Saturday, September 29, 2018

पराक्रम पर्व पर वार मेमोरियल में श्रद्धांजलि, शहीद जवानों के आश्रितों के साथ खड़ी है सरकार

पराक्रम पर्व सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के अवसर पर  शनिवार को राजधानी रांची  समेत विभिन्न जिलो में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।


 इसी क्रम में  वार मेमोरियल दीपा टोली, रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके अदम्य पराक्रम और शौर्य को नमन किया।  मौके पर मुख्य मंत्री  ने कहा की वीरता और देश के लिए सबकुछ अर्पण भारत की परम्परा रही है.


वही आड्रे हाउस में भी  इस मौके पर भारतीय सेना के द्वारा  लगायी गयी प्रदर्शनी 


मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि देश पर जब भी संकट आये तो हम सब को अपने आपस का बैर भूलकर देश के साथ खड़े रहना चाहिए। हमें अपने सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देश के शहीद जवानों के लिए 2 लाख रुपये के सहयोग राशि को बढ़ाकर 10 लाख रूपये देने का काम किया है। उनके परिजनों को अनुकंपा पर नौकरी और घर बनाने के लिए जमीन भी मुहय्या करवा रही है। मुख्यमंत्री आज रांची के आड्रे हाउस में आयोजित तीन दिवसीय 28 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाये जाने वाले पराक्रम पर्व को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर सर्जिकल स्ट्राइक के वीर जवानों के लिए उन्होंने सिग्नेचर किया एवं भारतीय सेना के द्वारा आर्ड्रे हॉउस में लगायी गयी प्रदर्शनी को भी देखा।

भारत के वीर जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी के अड्डों को ध्वस्त किया

मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि पूरे देश में 28 से 30 सितम्बर तक पराक्रम पर्व मनाया जा रहा है। आज के ही दिन वर्ष 2016 में भारत के वीर जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी के अड्डों को ध्वस्त किया था। भारतीय जवानों ने अपने इस साहस और पराक्रम का पूरे विश्व में लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड ने देश को कई वीर सपूत दिये है, यह अलबर्ट इक्का और भगवान बिरसा की जन्म भूमि है। हमें इसके गौरव को और बढ़ाना है।
हमारी सरकार देश के सबसे बडे वार मेमोरियल पार्क का निर्माण कराने का काम कर रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिये सबसे पहले राष्ट्र होना चाहिये देश होना चाहिये। जब भी जरूरत हो देश के लिये कुरबान होने के लिये तैयार रहना चाहिये। मुख्यमंत्री ने देश के लिए अपने कर्तव्य में लगे देश के जवानों को नमन करते हुए कहा कि भारत का हर व्यक्ति आपके त्याग और बलिदान के लिए आपका आभारी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश के सबसे बडे वार मेमोरियल पार्क का निर्माण कराने का काम कर रही है जहां झारखण्ड के सभी शहीद जवानों के जीवनी लिखी होगी साथ ही, कारगिल के लडाई का एक प्रतिरूप भी बना होगा। जिसे देख कर राज्य के युवा अपने देश के लिये अपने कर्तव्य को समझ सकें एवं उनका मनोबल भी बढ़ सके।

इस अवसर पर मुख्य सचिव  सुधीर त्रिपाठी, गृह विभाग के प्रधान सचिव एस.के.जी रहाटे, सेना के अधिकारी एवं पदाधिकारी, एन.सी.सी. एवं कस्तुरबा विद्यालय के बच्चे भी उपस्थित थे।

Share:

0 comments:

Post a Comment

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING

Blog Archive