शोकफ के डोरंडा कॉलेज सेंटर के कराटेकार हुए सम्मानित

रांची-बिते दिन खूंटी जिला में 2ND SKAJ ओपेन कराटे चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन किया गया था . जिममे शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डोरंडा कॉलेज कराटे प्रशिक्षण केंद्र के कराटेकारो ने चैम्पियनशिप 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण , दो रजत, प्राप्त किया था .

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री किया मनोनीत, सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंगलवार की रात महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन की ओर से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास दावा पेश किया गया था. दावा पेश करने के बाद बुधवार को राज्यपाल की ओर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है.

रांची के आड्रे हाउस को अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति भवन के नाम से जाना जायेगा- रघुवर दास

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Thursday, September 27, 2018

आजीविका सरस मेला 2018 का आयोजन

धनबाद- जिला प्रशासन के द्वारा  गोल्फ ग्राउंड में  28 सितंबर से  10 दिवसीय आजीविका सरस मेला 2018 का आयोजन किया जा रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस मेले में देशभर के ग्रामीण महिला कारीगरों के द्वारा बनाये गए उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी।


वस्तुओं के स्टॉल 
इसके अलावा मेले में हस्तशिल्प, हाथ से बने हुए कपड़े, रेशम, हैंडलूम उत्पाद, शहद, मसाले, आचार समेत लगभग 400 से अधिक अलग-अलग क्वालिटी के वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में अलग-अलग बैंकों का स्टॉल भी लगाया जाएगा। जहां पर ग्राहक  बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले पाएंगे। इसके अलावा सरस मेले में नाबार्ड भी अपना स्टॉल लगाएगा।
विभिन्न राज्यों के लगेगे स्टॉल
स्टॉल के माध्यम से सफल उद्यमियों के विभिन्न उत्पादों की मेले में प्रदर्शनी की जाएगी साथ ही उसकी बिक्री की भी व्यवस्था होगी। पंजाब, हरियाणा, मणिपुर ,बिहार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, केरल सहित कई अन्य राज्यों के स्टोर लगेंगे।

प्रतियोगिता का होगा आयोजन 
इसके अलावा मेले में नृत्य प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण महारास, गिद्धा, कत्थक और संगीत के सुरमई कार्यक्रम होंगे। साथ ही नागपुरी लोक नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में  महाराष्ट्र से आए हुए कलाकार महाराष्ट्र के लोक नृत्य भी  दर्शकों के लिए प्रस्तुत करेंगे।

कई तरह के सरकारी योजनाएं भी होंगी लॉन्च
उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया कि सरस मेले में कई तरह के सरकारी  योजनाओं  को भी लॉन्च किया जाएगा।  पोषण अभियान, मनरेगा, आयुष्मान भारत एवं जोहार समेत कई अन्य तरह के योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम
सरस  मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा गया है। इसके लिए पूरे मेले को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। अग्निशमन यंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। सभी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। मेला परिसर में स्वच्छता बरकरार रखने के लिए जगह-जगह पर डस्टबिन लगाया जाएंगे। इसके अलावा देवघर में श्रावणी मेले में लगाए जाने वाले मोबाइल टॉयलेट के तर्ज पर यहां भी मोबाइल टॉयलेट लगाए जाएंगे। चप्पे-चप्पे पर सादे लिबास में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहेंगे ताकि छेड़खानी जैसी घटनाएं  न घट सके।
Share:

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का रांची दौरा


उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का रांची दौरा
रांची :- बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनका स्वागत किया। यहां से उपराष्ट्रपति हेलिकॉप्टर से नामकुम पहुंचे। फिर यहां से सड़क मार्ग के जरिए लालखंटगा के भूसर फुटबॉल मैदान पहुंचे।


यहां वेंकैया नायडू जल संसाधन विभाग की ओर से आयोजित स्वच्छ भारत कार्यक्रम में शिरकत की।

 उपराष्‍ट्रपति के रांची दौरा को लेकर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम है। उपराष्‍ट्रपति  लोकमंथन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये है .

Share:

ईडी की टीम ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का के आशियाना को किया शील

रांची-  झारखड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का के रांची स्थित  एयरपोर्ट के समक्ष 22 कट्ठा पर बने आवास पर ईडी की टीम पहुंची । जहा ईडी की  टीम ने एनोस एक्का के  आलीशान घर पर नोटिस चिपकाकर शील कर दिया है।
घर पर नोटिस चिपकाया गया 
दरअसल ईडी की टीम ने एनोस एक्का के घर पहुंचकर अंचल अरगोड़ा  मौजा हिनू के घर को अपने कब्जे में लिए जाने को लेकर नोटिस चिपकाया है। एनोस एक्का पर आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। फिलहाल  वो जेल में बंद है।
मधु कोड़ा मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे है 
आप को बताते चले की एनोस एक्का झारखंड के कोलेबिरा विधानसभा झेत्र से विधायक थे, वो
मधु कोड़ा मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे है । इस दौरान एनोस एक्का पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप है। एनोस एक्का के साथ-साथ उनकी पत्नी को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। एनोस पर  कोर्ट ने पारा टीचर की हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए सजा भी सुनाई है। फिलहाल कोर्ट से सजा मिलने के बाद विधानसभा से उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई।
Share:

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING