शोकफ के डोरंडा कॉलेज सेंटर के कराटेकार हुए सम्मानित

रांची-बिते दिन खूंटी जिला में 2ND SKAJ ओपेन कराटे चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन किया गया था . जिममे शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डोरंडा कॉलेज कराटे प्रशिक्षण केंद्र के कराटेकारो ने चैम्पियनशिप 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण , दो रजत, प्राप्त किया था .

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री किया मनोनीत, सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंगलवार की रात महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन की ओर से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास दावा पेश किया गया था. दावा पेश करने के बाद बुधवार को राज्यपाल की ओर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है.

रांची के आड्रे हाउस को अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति भवन के नाम से जाना जायेगा- रघुवर दास

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Sunday, January 21, 2024

स्वर्गीय काशीनाथ महतो स्मृति मेला सह फुटबाल खेल का आयोजन।

सिल्ली के भेलवा टुंगरी में  स्वर्गीय काशीनाथ महतो स्मृति मेला सह फुटबाल खेल का आयोजन।



रिपोर्ट-अशोक महतो
 सिल्ली ।। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिल्ली प्रखंड अंतर्गत भेल्वा टुंगरी में  स्वर्गीय काशीनाथ महतो समृती मेला का आयोजन किया गया। मेले में स्वर्गीय काशीनाथ महतो के फोटो में द्वीप प्रजवालित कर अन्य कार्यक्रम की शुरुवात की गई। अपनी परम्परा को बचाए रखने के लिए अगल बगल गांव के लोग गाजे बाजे ओर ढोल नगड़े  के साथ मेले परिसर में नाचते गाते  हुए  पहुँचे।



मेले में पंता नाच ,महिला फुटबाल, मर्गा लड़ाई मेले का आकर्षक केंद्र था।बादाम की दुकान मिठाई की दुकाई कतारी ,के दुकान कतार बध सजी हुई थी। मेले के बगल में भेेलवा टुंगरी है जहां भोले नाथ के मंदिर में सर्धालू भगवान का दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। वहीं युवा पीढ़ी के नवजूवाक एवं युवती पहाड़ी में सेल्फी का आनंद लेते नजर आए। मेले में लाए हुए टुसू प्रदर्शनी के लिए पुरस्कृत किए गए।महिला फुटबाल में विजेता टीम कुसुम टिकरा को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।वहीं पुरुष वर्ग फुटबॉल टीम को पुरस्कृत किया गया।कलवादीह निवासी विकाश महतो की अध्यक्षता में मेला काप आयोजन किया गया ।सहयोगी ,विशाल महतो , मो. फारुख , सुभाष महतो,आदि लोग शामिल थे।
Share:

भारत ही नहीं विश्व पटल पर एक नवीन व अनूठा इतिहास लिखा जाएगा

श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए श्री श्याम मण्डल , रांची सदस्यगण पूर्ण भक्तभाव से तैयारी

रांची।।22 जनवरी 2024 को भारत ही नहीं विश्व पटल पर एक नवीन व अनूठा इतिहास लिखा जाएगा । श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए श्री श्याम मण्डल , रांची सदस्यगण पूर्ण भक्तभाव से तैयारी में लगे हुए हैं । 



प्रातः एकल अभियान के हरी सत्संग समिति द्वारा सुन्दर काण्ड का पाठ प्रातः 10 बजे किया जायेगा । इस अवसर पर संपूर्ण दीवार शुद्ध घी के लड्डू का वितरण किया जायेगा । संध्या 6 बजे से 8 बजे तक श्री श्याम मण्डल के सदयों द्वारा भजन संकीर्तन का कार्यक्रम होगा तत्पश्चात श्री राम लला के स्वागत में आतिशबाजी तथा दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा । साथ ही मन्दिर परिसर को पूर्ण रूप से विद्युत की रंगीन लड़ियों एवम फूलों से सजाया जा रहा है । 

नोट - इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मन्दिर प्रांगण में एल. सी. डी। टी. वी पर किया जाएगा तथा श्री श्याम मण्डल के ऑफिशियल यू ट्यूब चैनल पर भी होगा । 



Share:

Saturday, January 20, 2024

जापान ने भारत को 1-0 से हराकर पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया




*जापान ने भारत को 1-0 से हराकर पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया।


*तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में जापान की ओर से urata Kana ने किया विजयी गोल। प्रतियोगिता में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही।





Share:

हेमन्त सरकार में ग्रामीण विकास विभाग लूट, भ्रष्टाचार एवं घोटाले का बना अड्डा: सीपी सिंह

 हेमन्त सरकार में ग्रामीण विकास विभाग लूट, भ्रष्टाचार एवं घोटाले का बना अड्डा: सीपी सिंह


रांची ।। भाजपा  विधायक एवं पूर्व नगर विकास विभाग मंत्री सीपी सिंह ने हेमन्त सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के 4 साल में ग्रामीण विकास विभाग लूट, भ्रस्टाचार एवं घोटाले का अड्डा बन गया है। श्री सिंह भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग  गांव के विकास योजनाओं को गति देने का काम करती है लेकिन हेमन्त सरकार में अभी तक मात्र 47% राशि खर्च दिखाई गई है।  श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर हो रहा है लेकिन छह-छह माह बाद भी टेंडर को खोला नही गया है। झामुमो- कांग्रेस के नेताओं के दबाव में ऐसा किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि विरेंद्र राम ग्रामीण विकास विभाग के चीफ़ इंजीनियर हुआ करते थे जिनके यहां ग्रामीण कार्य विकास विभाग से अवैध कमाए गए करोड़ो रुपए मिले हैं।

उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत मृत व्यक्ति के नाम पर पैसा निकाला गया है।यहां तक कि जो जेल मे बंद है उनके नाम पर मनरेगा से पैसा निकासी की जा रही है। कागज पर डोभा बनाकर पैसा निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि रघुवर दास सरकार के समय में ग्रामीण सड़कों,पुल पुलियों का निर्माण बड़े पैमाने पर हुआ।

उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के समय शुरू किए गए ग्रामीण बागवानी, जोहार योजना को बंद कर दिया गया।कहा कि सखी दीदी योजना की राशि आवंटन को घटा दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना बंद किया गया इसका कारण यह है कि बालू नहीं मिल रहा है। बालू की कालाबाज़ारी धड़ल्ले से हो रही है। बालू का दाम आसमान छू रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जानबूझकर धरातल पर लागू नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि 4 साल से अनेक मनरेगा योजनाएं बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन की गति काफी सुस्त है। कुल घरों की संख्या 61.77 लाख में 45.97 यानि 28.40 लाख घरों तक ही नल से जल पहुँचाया। जा सका है, जबकि राष्ट्रीय औसत 70.15 है।


उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 74 ऐसे गाँव है जहाँ एक भी घर में नल से जल नही पहुँचाया जा सकता है जिसमें मुख्यमंत्री का जिला साहिबगंज के 22 गाँव सर्वाधिक है। मार्च 2024 तक लक्ष्य प्राप्ति का है। राज्य सरकार ने एक साल का एक्सटेंशन मांगा है। इतना ही नही, इस योजना में कई तरह के अनियमिताएं बढ़ती जा रही है रांची के नामकुम प्रखंड के महिलोंग व टाटी गांव में 3331 घरों में सिर्फ कागज पर ही यह योजना पहुंची है इसी प्रकार आदिवासी बहुल गांव मनिका में लोगों के घरों में नल से जल पहुंचा ही नहीं लेकिन संचिका में काम फाइनल हो चुका है।


उन्होंने कहा कि पीएम आवास में झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना का हाल बुरा है बालू की अनुपलब्धता और अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई जिलों में आवास पेंडिंग है पीएम आवास में बिजोलिया बाद हावी है कोडरमा में बिरहोर का आवास का पैसा बिचौलिया उठाकर खा गए। उन्होंने कहा कि झारखंड में पीएमजीएसवाई का हाल बहुत बुरा है राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में केंद्र द्वारा दिए गए लक्ष्य को 119 किलोमीटर खुद ही कम कर दिया।

उन्होंने कहा कि पीएम उज्ज्वला योजना के तहत झारखंड में 35 लाख 27 हज़ार 135 गैस सिलेंडर कनेक्शन दिया गया, इसमे सबसे ज्यादा ग्रामीण लोगी को दिया गया। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत 15 लाख 84 हज़ार 185 लोगो को घर दिया गया।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग केंद्र सरकार हर 2023-24 में में झारखण्ड को 3900 करोड़ से अधिक का अनुदान प्रदान किया है। केंद्र सरकार ने पिछले पाँच वर्षों में CRIF योजना के तहत झारखंड में 21 सड़क परियोजनाओ के लिए 1718 करोड़ की मंजूरी दी थी। हालांकि अगस्त 2023 तक 1000 करोड़ रुपये के परियोजनाओं अभी भी टेंडर की प्रक्रिया में है जिससे स्पष्ट होता है कि झारखंड राज्य सरकार द्वारा कार्यवाई में देरी हो रही है।


उन्होंने कहा कि पिछली रघुवर दास जी की सरकार में राज्य के सभी गाँवों में स्ट्रीट लाइट, टंकी- पाइप लाइन के माध्यम से पानी और पेवर ब्लॉक की सड़कें बनाई गई थी। लेकिन आज ग्रामीण विकास की योजनाएं ठप्प है।




Share:

कुमार विक्रांत सिक्योरिटी सर्विसेज के कार्यालय का उद्घाटन पूर्वी सिंघम के विधायक सरयू राय द्वारा

कुमार विक्रांत सिक्योरिटी सर्विसेज के  कार्यालय का उद्घाटन पूर्वी सिंघम के विधायक सरयू राय  द्वारा

कुमार विक्रांत सिक्योरिटी सर्विसेज के  कार्यालय का उद्घाटन

 रांची।। कुमार विक्रांत सिक्योरिटी सर्विसेज के  कार्यालय का उद्घाटन पूर्वी सिंघम के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को किया। कुमार विक्रांत सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर रेनूका सिंह, कुमार विवेक सिंह चौहान सीईओ, कुमार विक्रम सिंह चौहान सीएमओ कुमार विशाल सिंह चौहान डायरेक्टर कुमार विशांत सिंह चौहान सीडीओ की भूमिका से रानी रही उपयुक्त कार्यक्रम के उपलक्ष में 16 सिक्योरिटी गार्ड जो सिर्फ महिलाएं 18 से 25 वर्ष तक की थी जूनियर नियुक्त किया गया सारी राजनीति काफी प्रशंसा करते हुए कहा कि क्या पहले सिक्योरिटी है किसी महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है इस कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय विक्रांत सिंह को याद किया गया श्री राम जी माल्यार्पण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया पूर्वक कार्यक्रम संचालित रूप से चलने की अनुशंसा किया गया।

Share:

Tuesday, January 2, 2024

सिल्ली के दीवारों में झारखंड आंदोलनकारियों का चित्र अंकित

महावीर महतो ने सिल्ली के दीवारों में झारखंड आंदोलनकारियों का चित्र अंकित 

रिपोर्ट -अशोक कुमार महतो

सिल्ली।। अपनी कला और संस्कृति को बचाए रखने के लिए चित्रकार महावीर महतो ने झारखंड के बीर शहीदों  और कला संस्कृति का चित्र झारखंड के गांव-गांव में जाकर दीवालो में  अंकित कर यहां के लोगों जागरूक करने का काम कर रहे हैं। 


किसी भी देश राज्य क्षेत्र की सभ्यता, संस्कृति, को संरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का प्रमुख कर्तव्य होता है, इस कथन को चरितार्थ करते हुए महान  क्रांतिकारी चित्रकार महावीर महतो अपने सफ़र में आज वीर सहित रघुनाथ महतो के शहीद भूमि सिल्ली में पदार्पण कर चुके है। महावीर महतो आज किसी परिचित के मोहताज नहीं है। झारखंडी कला संस्कृति परंपरा भाषा को चित्रकला के रूप में प्रदर्शित करते हुए आज झारखंड के कोने-कोने में पहुंच रहे हैं। आज के वर्तमान युग में जहां युवाओं का कला संस्कृति से जुड़ाव कम दिख रहा है वही महावीर महतो आधुनिक युग में युवाओं को अपने चित्रकला के माध्यम से झारखंडी कला संस्कृति एवं शहीदों के बारे में जागरूक कर रहे हैं।



Share:

शहीद स्थल खरसावां में जयराम और देवेंद्रनाथ महतो ने अर्पित किया श्रद्धांजली

 शहीद स्थल खरसावां में जयराम और देवेंद्रनाथ महतो ने अर्पित किया श्रद्धांजली


नव वर्ष के प्रथम दिन में संपूर्ण भारत में नव वर्ष का जश्न मनाया जा रहा है! वही आज ही के दिन झारखंड के खरसावां में आदिवासियों का नरसंहार हुआ था! जिसे झारखंडियों के लिए काला दिवस के रूप में कहा जाता है! झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो और झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के प्रमुख देवेंद्रनाथ महतो ने अपने हजारों जन समर्थकों के बीच शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।


मीडिया वार्ता के दौरान देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि आजादी के बाद खरसावां क्षेत्र को उड़ीसा राज्य में विलय करने का प्रस्ताव था! जिसे वहां के माटी पुत्रों ने इस विलय को स्वीकार नहीं किया! क्षेत्रीय आदिवासी मूलवासियों ने इस विलय का घोर विरोध किया था! हजारों आदिवासियों ने पुलिस के गोलियों का सामना करते हुए अपने माटी के लिए शहीद हो गए थे।

   आज के इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गोपेश्वर महतो, तरुण महतो, बेबी कुमारी, प्रेम मारडी आदि हजारों जनसाधारण मौजूद रहे।




Share:

Monday, January 1, 2024

जेबीकेएसएस का 2023 आंदोलन का साल रहा 2024 सरकार बनाने का साल होगा - देवेन्द्र नाथ महतो

जेबीकेएसएस का 2023 आंदोलन का साल रहा 2024 सरकार बनाने का साल होगा - देवेन्द्र नाथ महतो


रिपोर्ट- जितेंद्र प्रसाद

रांची।। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति सिल्ली विधान सभा के बैनर तले 2023 में किया गया कार्य का समीक्षा, 2024 का रणनीति, बूथ स्तरीय संगठन मजबूत कर स्थानीय जवलंत समस्या का समाधान पर रणनीति को लेकर महातीर्थ त्रिसंगम सतिघा मैदान में मंथन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

मौके पर जेबीकेएसएस के क्रांतिकारी देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि मंथन मिलन से सैकड़ों लोगों का विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से निष्कर्ष निकाला गया कि जेबीकेएसएस के लिए 2023 आन्दोलन का साल रहा, विधायक सांसद से लिखित समर्थन लेकर भारत के आन्दोलन में एक नया अध्याय जोड़ा, हाट बाजार में सकुवा पत्ता घुमाकर सिद्धू  कान्हु का अंग्रेज के खिलाफ आंदोलन को दोहराया, लगातार दो दिन बंदी करके झारखंड आन्दोलन के इतिहास को दोहराया, विधान सभा घेराव हो या मुख्यमंत्री घेराव सबको एतिहासिक बनाया।

      साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सर्वसम्मति 2024 में चुनावी विजई साल को सफल बनाने के लिए निम्न रणनीती बनाया गया।

1. सिल्ली विधान सभा के प्रत्येक पंचायत के सभी घर के माताओं से अपने साड़ी का आंचल का टुकड़ा में एक मुट्ठी चावल और एक दो रूपया का सिक्का लेकर जनजागरण कार्यक्रम करके कमिटी का विस्तार किया जायेगा।

2.  सिल्ली विधान के सभी 48 पंचायत के कमिटी विस्तार कर  लगभग सभी एक लाख चौवन हजार वोटरों में प्रत्येक 11 वोटर पर एक प्रभारी नियुक्त किया जायेगा ।

 3. रांची जिला सभी कॉलेज यूनिवर्सिटी में टुसू पर्व, करम पर्व , सरहुल इत्यादि  स्थानीय lo पर्व मनाने के लिए आवेदन दिया जायेगा ।

4. महातीर्थ त्रिसंगम एतिहासिक सतीघाट मेला स्थल को पर्यटक स्थल बनाया जायेगा।

5. हाथी का आतंक से क्षेत्र को मुक्त करने के लिए रांची तक आंदोलन किया जायेगा।

6. अवैध बालू खनन और धुलाई को रोकने के लिए बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

7. आने वाला वर्ष 2024 के एक साल का  किया गया कार्य का समीक्षा तथा 2025 के रणनीति को लेकर अगामी 31 दिसंबर 2024 को पुनः मंथन मिलन समारोह का अयोजन किया जायेगा।

8. सिल्ली विधान सभा के सभी पांचों कार्यालय को सुचारू ढंग से चलाया जायेगा।

9. सिल्ली, सोनाहातु, राहे प्रखण्ड मुख्यालय में प्रत्येक 15 दिनों में समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जायेगा।

10. सिल्ली विधान सभा अन्तर्गत किया गया कार्य का समीक्षा  प्रत्येक महीना किया जायेगा। 

    कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप अजीत कुमार, हरेंद्र, लक्की रामू राज, गणेश, राजेन्द्र, मनोज, राजेश, मुकेश, राकेश, खुदीराम, अजय संजीव के आलावा अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।



Share:

Sunday, December 31, 2023

तेज तर्रार नेता अजीत नायक को कोषाध्यक्ष बनाया गया

अजीत नायक का हुवा भव्य स्वागत , पूरे हर्ष उल्लास के साथ अभिनंदन


रांची ।। झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा रांची ,जिला युवा मोर्चा का  गठन किया गया जिसमें  तेज तर्रार नेता अजीत नायक  को कोषाध्यक्ष बनाया गया।  युवा वर्ग में खुशी की लहर है। उसको देखते हुए आज उनका स्वागत किया गया मेन रोड में अल्बर्टा का चौक के समीप उनका आज पूरे हर्ष उल्लास के साथ अभिनंदन किया गया और उन्हें बधाई देने कई लोग पहुंचे । मुख्य रूप से इसमें शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची महानगर के पूर्व प्रवक्ता जितेंद्र गुप्ता , सीपीआई  के रांची जिला सचिव अजय सिंह नीरज सिंह अकबर कुरैशी प्रवीण कुमार राहुल कुमार विनोद साव काली साव अर्जुन नायक पल्लू मुंडा राहुल नायक लालू वर्मा और कई कार्यकर्ता  और समाजसेवी उनका अभिनंदन किया।

Share:

नव वर्ष के आगमन के अवसर पर कार्यक्रम

नव  वर्ष के आगमन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन -प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय



रॉची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चौधरी बगान, हरमू रोड में नये वर्ष के आगमन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करकार्यक्रम का उदघाटन करते हुए देव शंकर, निदेशक दूरसंचार विभाग ने कहा कि प्रत्येक वर्ष नएसाल को बेहतर और खुशनुमा बनाने के लिए हम सभी कई शुभ संकल्प, विचार व वायदे अपनेआप से करते हैं। परंतु व्यवहारिक जीवन में मन में अनेक विचार तथा बातें भी आती है। उनमें सेबहुत से संकल्प सकारात्मक, नकारात्मक, दृढ़ व कमजोर होते हैं। नकारात्मक या कमजोर संकल्प में जीवन में आगे नहीं बढ़ने देते। संबंधों पर भी हमारी सोच का गहरा प्रभाव पड़ता हैं । इसलिएइस नये वर्ष के अवसर पर हमें अपनी संकल्प शक्तित को शुभ एवं सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है तभी सबके जीवन में सुख शांति और समृद्धि आएगी। अपने संकल्पों को शक्तिशाली व सकारात्मक बनाने में राजयोग का अभ्यास बहुत ही लाभकारी है।
डॉ० कृष्ण कुमार, दुबे अभियांत्रिकी शिक्षक ने कहा व्यवहार अगर अच्छा है तो मन ही मंदिर है। आहार अगर अच्छा है तो तन ही मंदिर है। विचार अगर सकारात्मक है तो मस्तिष्क ही मन्दिर है यह तीनों अगर अच्छे हैं तो जीवन ही मंदिर है। कितनी खूबसूरती से परमात्मा हमारी जिन्दगी में एक एक दिन जोड़ता है इसलिए नहीं कि हमें उसकी जरूरत है, शायद इसलिए कि किसी और को आपकी ज्यादा जरूरत है। इसलिए अपने जीवन को नववर्ष में नए तरीके से जीने के लिए स्वयं को प्रेरित कर सकते हैं।
जे०पी० गुप्ता, समाजसेवी ने कहा कि बहुत समय से दुख व अशांति के ओढ़े हुए लबादे को फैक कर ही आत्मा सुख शांति के सुंदर लिबास को धारण कर सकती है। समस्त विश्व को एकता और शांति के मधुर सूत्र में पिरोने का दिव्य कार्य किसी वैज्ञानिक, राजनीतिज्ञ या धर्म स्थापक का न होकर केवल मात्र विश्व पिता परमात्मा द्वारा ही होना सम्भव है।
विजय खोवाल, समाजसेवी ने कहा है। शांति और सम्पन्नता के लिए सभी मानव प्रार्थना करते हैं। तो इस नये वर्ष में आध्यात्मिक शक्ति को पहचान कर पवित्रता, प्रेम, सच्चाई व खुशी के दिव्य गुणों द्वारा हम सभी अपना योगदान दे ।
ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा बड़े हर्ष का समय है नये वर्ष के साथ नवयुग का भी आगमन हो रहा है। अब पूराना वर्ष बीतने के साथ-साथ अब अपने स्वार्थ व अहंकार रूपी पुराने संस्कारों को परिवर्तन कर इस संसार को बदलना है। शीघ्र ही स्व्णिम दुनिया हम सबकी नजरों के सामने होगी। आध्यात्म की अमुृत वर्षा से सुखमय संसार शीघ्र आयेगा। आज के अशांत समय में भारत की ओर विश्व, आशा की नजर से देख रहा है और पिता परमात्मा भी अविनाशी ज्ञान योग की सौगात मानव को प्रदान कर रहे हैं। इस नये वर्ष में अनेक चुनौतियों के वावजूद हमें नैतिक मूल्यों की पुर्नस्थापना हेतु निर्मल निस्वार्थ सेवा भावना की कलम लगानी है ताकि भावी पीढ़ी व हमारा भविष्य नयी सुबह का नया सूरज देखे - यही समय की पुकार है।
कार्यक्रम की शुरूआत राजयोग गाईडेड मेडिटेशन के द्वारा किया गया। बालकलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही विभिन्न प्रकार के खेलों का आनन्द सभीउपस्थित लोगों ने लिया।


Share:

रांची रेलवे स्टेशन प्रीपेड सेवा सर्विस का आज दूसरा स्थापना दिवस

रांची रेलवे स्टेशन प्रीपेड सेवा सर्विस का आज दूसरा स्थापना दिवस केक काट कर हर्ष उल्लास से मनाया

रिपोर्ट- संतोष कुमार

रांची।। झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक  दिनेश सोनी पूर्व महासचिव गुड्डू श्रीवास्तव पूर्व सचिव तबरेज अहमद एवं रांची महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष बादल थापा ने रांची रेलवे स्टेशन प्रीपेड सेवा सर्विस का आज दूसरा स्थापना दिवस पर केक काट कर हर्ष उल्लास से मनाया गया।

केक काटते झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक  दिनेश सोनी और अन्य
आज दूसरा साल प्रिपेयर्ड सेवा सर्विस के उपलक्ष में दिनेश सोनी के साथ सभी नेताओ रांची स्टेशन परिसर में आने वाले रेल यात्रियों से भी आग्रह किया है कि प्रीपेड सेवा का लाभ ले और अपना स्थान तक सही सलामत सुरक्षित पहुंचे के साथ प्रीपेड सेवा सर्विस से चलने वाले सभी ऑटो चालक मालिकों से भी आग्रह करते हैं कि यात्रियों को भी उसके स्थान तक आने-जाने में किसी प्रकार का परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और अगर किसी यात्री का किसी भी रांची शहर में परिचालन कर रहे हैं ऑटो चालक मालिकों के ऑटो में किसी भी प्रकार का सामान छूटता है तो स्थानीय थाना यह महासंघ के कार्यालय में जाकर जमा करें ताकि जिसका समान होगा उन सब को पता लगाकर उनका सामान वापस किया जा सके ।

आज के रांची रेलवे स्टेशन प्रीपेड सेवा सर्विस के दूसरा स्थापना दिवस मैं उपस्थित महासंघ के पदाधिकारी एवं ऑटो चालक मलिक उपस्थित थे  जो इस प्रकार से है महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी पूर्व महासचिव गुड्डू श्रीवास्तव पूर्व सचिव तबरेज अहमद पूर्व महानगर अध्यक्ष बादल थापा कार्यकारी सदस्य पप्पू सिंह पूर्व संगठन मंत्री रंजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह सुजीत सिंह मोनू सिंह अजीत राय निसार खान अशोक झा राजेश शाह उमेश चौरसिया धनेश्वर जोहांना कुजूर राजकुमार एवं और भी ऑटो चालक मालिक उपस्थित है.

Share:

प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी

 CBSE बोर्ड के सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा फरवरी के दूसरे हफ्ते तक खत्म 

रांची// CBSE (केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने पहले ही परीक्षा का शेड्यूल जारी कर ‎दिया है. CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होगी. और CBSE ने 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. जो 1 जनवरी 2024 यानी कल से शुरू होगी. 

 
CBSE बोर्ड ने स्कूलों व स्टूडेंट्स, सभी के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं. स्कूलों को ‎निर्देश ‎दिए गए हैं ‎कि CBSE बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों को अपने यहां प्रैक्टिकल परीक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने होंगे. इसके लिए उन्हें बोर्ड की तरफ से कोई मदद नहीं मिलेगी. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी गाइडलाइंस व सिलेबस देख सकते हैं.  
 
बता दें कि CBSE बोर्ड में प्रैक्टिकल परीक्षा के नंबर रिजल्ट में जोड़े जाते हैं. अगर कोई स्टूडेंट किसी भी वजह से CBSE बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा देने में असमर्थ रहता है तो उसे दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा. CBSE बोर्ड के सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा फरवरी के दूसरे हफ्ते तक खत्म हो जाएगी.
Share:

दोनों पैरों को बराबर करने का हुआ सफल इलाज

 देबुका अस्पताल में डॉ. सुरेश प्रसाद देबुका व डॉ. एकांश देबुका की निगरानी में दोनों पैरों को बराबर करने का हुआ सफल इलाज

रिपोर्ट- विनय कुमार

रांची। देबुका अस्पताल में एक 19 वर्षीय युवक के टूट चुके हड्डी का सफल ऑपरेशन कर इलाज किया गया। मरीज का दोनों पैरों को बराबर करने का उपचार डॉ. सुरेश प्रसाद देबुका व डॉ. एकांश देबुका की निगरानी में किया गया। डॉ. एकांश देबुका ने शनिवार को अपने अस्पताल में पत्रकारों को बताया कि संदीप मुंडा, उम्र 19 वर्ष एक गरीब युवा पुरुष, तामार का रहने वाला है। जिसकी बायीं जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके बाद दुर्भाग्य से गांव में 5 महीने से अधिक समय तक उचित इलाज व प्रबंधन के आभाव में उसके पैर की हड्डी सही से नहीं जुड़ पायी। जिसके कारण वह सही से नहीं चल पा रहा था। परिणामस्वरूप, वह विकलांग हो गया व चलने में असमर्थ हो गया। क्योंकि प्रभावित बायां पैर 5 इंच से अधिक छोटा हो गया था। जब वह डॉ. एकांश देबुका से मिला तो रोगी को जोखिमों व शुल्कों के बारे में बताया गया था, लेकिन खराब आर्थिक पृष्ठभूमि के कारण वह बुनियादी शुल्क भी वहन करने में असमर्थ था। परिणामस्वरूप उसकी स्थिति को देखते हुए डॉ. एकांश ने उसकी आर्थिक मदद करते हुए निःशुलक सर्जरी किया। सर्जरी देबुका हॉस्पिटल में 27/12/2023 को हुआ। जो लगभग 4 घंटे चली। डॉ. एकांश ने बताया कि इस सर्जरी में काफी चीजों का ख्याल रखा गया व काफी बारीकियों से सर्जरी किया गया। सर्जरी के बाद वह अब एक पैर को सामान्य लंबाई में लाने व फिर से चलने में सक्षम हो गया है।

दोनों पैरों को बराबर करने का हुआ सफल इलाज

डॉ. एकांश देबुका ने कहा कि ऐसे अन्य जरूरतमंद लोगों तक यह संदेश फैलाने में हमारी मदद करें ताकि वे भी हमारे अस्पताल में देखभाल व उपचार से लाभान्वित हो सकें। 

सर्जरी के बाद देबुका हॉस्पिटल के फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ. दिनेश ठाकुर व डॉ. ज्योति ने संदीप का फिजियोथेरेपी कराया। जिसके कारण मरीज फिर से चलने फिरने लगा। इसके मांसपेसियों में ताकत व जोड़ों का रेंज ऑफ मोशन में सुधार हुआ है। अब मरीज वाकर के साथ चलने फिरने में सक्षम है।

डॉ. सुरेश प्रसाद देबुका ने कहा कि हमें गर्व है कि देबुका हॉस्पिटल परिवार में अपने अत्याधुनिक संसाधनों के साथ मरीजों को सर्वोत्तम व सही इलाज एक उचित दर पर हमेशा से दे रही है और आगे भी तत्पर रहेगी।

Share:

श्री चैती दुर्गा मंदिर,भुताहा तालाब में भोग का वितरण

श्री चैती दुर्गा मंदिर में भोग का वितरण किया गया

रिपोर्ट-जितेन्द्र प्रसाद

रांची //- श्री चैती दुर्गा  मंदिर,भुताहा तालाब में प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी भोग वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्रा जी के द्वारा भोग लगाया गया तथा मंदिर परिसर में जुटे भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया, इसमें खिचड़ी, अचार, चिप्स, हलवा आदि थे।



श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के सभी सदस्य एवं परिवार कि और से सभी को नव वर्ष कि हार्दिक शुभकामनायें एवं मंगलकामनाएं करते है। माता रानी का कृपा सदेव सभी पर बनाएं रखें।



इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महासमिति के मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू, श्री रमेश सिंह,श्री संजय सिंह (लल्लू सिंह),श्री शंकर दुबे,श्री मुकेश सिंह, श्री डॉ प्रभाकर चौबे (मिंटू चौबे),सूरज गुप्ता,श्री राहुल सिंह, नमन भारतीय,राहुल रजक,संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन),आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे।

यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।


Share:

झारखण्ड राज्य का मान बढ़ाया रांची की बहु ने

मिसेज इंडिया झारखण्ड 2023 का खिताब और ताज अपने नाम किया 

अग्रता ढांढनीयां ने दिल्ली में आयोजित *मिसेज इंडिया वन इन अ मिलियन* सीजन 4 2023 में प्रतिभागी के रूप में शामिल हुई । यह कार्यक्रम दिल्ली के होटल लीला पैलेस में दिनांक 21 दिसंबर 2023 से 24 दिसंबर 2023 तक आयोजित की गई , जिसमें प्रतियोगियों का चयन अनेक चरणों से होकर संपन्न हुई । 


इस प्रतियोगिता में के चरण मिसेज टेलेंट में प्रथम एवम बेस्ट नेशनल कोस्टटियूम ( झारखण्ड का प्रतिनिधित्व ) टाईटल के पुरुस्कार से सम्मानित हुई । 
दिनाक 24 दिसंबर 2023 को ग्रैंड फिनाले में समस्त भारत के कुल 60 प्रतियोगी का चयन हुआ था जिसमे अग्रता ढांढनीयां ने दो चरणों में खिताब जीत कर अपना और अपने राज्य का मान बढ़ाया और *मिसेज इंडिया झारखण्ड 2023* का खिताब और ताज अपने नाम किया । 

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ( जज ) के रूप में मिस यूनिवर्स इंडिया 2023 श्वेता सारडा के द्वारा संपन्न हुई । 
अग्रता ढांढनीयां रांची के प्रतिथिष्ठ दवा व्यवसायी मनोज आभा ढांढनीयां के पुत्र मयंक ढांढनीयां की धर्म पत्नी हैं ।
Share:

Saturday, December 30, 2023

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे, राज्य वासियों को मिली कई सौगातें


323 योजनाओं की रखी गई नींव, 3698.32 करोड़  रुपए होंगे खर्च



रिपोर्ट // सुनील मेहता 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने आज अपने  कार्यकाल के सफल चार वर्ष पूरे कर लिए। इन चार वर्षो में विकास के कई नए आयाम स्थापित हुए,  जो आज झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम कर रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मोरहाबादी मैदान,  रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्य वासियों को कई सौगातें दी।  इन तोहफों में  कई योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण और युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलना शामिल है, जो इस राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने 323 योजनाओं की नींव रखी। इन योजनाओं पर 3698.32 करोड़  रुपए होंगे खर्च होंगे। इनमें कृषि विभाग की 2 , खाद्य आपूर्ति विभाग की 2, परिवहन विभाग की 1, स्वास्थ्य विभाग की 23, कल्याण विभाग की 7 , जल संसाधन विभाग की 3, नगर विकास एवं आवास विभाग की 8, ग्रामीण विकास विभाग की 1, आरइओ की 211, पाक निर्माण विभाग की 58 और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 7 योजनायें हैं। इनमें जिन महत्वपूर्ण योजनाओं  का शिलान्यास हुआ,  उसमें रिम्स रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, देवघर, साहिबगंज, दुमका और गढ़वा में क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल,  रांची पलामू और देवघर में धनवंतरी आयुष अस्पताल, रांची के धुर्वा में चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क, गढ़वा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, लातेहार में कोल्ड स्टोरेज, रांची के सोनाहातु में स्वर्णरेखा नदी पर उच्च स्तरीय पुल, लातेहार सरायकेला और पलामू स्थित एकलव्य विद्यालय में मल्टीपरपज ऑडिटोरियम शामिल है।

20 योजनाओं का हुआ लोकार्पण

सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने 849.37 करोड़ रुपए की लागत वाली 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया । इसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 3, स्वास्थ्य, जल संसाधन, पर्यटन और श्रम विभाग की 1- 1, पथ  निर्माण विभाग की 6 , आरईओ की 4 और नगर विकास एवं आवास विभाग की 3  योजना है। इनमें जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन हुआ, 



उसमें रांची स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कार्य और खूंटी के कर्रा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शामिल है।


 स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में नव चयनितों को मिला नियुक्ति पत्र,  लाभुकों के बीच बंटी परिसंपत्ति


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग में नव चयनित 307 मेडिकल अफसर और कर्मियों एवं शिक्षा विभाग में पीजीटी टीचर तथा लैब असिस्टेंट के लिए चयनित 662 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।  वहीं, विभिन्न विभागों की के कलमकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया।


 आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार" के पूरे कार्यक्रम में  12815 योजनाओं की मिली सौगात




मुख्यमंत्री  ने  24 नवंबर से शुरू हुए " आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार" के तीसरे चरण के अंतर्गत सभी 24 जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 9268 करोड रुपए की लागत से 12815 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। वहीं, इस दौरान 3109968 लाभुकों के बीच करीब 3814.84 करोड रुपए की  परिसंपत्तियों का वितरण किया।


अन्य महत्वपूर्ण तथ्य


● उद्योग विभाग और टिनप्लेट कंपनी, कोलकाता के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर।
● जनजातीय शोध संस्थान द्वारा जनजातीय संस्कृति पर तैयार किए गए 6 पुस्तकों का हुआ विमोचन।
● " आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार " के तीसरे चरण  के तहत आयोजित कार्यक्रम की  उपलब्धियों पर आधारित  पुस्तिका का हुआ विमोचन।



Share:

अब बड़ा तालाब में नहीं गिरेगा अपर बाजार का गंदा पानी

 सीएम ने एसटीपी का किया उद्घाटन

बड़ा तालाब

बड़ा तालाब (स्वामी विवेकानंद सराेवर) में अब काला-हरा के बजाय सफेद पानी दिखेगा। पानी से उठने वाला दुर्गंध भी समाप्त हाेगी और मछलियां भी पाली जाएंगी। बड़ा तालाब के किनारे बना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पूरी तरह से शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार काे सरकार की चाैथी वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने एसटीपी का ऑनलाइन उद्घाटन किया।



Share:

गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड , कई इलाकों में बारिश की भी संभावना

 झारखंड में नये साल का स्वागत बारिश और आसमान में काले बादल कर सकते हैं। मौसम विभाग ने इसे लकर पहले ही संभावना जाहिर की है। नये साल के आगाज के बाद से ही आसमान में बादल नजर आने की संभावना है। तापमान में गिरावट के भी संकेत दिए गये हैं। 1 जनवरी से ही राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट आ सकती है।


मौसम में आये इस बड़े बदलाव की वजह हिमालयी क्षेत्र से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ है। झारखंड सहित देश के कई राज्यों में इसका असर हो रहा है। मौसम में आये इस बदलाव से कनकनी बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में नववर्ष की शुरुआत ठंड और वर्षा से होने की संभावना है।

सुबह की धूप दे रही है बड़ी राहत
झारखंड में इस वक्त सुबह की खिली धूप लोगों को राहत दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में काले बादल धीरे- धीरे सुबह की धूप का रास्ता रोक देंगे। धूप रहने के कारण तापमान सामान्य बना है। अगले तीन दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं है 2 जनवरी के बाद मौसम के हालात बदलेंगे और आंशिक बादल छाए रहेंगे।

1 जनवरी से बदलेगा मौसम
1 जनवरी की शाम से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। 2 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश का भी अनुमान है। इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में ठंड बढ़ सकती है। शीतलहर भी राज्य के कई हिस्सों में शुरू हो सकता है। कांके का तापमान 1 से दो डिग्री सेल्सियस हो जाने की भी संभावना है। पूरे राज्य में फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री तक बढ़त आई है।
कहां हो सकती है बारिश
जिन इलाकों में नये साल से बारिश की संभावना जाहिर की गयी है उनमें राज्य के उत्तर पश्चिमी इलाके शामिल है जिसनमें मुख्य रूप से पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हल्की बारिश की संभावना है। 30 दिसंबर से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी संभावना जाहिर की गयी है।
Share:

Friday, May 13, 2022

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान




 14 मई को बेरमो अनुमंडल क्षेत्र की पेटरवार एवं गोमिया प्रखंड क्षेत्र में

रिपोर्ट-शशिकांत 

बोकारो: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान करने वास्ते आज बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-3 में पेटरवार एवं गोमिया के मतदान कर्मियों का डिस्पैच केंद्र से कर्मियों को मतपेटी सहित मतदान की सारी सामग्री देकर रवाना किया जा रहा जा। रवानगी से पूर्व सभी मतदान कर्मी अपने-अपने सामग्रियों एवं पार्टी मिलाना कर सभी मतदान कर्मी अपने-अपने बुथों की ओर रवाना हुए।

ज्ञातव्य हो कि जिले में चार चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाने हैं। पहले चरण का चुनाव 14 मई को बेरमो अनुमंडल क्षेत्र की पेटरवार एवं गोमिया प्रखंड क्षेत्र में कराए जाएंगे। प्रथम चरण में 726 मतदान केन्द्रों में चुनाव होंगे, जिसमें गोमिया प्रखंड में 462 एवं पेटरवार प्रखंड में 264 मतदान केंद्र बनाया गया है।  पेटरवार प्रखंड में 100091 वोटर है वही गोमिया प्रखण्ड में 172211 वोटर अपने मतों उपयोग कर गाँव की सरकार चुनेगे। इन दोनों प्रखण्डों में कुल 3630 मतकर्मियो को लगाया गया है। वही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबन्ध रखी गई है।

Share:

जदयू छोड़ने का सिलसिला जारी

 

अब रांची महानगर अध्यक्ष ने अपने टीम के साथ दिया इस्तीफा

 रांची महानगर अध्यक्ष अखिलेश राय ने अपने टीम के साथ इस्तीफा 
रिपोर्ट - विनय कुमार 

रांची: जदयू में उठे विवाद के बाद पहले राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह और उसकी टीम, फिर कार्यालय प्रभारी संजय सहाय और उसकी टीम और अब रांची महानगर अध्यक्ष अखिलेश राय ने अपने टीम के साथ इस्तीफा दे दिया. बिहार क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में राय ने इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि वे छात्र समता से राजनीति की शुरूवात की. वे शुरू से ही नीतीश कुमार को अपना नेता मानकर उनके नेतृत्व में कार्य करते रहे. मगर अब जो पार्टी की स्थिति है, उसमें रहना मुश्किल हो रहा था. अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं. इसलिए वे अपनी पूरी टीम के साथ पार्टी छोड़ रहे हैं. आगे की रणनीति अपने साथियों के साथ मिलकर बनाएंगे. इस मौके पर पार्टी के तत्कालीन कार्यालय प्रभारी संजय सहाय, रमेश सिंह, सुबोधकांत, सुशील कुमार आदि भी मौजूद थे.

Share:

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING