Friday, February 1, 2019

Mice worker's stick sticks to death/ माइंस कर्मी की लाठी डंडे से पीटकर हत्या


माइंस कर्मी की लाठी डंडे से पीटकर हत्या, मजदूरों ने बंद किया काम

गुमलाघाघरा व सेन्हा प्रखंड के सीमावर्ती इलाके में स्थित हिंडालको सेरेंगदाग माइंस क्षेत्र कॉलोनी में हिंडाल्को कर्मी 50 वर्षीय जयकांत सिंह की गुरुवार रात लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रात लगभग 11 बजे की है। शुक्रवार सुबह हत्या के विरोध में हिंडालको माइंस में खनन और परिवहन का कार्य को मजदूरों ने बंद कर दिया। घटना की सूचना के बाद दोपहर एक बजे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

घटनास्थल पर पड़ा शव।
            
       मृतक के साथी कर्मियों का प्रशासन पर आरोप

मृतक के साथी कर्मियों का कहना है कि कंपनी में प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था नहीं कराई जाती है। अपराधी लगातार इस इलाके में घूमते रहते हैं। कई बार कई कर्मियों की पिटाई भी कर चुके हैं। बावजूद यहां पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। जब तक जान माल की सुरक्षा की गारंटी हिंडालको व प्रशासन नहीं लेगी तब तक खनन व परिवहन का कार्य बंद रहेगा।

माइंस के प्रबंधक का है कहना

हिंडालको सेरेंदाग माइंस के प्रबंधक अखिलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना किस तरह से घटी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिस का पिकेट है। जहां 35 की संख्या में जैप के जवान रात दिन रहते हैं। वहीं घटनास्थल से महज 10 फीट की दूरी पर हिंडालको कंपनी के सुरक्षा गार्ड 30 की संख्या में रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। 


Share:

0 comments:

Post a Comment

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING

Blog Archive