Saturday, November 17, 2018

आदिवासी एकता को कमजोर करने के लिए हथकंडे अपना रही भाजपा: झाविमो

रांची- झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव बंधु तिर्की ने कहा है कि आदिवासियों की एकता को कमजोर करने के लिए भाजपा और आरएसएस तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। अंग्रेजों की नीति की तर्ज पर फूट डालो और राज करो का हथकंडा अपना रही है। लेकिन उनके इस गलत मंसूबों को कामयाब होने नहीं दिया जाएगा।



13 दिसंबर को दुमका में बैठक
झाविमो की ओर से आदिवासियों की जमीन, संस्कृति एवं परम्परा संवैधानिक, कानूनी, रोजगार, नीतिगत मामले एवं वर्तमान में आदिवासियों के समक्ष खड़ी चुनौती एकजुटता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चिंतन-मंथन के लिए 13 दिसंबर 2018 को इंडोर स्टेडियम दुमका में बैठक रखी गई है। इसमें झाविमो के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्य मंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव,पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, डॉ. करमा उरांव, प्रेमचंद मुर्मू, सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला, डॉ. प्रकाश उरांव, प्रो जौरा उरांव, शीतल उरांव, नरेश मुर्मू, एलएम उरांव, प्रो.प्रवीण  मुंडा के अलावा भारी संख्या में वक्ता उपस्थित रहेंगे। ऐसे ही बैठक कोल्हान प्रमंडल में भी आयोजित की जाएगी। ये बैठकें आगामी चुनाव के मद्देनजर मिल की पत्थर साबित होगी।

रांची में हुई तीन बैठक, शामिल हुई कई प्रबुद्ध लोग
बंधु तिर्की वे कहा कि आठ जुलाई, 26 अगस्त एवं चार नवंबर  को सेलिब्रेशन हॉल डिबडीह में राज्य के प्रमुख आदिवासी नेता, सेवानिवृत्त प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, अधिवक्ता, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ताओं  की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। प्रेस कांफ्रेंस में उनके साथ पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह, केंद्रीय मीडिया प्रभारी तौहीद आलम और कार्यसमिति सदस्य संपति देवी उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING

Blog Archive