Thursday, October 4, 2018

क्षेत्रीय असंतुलन के कारण झारखंड का अलग राज्य के रूप में गठन किया गया-मुख्यमंत्री

झारखंड मंत्रालय में आयोजित राज्य विकास परिषद की  में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि विकास के लिए एडवांस प्लानिंग का न होने के कारण झारखंड का जितना विकास होना चाहिए था, उतना विकास नहीं हो पाया है। राज्य के विकास के लिए तीन वर्ष की कार्य योजना बनाने के लिए पद्मश्री अशोक भगत व झारखंड कैडर के सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी  टी नंदकुमार की अगुवाई में बनाने का जिम्मा सौंपा। इसमें वर्ष 2022 में जब देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मनायेगा, तो झारखंड का नये भारत के निर्माण में क्या योगदान होगा, इसकी रूपरेखा तय की गयी है। अब हम सबको मिलजुल कर इसे धरातल पर उतारना है। 


आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के मामले में झारखंड अग्रणी राज्यों में शुमार
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय असंतुलन के कारण झारखंड का अलग राज्य के रूप में गठन किया गया था। आज भी हमारे 24 में से 19 जिले आकांक्षी जिलों की सूची में है। इनमें से भी छह जिले अति पिछड़े हैं। हमें उन जिलों को विकसित जिलों की श्रेणी में लाना है। राज्य सरकार ने इन जिलों के लिए विशेष तौर 50 करोड़ रुपये दिये हैं। झारखंड स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ था। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के मामले में झारखंड अग्रणी राज्यों में शुमार है। यह राज्य सरकार नहीं कह रही है। यह नीति आयोग ने कहा है। इसी प्रकार क्वालिटी एजुकेशन के सुधार के मामले में झारखंड को काफी सराहना मिल रही है। 

विकास योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह 
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से विकास योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। उनके क्षेत्र में सरकार की हर योजना का क्रियान्वयन हो और हर लाभूक तक योजना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान दें।  जिन योजनाओं में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी अच्छी रही है, वे योजनाएं काफी सफल रही हैं। 

राज्य में लिफ्ट एरिगेशन का काफी भी तेजी से शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय को दोगुणा करने के लिए कृषि के साथ साथ पशुपालन, बागवानी, बांस की खेती, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन आदि को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में जल प्रबंधन के ठीक करने के लिए तालाब व डोभा भी बड़ी संख्या में खोदवाये जा रहे हैं। राज्य में लिफ्ट एरिगेशन का काफी भी तेजी से शुरू किया गया है। 
दलगत भावना से ऊपर उठकर विकास की कार्ययोजना बनाने में सभी को स्थान दिया-जय प्रकाश भाई पटेल 

बैठक में झामुमो विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने राज्य विकास परिषद के गठन के लिए मुख्यमंत्री  रघुवर दास को विशेष तौर पर बधाई देते हुए कहा कि दलगत भावना से ऊपर उठकर विकास की कार्ययोजना बनाने में सभी को स्थान दिया है। उन्होंने विकास कार्यों की सराहना करते हुए कृषि पर विशेष फोकस करने का सुझाव दिया। झाविमो विधायक  प्रकाश राम ने इस परिषद को बेहतर विकास की परिकल्पना करने का माध्यम बताया। 

 खाद्य आपूर्ति मंत्री  सरयू राय, पर्यटन व खेल मंत्री  अमर कुमार बाउरी, राज्य के सांसद-विधायक व अन्य जन प्रतिनिधि, सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव व अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह ने किया।

Share:

0 comments:

Post a Comment

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING

Blog Archive