शोकफ के डोरंडा कॉलेज सेंटर के कराटेकार हुए सम्मानित

रांची-बिते दिन खूंटी जिला में 2ND SKAJ ओपेन कराटे चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन किया गया था . जिममे शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डोरंडा कॉलेज कराटे प्रशिक्षण केंद्र के कराटेकारो ने चैम्पियनशिप 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण , दो रजत, प्राप्त किया था .

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री किया मनोनीत, सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंगलवार की रात महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन की ओर से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास दावा पेश किया गया था. दावा पेश करने के बाद बुधवार को राज्यपाल की ओर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है.

रांची के आड्रे हाउस को अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति भवन के नाम से जाना जायेगा- रघुवर दास

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Tuesday, February 19, 2019

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची का निरीक्षण /Inspection of Birsa Munda Central Kara Hotwar Ranchi

बाल संरक्षण आयोग झारखंड रांची की टीम ने रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा  होटवार रांची का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में महिला बंदियों के वार्ड, रसोई घर, शौचालय ,कारा अस्पताल एवं परिसर का निरीक्षण किया।


 निरीक्षण के क्रम में महिला बंदियों के साथ 12 बच्चे पाए गए इन बच्चों में पांच लड़की और 7 लड़के थे बच्चों की उम्र 6 वर्ष से कम पाए गए ।जेल में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधा का जायजा लिया बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर ने बताया कि कारा के अंदर महिलाओं के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है जिसमें फैशन डिजाइनिंग प्रिंटिंग आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण, पेंटिंग की ट्रेनिंग दी जाती है और जिससे महिलाएं हुनर मंद हो रही है।

बच्चों के लिए पढ़ाई की व्यवस्था पूछने पर बताया कि महिला बंदियों के द्वारा ही इन बच्चों को पढ़ाया जाता है साथ ही इच्छुक महिला बंदियों को भी पढ़ाने का कार्य  किया जाता है। महिलाओं ने पेंटिंग ज्वेलरी मेकिंग और प्रिंटिंग का कार्य करके दिखाया साथ ही डॉक्टरों की उपस्थिति के बारे में पुछने पर  महिलाओं ने बताया कि डॉक्टर की रेगुलर विजिट होती है जिसमें 2 दिन महिला डॉक्टर का विजिट होता है तथा किसी किस्म की कोई समस्या पूछने पर उन्होंने जेल प्रशासन के तरफ से किसी किस्म की शिकायत की बात नहीं की ।महिलाओं में से ही 5 महिलाओं ने बताया उनके घर में परिवार के किसी सदस्य के नहीं होने के कारण उनके बच्चे घर में अकेले हैं जिससे बच्चों के परवरिश के लिए चिंता हो रही है उन्होंने आयोग से बच्चों की सुधी लेने की अपील की आयोग ने आश्वस्त किया कि  जिले के बाल संरक्षण यूनिट ऐसे बच्चों के संरक्षण के लिए ही है संबंधित  जिले में डीसीपीओ के जांच कराने के पश्चात आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया ।साथ ही कारा अस्पताल का भी निरीक्षण किया

वहां की व्यवस्था से आयोग की टीम संतुष्ट दिखे पूरा परिसर के माहौल रखरखाव अच्छा था। निरीक्षण के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैदियों की उपस्थिति दर्ज कराते हुए पाया एवं सीसीटीवी कैमरे के नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। सारे सीसी कैमरा कार्यरत अवस्था में पाई गई। कारा के जेलर ने बताया कि वह खुद भी बंदियों की रेगुलर काउंसिलिंग करते हैं। एवं पैरोल पर रिहा होने वाले फाइल की पेंडेंसी में मदद करने की गुजारिश की।

टीम में झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर बाल कल्याण समिति रांची की सदस्य श्रीमती तनुश्री सरकार झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था के कार्यकारिणी के सदस्य श्री पीयूष सेनगुप्ता बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य संयोजक श्री अर्जुन कुमार शामिल थे।
Share:

संत शिरोमणि रविदास और छत्रपति शिवाजी की जयंती/ Jupiter of Saint Shiromani Ravidas and Chhatrapati Shivaji

इतिहास के बुनियाद पर ही वर्तमान को बेहतर और उज्ज्वल भविष्य की रचना की जा सकती है। आज पूरा देश संत शिरोमणि रविदास और छत्रपति शिवाजी की जयंती मना रही है। हमारा समाज कृतज्ञता का समाज है औरबिसलिये आज हम अपने इतिहास के लोगों को याद करते है। उपरोक्त बातें राजस्व, निबंधन, भूमि सुधार, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कयमार बाउरी ने कही। वे मंगलवार को शिवजी महाराज और संत रविदास जयंती के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय में आयोजित जयंती समारोह में उपस्थित हुए।



मौके पर उन्होंने शिवजी महाराज के विषय मे कहा कि शिवजी का जयकारा किसी भी व्यक्ति के रक्त संचार को तेज करने वाला है। शिवजी महाराज ने जाति धर्म से ऊपर उठ कर समाज की कल्पना की थी। वे गुलामी के लंबे कालखंड में लोगों के आत्मबल और आत्म सम्मान को बनाये रखा। उन्होबे समाज को बांधने का काम किया था।

संत शिरोमणि रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अमर कुमार बाउरी ने कहा कि समाज मे राह कर कैसे समाज की बुराइयों को दूर किया जाए यह गन संत रविदास के अंदर था। उनको शिरोमणि का ताज उनके ज्ञान के कारण दिया गया था। उन्होने कहा कि भारत का समाज ज्ञान आधारित समाज है। औरब्याहन के लोग किसी भी महापुरुष के बताए गए अच्छी बातों को शीघ्रता से ग्रहण करती है।

मौके पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि समाज को आगे ले जाने के लिए हमे अपने देश के महापुरुषों के बताए रिश्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संत रविदास की सोच अपने वक़्त से काफी आगे की थी। तभी तो आज भी उनके दोहे जीवन से जुड़े मालूम पड़ते है।
कुलपति ने शिवजी महाराज के वीरता पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज को एक सूट में पिरोने का काम शिवजी महाराज ने किया था। उन्होने काम संसाधन में किसान और अन्य समाज के लोगों को आजादी की लड़ाई से जोड़ा था।

मौके पर केरल, भोपाल, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, आदि के प्रोफेसर ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश कुमार पांडेय, यूजीसी के सदस्य अशोक चौधरी, आईसीएचआर के सदस्य डॉ राजीव रंजन एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
Share:

Monday, February 18, 2019

रांची से हजारीबाग पटना ट्रेन को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 23 से चलेगी स्थायी रूप से ट्रेन/ Ranchi to Hazaribagh Patna train will be flagged by the Prime Minister, flagged by 23, permanently train

रांची- रांची से हजारीबाग होते पटना जानेवाली ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिहार के बरौनी से ऑन लाइन पीएम और हजारीबाग से नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने ट्रेन हजारीबाग से पटना  तक स्पेशल ट्रेन के रूप में रवाना किया। लेकिन यह ट्रेन स्थायी रूप से 23 फरवरी से चलेगी। इस ट्रेन का नंबर (18633-18634) भी जारी कर दिया गया है।



हर शनिवार को पटना के लिए होगी रवाना

शनिवार को यह ट्रेन रांची से प्रत्येक शनिवार को रात 11:55 मिनट पर पटना के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन पूरी तरह से फुल एसी होगी। इसमें एसी-टू की तीन बोगी और एसी थर्ड की 10 बोगियां होगी। यह ट्रेन पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाता था और रांची से मुरी, बरकाकाना होते हजारीबाग होकर पटना जाती थी, लेकिन हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा की डिमांड पर रेलवे बोर्ड ने स्थायी रूप से चलाने की मंजूरी दी। इस नए रूट पर सप्ताह में एक दिन यानि  23 फरवरी से ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर की ओर से बताया गया कि 19 फरवरी से इस ट्रेन का आरक्षण शुरू कर दिया जाएगा।

पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

प्रत्येक शनिवार को रांची से यह ट्रेन (18634) रात में 11:55 बजे पटना के लिए खुलेगी। मुरी-1:20 मिनट, बरकाकाना-2:40 मिनट, हजारीबाग टाउन-3:42 मिनट, कोडरमा-5:22 मिनट, गया-7:20 बजे, जहानाबाद-8:17 मिनट और पटना- 9:30 मिनट पर पहुंचेगी। वही यह ट्रेन पटना से (18633) प्रत्येक रविवार को सुबह 10:30 बजे रांची के लिए खुलेगी। जहानाबाद-11:32 बजे, गया-1 बजे, कोडरमा-2:02 मिनट, हजारीबाग-3:32 मिनट, बरकाकाना-6:25 मिनट, मुरी- 7:55 मिनट, रांची- 9:30 मिनट पर पहुंचेगी।

रेलवे बोर्ड और पूर्व मध्य रेलवे की पहल पर चला स्पेशल ट्रेन नए रूट पर

रेलवे बोर्ड की पहल पर रांची वासी को पटना जाने के लिए एक नया रूट दिया है। बोर्ड और पूर्व मध्य रेलवे की पहल पर ही इस ट्रेन को रांची से हजारीबाग होते हुए पटना चलाया गया। इस ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के रूप में पिछले वर्ष दिसंबर तक चलाया गया। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने कहा कि हजारीबाग के लिए लोग दो राज्य के राजधानी पटना और रांची से जुड़ गए है। इस ट्रेन के चलने से रांची, हजारीबाग, पटना के लोगों को काफी फायदा हुआ है। आनेवाले समय में डिमांड को देखते हुए ट्रेन के फेरा बढ़ाने पर रेलवे विचार करेगा।


Share:

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING