Saturday, October 6, 2018

गांधी जी के विचार और दर्शन को नयी पीढ़ी तक पहुंचाना है -- द्रौपदी मुर्मू

रिपोर्ट- बैजनाथ महतो
रांची- राजभवन में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष समारोह के आयोजन की रूपरेखा तय करने को लेकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू  की अध्यक्षता बैठक आयोजित किया गया . बैठक में  उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने गांव को विशेष महत्व दिया। हमें भी युवा पीढ़ी को जागरूक करना है। स्कूली बच्चों को इस आयोजन से जोड़ना चाहिए। बापू से संबंधित आर्ट, सेमिनार, वर्कशॉप आदि का आयोजन सालभर होता रहे। पदयात्रा, प्रभातफेरी, स्लोगन लेखन आदि को भी बढ़ावा देना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने कहा था कि भारत की आत्मा ग्रामों में बसती है। ग्रामों की स्थिति में सुधार लाकर राष्ट्र की उन्नति की दिशा में अहम प्रयास कर सकते हैं।


एक वर्किंग कमेटी का गठन 
वही मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह में  राज्यपाल महोदया की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक में सभी राजनीतिक दलों, गांधीवादी विचारधारा के लोगों, सामाजिक संस्थाओं, धर्मगुरुओं समेत अन्य लोगों की जल्द मुख्य बैठक होगी। इसमें सभी से सुझाव लिये जायेंगे। उस बैठक में एक वर्किंग कमेटी का गठन किया जायेगा। 

 ग्राम प्रधानों को भी जोड़ें
 बैठक में विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने सुझाव दिया कि इसमें ग्राम प्रधानों को भी जोड़ें। उनके अलावा सांसद  रामटहल चौधरी,  महेश पोद्दार, खादी बोर्ड के अध्यक्ष  संजय सेठ, रामकृष्ण मिशन के भवेशानन्द, चेंबर अध्यक्ष  दीपक मारू ,राँची विश्वविद्यालय डा रमेश कुमार पाण्डेय, कुलपति, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय पी कौशल, प्रो सरस्वती मिश्रा, दर्शन शास्त्र विभाग, राँची विश्वविद्यालय ने भी अपने सुझाव दिये। 

बैठक में मुख्य सचिव  सुधीर त्रिपाठी, राज्यपाल के प्रधान सचिव नीतिन मदन कुलकर्णी, गृह विभाग के प्रधान सचिव  एसकेजी रहाटे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन एवं पुलिस मुख्यालय के महानिदेशक  पी.आर.के. नायडू,  नगर विकास सचिव  अजय कुमार सिंह, कला संस्कृति विभाग के सचिव  राहुल शर्मा, पर्यटन निदेशक  संजीव बेसरा समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share:

0 comments:

Post a Comment

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING

Blog Archive