Wednesday, September 26, 2018

राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप 2018 में विजेता झारखण्ड महिला हॉकी टीम का हुवा स्वागत

रांची - हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित बेंगलौर में राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप 2018 में झारखण्ड महिला हॉकी टीम ने फाइनल मैच में अपने चिरप्रतिद्वन्दी  हरियाणा को पराजित कर प्रथम बार विजेता बनी।

खिलाडियो का हुवा जोरदार स्वागत 

 हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के नेतृत्व में  विजेता बनकर लौटी सभी खिलाड़ीयों को हटिया रेवले स्टेशन पर ही जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही विजेता टीम के खिलाड़ी ट्रेन से उतरे हॉकी झारखण्ड के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर एवं बुके देकर साथ ही  मिठाई खिलाकर जोर दार स्वागत किया गया।
विजेता टीम के खिलाडी
चैम्पियन टीम में सोनल मिंज, बिरजनी एक्का, सीमा कुमारी, अलका डुंगडुंग, सिमता मिंज, प्रमिला सोरेंग, वेतन डुंगडुंग, पिंकी एक्का, रीमा बखला, कोच बिगन सोय तथा मैनेजर अलका डुंगडुंग मौजूद थे।  चैम्पियन टीम के खिलाड़ियो का सम्मान समारोह मंगलवार को संध्या 07.00 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी रांची में रखा गया है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING

Blog Archive