शोकफ के डोरंडा कॉलेज सेंटर के कराटेकार हुए सम्मानित

रांची-बिते दिन खूंटी जिला में 2ND SKAJ ओपेन कराटे चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन किया गया था . जिममे शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डोरंडा कॉलेज कराटे प्रशिक्षण केंद्र के कराटेकारो ने चैम्पियनशिप 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण , दो रजत, प्राप्त किया था .

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री किया मनोनीत, सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंगलवार की रात महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन की ओर से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास दावा पेश किया गया था. दावा पेश करने के बाद बुधवार को राज्यपाल की ओर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है.

रांची के आड्रे हाउस को अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति भवन के नाम से जाना जायेगा- रघुवर दास

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Friday, February 1, 2019

Birsa Munda Central Cara raid/ बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापेमारी


बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापेमारी, नहीं मिला कोई कोई आपत्तिजनक सामान

रांची.  बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस ने अचानक छापेमारी की। जेल में छापेमारी की सूचना पर कैदियों के बीच हड़कंप मच गई। लगभग 2 घंटे तक चले इस छापेमारी अभियान में पुलिस के जवानों ने कैदी वार्ड में घुसकर एक-एक कैदी की गहन तलाशी ली। हांलाकि कहीं से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

जेल में छापेमारी के दौरान डीसी राय महिमापत रे और एसएसपी अनीश गुप्ता मौजूद रहे।

ये थे छापेमारी में शामिल

डीसी राय महिमापत रे के अलावा इस छापेमारी में एसएसपी अनीश गुप्ता,  सिटी एसपी सुजाता बिनापानी, कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल, हटिया डीएसपी विनोद रवानी, सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडे, जेल अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी कोतवाली, जेलर सीपी सुमन, इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल, खेलगांव ओपी प्रभारी मोहन कुमार के अलावा पुलिस के जवान मौजूद थे।


Share:

Mice worker's stick sticks to death/ माइंस कर्मी की लाठी डंडे से पीटकर हत्या


माइंस कर्मी की लाठी डंडे से पीटकर हत्या, मजदूरों ने बंद किया काम

गुमला- घाघरा व सेन्हा प्रखंड के सीमावर्ती इलाके में स्थित हिंडालको सेरेंगदाग माइंस क्षेत्र कॉलोनी में हिंडाल्को कर्मी 50 वर्षीय जयकांत सिंह की गुरुवार रात लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रात लगभग 11 बजे की है। शुक्रवार सुबह हत्या के विरोध में हिंडालको माइंस में खनन और परिवहन का कार्य को मजदूरों ने बंद कर दिया। घटना की सूचना के बाद दोपहर एक बजे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

घटनास्थल पर पड़ा शव।
            
       मृतक के साथी कर्मियों का प्रशासन पर आरोप

मृतक के साथी कर्मियों का कहना है कि कंपनी में प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था नहीं कराई जाती है। अपराधी लगातार इस इलाके में घूमते रहते हैं। कई बार कई कर्मियों की पिटाई भी कर चुके हैं। बावजूद यहां पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। जब तक जान माल की सुरक्षा की गारंटी हिंडालको व प्रशासन नहीं लेगी तब तक खनन व परिवहन का कार्य बंद रहेगा।

माइंस के प्रबंधक का है कहना

हिंडालको सेरेंदाग माइंस के प्रबंधक अखिलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना किस तरह से घटी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिस का पिकेट है। जहां 35 की संख्या में जैप के जवान रात दिन रहते हैं। वहीं घटनास्थल से महज 10 फीट की दूरी पर हिंडालको कंपनी के सुरक्षा गार्ड 30 की संख्या में रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। 


Share:

Budget 2019 Income Tax Slabs

Budget 2019 Income Tax Slabs: नहीं बदला टैक्स स्लैब, 5 लाख तक की सालाना आय वालों को ही मिला फायदा



संसद में बजट पेश करते पीयूष गोयल

मोदी सरकार ने अपने आखिरीब बजट में छोटे टैक्सपेयर्स को बड़ा तोहफा दिया है। अब 2.5 लाख रुपये की जगह 5 लाख रुपये की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। गोयल ने कहा कि इस टैक्स छूट का लाभ 3 करोड़ मध्यवर्गीय करदाताओं को मिलेगा।

हाइलाइट्स

  • 5 लाख रुपये तक की सालाना टैक्सेबल आमदनी वाले करदाताओं को अब टैक्स में पूरी छूट मिलगी.
  • सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपये का निवेश करने पर कुल 6.5 लाख रु. की इनकम टैक्स फ्री हो गई.
  • अब स्टैंडर्ड डिडक्शन लिमिट भी 40 हजार रु. की जगह बढ़कर 50 हजार रु. हो गई.
  • बैंक और पोस्ट ऑफिस में जमा रकम से 10 हजार की जगह 40 हजार रु. तक का ब्याज टैक्स फ्री हो गया.

चुनावी साल को देखते हुए जिसकी उम्मीद थी, वही हुआ। मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में सैलरीड क्लास, पेंशनर्स, वरिष्ठ नागरिकों और छोटे व्यापारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि 5 लाख रुपये तक की सालाना टैक्सेबल आमदनी वाले करदाताओं को अब टैक्स में पूरी छूट मिलगी और उन्हें कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। हालांकि, जिनकी टैक्सेबल इनकम 5 लाख से ज्यादा है वे इस छूट के दायरे में नहीं आएंगे क्योंकि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 
Share:

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING