Monday, September 24, 2018

लोकमंथन-2018 का आगाज 27 से,उपराष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

रांची - राजधानी रांची स्थिति खेलगांव में चार दिवसीय लोकमंथन-2018 का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है । यह आयोजन झारखंड सरकार और प्रज्ञा प्रवाह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा . इस आयोजन में देश-विदेश के प्रख्यात विचारक शामिल होंगे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से करीब एक हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। समारोह का  उदघाटन उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू करेंगे।चार दिनों तक चलने वाली लोक मंथन  कार्यक्रम के समापन समारोह के  मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन होंगी। वही  सीएम रघुवर दास कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।  यह जानकारी निवारणपुर स्थित बेतार केन्द्र में प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे नंदकुमार ने दी।
उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को एक चित्र प्रदर्शनी लगायी लगायी जाएगी। इसमें झारखंड के बिरसा मुंडा से लेकर केरल के शंकराचार्य तक 108 महापुरुषों के चित्र लगाए जाएंगे। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम के ग्रंथ का विमोचन करेंगी। 


यहां के लोकनृत्यों और कहानियों में संवाद

कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया कि भारत के विभिन्न प्रांतों में लोककला, गीत-नृत्य, कहानियों में आज भी संवाद मौजूद है। यह काफी सशक्त है। विभिन्न परिवेश में होते हुए भी केरल से झारखंड तक आज भी जीवित है। वेदकाल से ही यहां संवाद प्रकृति से जुड़ी रही है। गुलामी के दौर में भी भारत की संवाद व्यवस्था को मिटाया नहीं जा सका। लेकिन पश्चिमी विचारकों और देश के तथाकथित बुद्धिजीवी इसे क्षति पहुंचाने का प्रयास कर रहे है। पाश्चात्य वैचारिकता को अपनाने का प्रयास कर रहे हैं। लोकमंथन अपने इस संवाद परंपरा को अक्षुण्ण बनाने के लिए इसकी शुरुआत की है।  इससे पहले भोपाल में लोकमंथन-2016 काफी सफल रहा।

कुंभ मेला से करमा तक का दर्शन

लोकमंथन में कुंभ मेला पर एक वृत्तचित्र दिखाया जाएगा। इसे हर्षित जैन प्रस्तुत करेंगे। ग्वालियर की गैारी तिया, रांची के अजय मलकानी समेत देश के विभिन्न भागों से कलाकार चित्र और अन्य कला का प्रदर्शन करेंगे। इसमें केरल की तैयम, झारखंड की करमा, बिहार की छठ आदि जैसे देश के कई पर्व के सांस्कृतिक एकता का दर्शन होगा। 

देश-विदेश के 50 विख्यात विचारक होंगे शामिल

उन्होंने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में देश विदेश के 50 प्रख्यात बुद्धिजीवी आएंगे। इसमें डा डेविड फ्रोली, आचार्य वामदेव शास्त्री, यूपी के स्पीकर ह्दयनारायण दीक्षित, आरएसएस के रंगाहरि, ओडिसी नृत्यांगना सोनलमान सिंह, डा विनय सहस्त्रबुद्धे, इतिहासकार मीनाक्षी जैन, प्रो कौशल पवार, प्रो अशोक मोदक, बाबा मौर्य  जैसे अन्य प्रख्यात लोग शामिल होंगे। 

Share:

0 comments:

Post a Comment

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING

Blog Archive