Saturday, November 17, 2018

दुष्कर्म के मामले में सीआईएसएफ जवान और ट्रैफिक हवलदार गिरफ्तार

पलामू- मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में आरोपी सीआईएसएफ जवान शिवेक कुमार और ट्रैफिक हवलदार महादेव टूटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने बताया कि सीआईएसएफ जवान के खिलाफ दो माह पूर्व मामला दर्ज किया गया था। वह मामला दर्ज होने के बाद पीडित महिला के साथ शादी भी कर लिया था। किन्तु न्यायालय के आदेश के अनुसार दुर्ष्कम के मामले में आरोपी को हर हाल में गिरफ्तार करने का निर्देश है। इसी के आलोक में यह गिरफ्तारी की गई है।


2017 का है मामला

  1. दुलर चौड़े ने बताया कि चैन्नई में प्रतिनियुक्त सीआईएसएफ जवान मेदिनीनगर में होने की सूचना मिली। इसी सूचना के आलोक में सीआईएसएफ जवान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार जवान पड़वा थाना के दुलहीनगेशर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में झारखंड पुलिस के हवलदार महादेव टूटी की गिरफ्तारी पुलिस लाईन के पीछे से की गई। महादेव टूटी चतरा जिला के सिमरिया का रहने वाला है। यह मामला 2017 का है। उन्होंने बताया कि किसी भी परिस्थिति में दुष्कर्म के अारोपी को छोड़ना नहीं है। ऐसा न्यायालय का आदेश है।
  2. तीन साल तक शादी के नाम पर अवैध संबंध

    पुलिस सूत्रों के अनुसार सीआईएसएफ जवान शादी के नाम पर तीन वर्षो तक अवैध संबंध रखा। वहीं हवलदार महादेव टूटी ने पांच साल तक अवैध संबंध रखने के बाद शादी से इंकार कर दिया। दोनो ही मामलों में पीडित महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्राथमिकी के बाद गिरफ्तार होने के डर से दोनो ने बाद में शादी कर ली। फिलहाल दोनो पति पत्नी के रूप में रह रहे थे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING

Blog Archive