुए सम्मानित

रांची-बिते दिन खूंटी जिला में 2ND SKAJ ओपेन कराटे चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन किया गया था . जिममे शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डोरंडा कॉलेज कराटे प्रशिक्षण केंद्र के कराटेकारो ने चैम्पियनशिप 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण , दो रजत, प्राप्त किया था .

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री किया मनोनीत, सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंगलवार की रात महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन की ओर से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास दावा पेश किया गया था. दावा पेश करने के बाद बुधवार को राज्यपाल की ओर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है.

रांची के आड्रे हाउस को अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति भवन के नाम से जाना जायेगा- रघुवर दास

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Sunday, November 25, 2018

केरा मंदिर से प्राचीन प्रतिमा की चोरी, लोग आक्रोशित




चक्रधरपुर- करीब 200 साल पुराने केरा मंदिर से शनिवार की रात मां भगवती की प्राचीन प्रतिमा की चोरी कर ली गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों की वजह से लोग बेहद आक्रोशित हैं।


पहले भी हुई थी इस मंदिर में चोरी की कोशिश

  1. पिछले 13 माह में चक्रधरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित करीब 27 मंदिरों में चाेरी की घटना हो चुकी है। चोरों ने 17 जून की रात भी शहर से 9 किमी दूर मां भगवती केरा मंदिर के मुख्य गेट के दरवाजे पर लगे ताले को भी तोड़ डाला था। मंदिर में रखी दानपेटी और एक बक्से को बाहर निकालकर ताला तोड़ा था। वहीं इसी रात शहर के वार्ड संख्या तीन स्थित दुर्गा मंदिर के दरवाजे से ताले तोड़कर त्रिशुल, हार आदि चुरा लिए थे।

     
  2. विरोध में बंद रहा बाजार

    शुक्रवार की देर रात यहां के प्रसिद्ध नरसिंह आश्रम में अज्ञात चोरों ने हनुमान मंदिर में रखी दान पेटी का ताला तोड़ कर नकदी सहित चांदी के गहनों की चोरी कर ली। इस घटना से यहां सनसनी फैल गई है। इसके विरोध में शनिवार को मनोहरपुर पूरी तरह से बंद रहा।


  3. चोर का अब तक नहीं मिला सुराग

    शहर के आधे दर्जन मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद अब गांवों के मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। इस पर लोग गुस्से में हैं। आखिर चोर कौन है? ये पुलिस के लिए भी बड़ा सवाल है। हाल ही में सोनुवा के पनसुंवा डैम स्थित मां पाउड़ी मंदिर में भी मुख्य दरवाजे के ताले तोड़ा गया। तोड़फोड़ हुई। अब फिर केरा जैसे चर्चित मंदिर से प्रतिमा की चोरी ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Share:

मैरीकॉम छठी बार बनी वर्ल्‍ड चैंपियन

नयी दिल्ली - भारतीय सुपरस्टार एम सी मैरीकॉम (48 किग्रा) ने अपने अनुभव के बूते शनिवार को यहां केडी जाधव हाल में दसवीं महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में यूक्रेन की युवा हाना ओखोटा को 5-0 से पस्त कर छठा स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला, जबकि सोनिया (57 किग्रा) को हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा.


मैरीकॉम ने इस तरह क्यूबा के महान पुरुष मुक्केबाज फेलिक्स सेवोन की बराबरी कर ली जो विश्व चैम्पियनशिप में छह खिताब जीत चुके हैं. इससे पहले वह आयरलैंड की केटी टेलर के साथ बराबरी पर थी जो पांच बार विश्व चैम्पियन रह चुकी हैं. ‘मैग्नीफिशंट मेरी' मुकाबले के पहले राउंड में मैरीकॉम ने दायें हाथ से सीधा तेज पंच लगाकर शुरुआत की.
इसके बाद उन्होंने विपक्षी खिलाड़ी को जरा भी मौका नहीं दिया और बीच बीच में तेजी से मुक्के जड़ते हुए पांचों जज से पूरे अंक हासिल किये. इस दौरान दोनों एक दूसरे के ऊपर गिर भी गयी थी. दूसरे राउंड में कोच की सलाह के बाद हाना ने आक्रामक होने की पूरी कोशिश की, पर पांच बार की विश्व चैम्पियन के सामने उनकी एक नहीं चली.
हालांकि इसमें यूक्रेन की मुक्केबाज ने दायें हाथ से लगाये गये शानदार मुक्कों से कुछ बेहतरीन अंक जुटाये लेकिन वह मैरीकॉम से आगे नहीं निकल सकीं. मैरीकॉम ने अपनी चिर परिचित शैली में खेलते हुए जानदार पंच से विपक्षी का हौसला पस्त करना जारी रखा. जो तीसरे राउंड में भी जारी रहा.

इसमें भी भारतीय मुक्केबाज का जलवा कायम रहा, उन्होंने दबदबा जारी रखते हुए तेजी से कई पंच विपक्षी मुक्केबाज के मुंह पर जमा दिये. ऐसा दिख रहा था कि विपक्षी मुक्केबाज उनके सामने निरूत्तर थी. उसने कई बार जोरदार मुक्कों से वापसी का प्रयास किया, लेकिन अनुभवी मैरीकॉम के पास उनकी हर चाल का जवाब था. मैरीकॉम ने खचाखच भरे स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के सामने दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया. यह उनका विश्व चैम्पियनशिप में सातवां पदक है, इससे पहले वह पांच स्वर्ण और एक रजत जीत चुकी थी. मुकाबला जीतने के बाद मैरीकॉम काफी भावुक हो गयीं और खुशी की वजह से उनके आंसू थम नहीं रहे थे.
Share:

राज्य में दो हजार अनाथ बच्चों के लिए बनेगा छात्रावास : मुख्यमंत्री

रांची :  मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि बच्चे हमारे देश व राज्य के भविष्य हैं. हमारी सामाजिक कुव्यवस्था व गरीबी  के कारण बच्चे छोटी उम्र में बालश्रम करने को मजबूर हैं. राज्य में करीब 2500 बच्चे अनाथ हैं, जो विभिन्न कारणों से राज्य व राज्य के बाहर बालश्रम कर रहे हैं. ऐसे 2000 बच्चों के लिए सरकार छात्रावास बनायेगी, जहां बच्चे अपनी प्रतिभा के अनुसार पढ़ाई कर डॉक्टर, इंजीनियर, आइएएस, आइपीएस बन सकेंगे. इसका प्रावधान अगले बजट में किया जायेगा.


 
उन बच्चों को डिग्री के साथ कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा. उक्त बातें उन्होंने शनिवार को राजेंद्र भवन, धुर्वा में समेकित बाल संरक्षण आयोग, झारखंड के सहयोग से एटसेक इंडिया चैप्टर एवं भारतीय किसान संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार जागरूकता सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही. 
 
 सीएम ने कहा कि हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की गारंटी होगी. अभी जो बच्चे बाल गृह में हैं, उन्हें शिक्षित करने के लिए स्कूलों में नामांकन कराया जायेगा. 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को कौशल विकास के तहत ट्रेनिंग दी जायेगी. कहा कि संविधान ने बच्चों को जो अधिकार दिया है, वह हर हाल में बच्चों को मिलना चाहिए. यह जिम्मेदारी सरकार व समाज दोनों की है. अगर बच्चों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वह अपराधी, नक्सली व आतंकी बन जायेंगे.
 
उन्होंने कहा कि जब वे 2000 में मंत्री थे, तब ऑपरेशन जस्टिस चलाया था. बाल मजदूरी का कारण गरीबी है. गरीबी को समाप्त करने के लिए सरकार कई योजना चला रही है. उन्होंने रविवार को दिल्ली जा रहे 25 बच्चों को दो-दो हजार रुपये देने की घोषणा की. डीजी होमगार्ड बीबी प्रधान ने बच्चों को गांधी जी द्वारा लिखी गयी पुस्तक पोथी पढ़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि समाज में संवेदनशीलता होगी, तो अधिकार की बात नहीं करनी होगी. 
 
झारखंड बाल अधिकार संरक्षण संस्था के निदेशक डीके सक्सेना ने कहा कि कार्यक्रम में बालगृह से आये 250 बच्चों की अलग-अलग कहानी है. इसे संवारने की जिम्मेदारी समाज व सरकार की है. इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर, विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, संजय मिश्रा, अमर झा आदि ने भी अपने विचार रखे. 
 
नाटक के माध्यम से बच्चों ने किया जागरूक   
कार्यक्रम में बालगृह के बच्चों ने गीत, नृत्य व नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. बच्चों ने समूह गीत चंदन है इस देश की माटी... व ग्रुप डांस हर तरफ हर जगह पर है उसी का नाम... पेश कर लोगों का मन माेह लिया.  वहीं नुक्कड़ नाटक में दिखाया गया कि कैसे घर के सदस्य एक छोटे बच्चे से घर का सारा काम कराते हैं. बच्चों ने संदेश दिया कि बच्चा सभी का एक जैसा है. उसे प्रताड़ित नहीं करें.
Share:

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING