Tuesday, September 11, 2018



आखिर सचाई मंत्री के जुबां  पर आ ही गई , पुलिस वसूली केंद्र कर दें नाम 








रांची -  जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति  (दिशा) की  हुई बैठक में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह  ने अधिकारियों को जम कर फटकार लगाई। बैठक के दौरान मंत्री जी ने  नगर निगम, नगर विकास विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। कहा कि बैठक में हमें हमलोगों को इतनी मोटी-मोटी फाइल थमा दी जाती है, इससे क्या होगा ?  आप लोग बैठक करते रहिए ... किसी का भला नहीं होने वाला है।  बैठक में सांसद रामटहल चौधरी, महेश पोद्दार, उपायुक्त, नगर आयुक्त, एसपी के अलावा कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद थे। 

पुलिस वसूली केंद्र कर दें नाम: 
     मंत्री ने कहा कि रांची पुलिस सड़क पर गुजरते लोगों से चेकिंग के नाम पर वसूली करती है। आसपास के जिलों से आने वाले वाहन मालिकों को और परेशान किया जाता है। कागज दिखाने के नाम पर हर चौक पर वसूली हो रही है। पुलिस सहायता केंद्र का नाम बदल पुलिस वसूली केंद्र कर देना चाहिए। आम आदमी थाना जाता है, तो उसे परेशान किया जाता है। 

विभाग में गंदगी 
  मेरा ही विभाग लीजिए  इतनी गंदगी है। राजभवन की दीवार पर लोग  पेशाब करते  हैं।  ढिंढोरा पीट रहे हैं कि स्वच्छ कर दिया।  हमारा विभाग है तो क्या हम भी झूठ बोल दें कि पूरे देश में रांची आगे हो गयी।
Share:

0 comments:

Post a Comment

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING

Blog Archive