Tuesday, September 11, 2018

पतराटोली स्थित रिंग रोड के ढाबा से 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार


राँची: बीते दिनों मुख्यमंत्री आवास के समीप अपराधियो ने दिनदहाड़े एक पुलिस मुखबिर की गोली मार कर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से ही राजधानी रांची में लॉ एंड आर्डर पर बड़ा सवाल उठने लगा था। जिसके बाद राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने डी जी पी डी. के. पाण्डे सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को राजभवन तलब किया था,जिसके बाद घटना के 24 घण्टे बाद दो थाना प्रभारियों को निलंबित कर दिया था,





हत्या का रांची पुलिस ने किया खुलासा 


सोमवार की रात रांची पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर पतराटोली स्थित रिंग रोड के लाईन होटल मे जुटे पांच अपराधियों को खदेड कर गिरफ्तार किया। पकडे गए अपराधियो के पास से दो स्वदेशी पिस्टल, तीन देसी कट्टा, चार 7.65 mm का जिन्दा गोली, तीन 3.15 का जिन्दा गोली, दो मोटरसाईकिल, पांच मोबाइल और बैंक लूट का 1 लाख 36 हजार नगद बरामद किया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों का अपराध की दुनिया में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अपराधियो में रंजीत तिर्की रातू थाना, चुंदा खलखो रातू थाना, राजकुमार मुंडा बुढ़मू थाना, लाल मुंडा बुढ़मू थाना और रमेश मुंडा बुढ़मू थाना का रहने वाला है। इस बात की जानकारी रांची एसएसपी ने संवाददाता सम्मेलन में दी।
Share:

0 comments:

Post a Comment

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING

Blog Archive