Tuesday, September 25, 2018

हेमंत सोरेन 27 से करेंगे संघर्ष यात्रा की शुरुआत


रांची -पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन आगामी 27 सितंबर से संघर्ष यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसका पहला चरण जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो के शहादत स्थल पर संकल्प के साथ शुरू होगा। यात्रा जुगसलाई, घाटशिला, पोटका, खरसावां और चक्रधरपुर समेत कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न स्थलों के दौरे के साथ दो अक्तूबर को बंदगांव में संपन्न हो जाएगी। अगले चरणों के तहत अलग-अलग प्रमंडलों में इसी तरह की यात्रा निकाली जाएगी।

बड़े आंदोलन की संभावना भी टटोलीगी  
झामुमो की संघर्ष यात्रा के साथ पार्टी के प्रमुख नेताओं की टोली भी होगी। इसके साथ ही पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद आयोजित किया जाएगा। संघर्ष यात्रा के पड़ावों में पार्टी नेता विभिन्न इलाकों में रात्रि विश्राम कर भी झामुमो की नीतियों की जानकारी देंगे। पार्टी के नेता संघर्ष यात्रा के माध्यम से स्थानीय समस्याओं को भी जानने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा वहां किसी बड़े आंदोलन की संभावना भी टटोली जाएगी।
प्रवक्ता ने बताया 
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता अभिषेक पिंटू ने बताया कि संघर्ष यात्रा का मकसद राज्य से भाजपा का सफाया करना है। इस दौरान पार्टी नेता राज्य सरकार की कथित जमीन लूट और स्थानीय नीति से आदिवासियों और मूलवासियों को होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की कथित गलत नीतियों का भी भांडा फोड़ा जाएगा। बेरोजगारी और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के बारे में लोगों को बताएंगे।.

Share:

0 comments:

Post a Comment

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING

Blog Archive