Wednesday, September 12, 2018

ई-कार इस्तेमाल करने वाला झारखंड पूर्वोत्तर भारत का पहला और देश का पांचवा राज्य बना


रांची.   ई-मोबिलिटी कार्यक्रम के तहत ई-कार इस्तेमाल करने वाला झारखंड पूर्वोत्तर भारत का पहला एवं देश का पांचवां राज्य बन गया। बुधवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में ईईएसएल के सीईओ वेकेंटश तिवारी एवं बिजली वितरण निगम के चीफ इंजीनियर सीएंडआर सुनील ठाकुर के बीच 50 ई वाहन का करार हुआ। पहले चरण में कंपनी बिजली निगम को 20 वाहन देगी। अगले दो सप्ताह के अंदर 30 और वाहन नगर निगम को सौंप दिए जाएंगे। शुरुवात में इसे बिजली निगम द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा। बाद में अन्य सरकारी विभाग भी इस वाहन का इस्तेमाल करें, इस पर काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि सरकारी विभाग के अतिरिक्त आम जनता भी इस वाहन के इस्तेमाल के लिए प्रेरित होंगे। इस दौरान ऊर्जा सचिव नितीन मदन कुलकर्णी, एमडी वितरण निगम राहुल पुरवार सहित कई अधिकारी मौजूद थे। इस कार की कीमत वर्तमान में 12 लाख रुपए है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING

Blog Archive