Wednesday, September 12, 2018

स्वच्छता ही सेवा है, अभियान और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के झारखंड आगमण की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष लक्षमण गिलुआ द्वारा दिया गया

रांची - भाजपा प्रदेश मुख्यालय में, प्रदेश अध्यक्ष लक्षमण गिलुआ का संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने भाजपा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। 2 ऑक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंति के अवसर पर भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर, स्वच्छता ही सेवा है, अभियान चलाया जायेगा। इस कार्यक्रम के तहत सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश से लेकर बुथ स्तर तक सफाई अभियान चलाऐंगे। 15 ऑक्टूबर को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी देश वासियों से सुबह 9.30 बजे आह्वान करेंगे। इस दिन सभी भाजपा कार्यकर्ता आदिवासी और पिछडी जातियों के गांव, टोलों में जाकर एक घंटे का सफाई अभियान चलाऐंगे।



 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान से करेंगे स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभः 

लक्ष्मण गिलुआ ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के झारखंड आगमण की जानकारी देते हुए कहा, कि ये प्रधानमंत्री का सरकारी दौरा है। प्रधानमंत्री प्रभात तारा मैदान से स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के शुरु हो जाने से देश के 50 करोड लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा, और झारखंड के 57 लाख लोगों को। इस योजना के तहत चिन्हित परिवार के लोगों का पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा होगा। ये लोग किसी भी सरकारी या कुछ चिन्हित प्राईवेट अस्पतालों में भी जाकर अपना ईलाज करवा पायेंगे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING

Blog Archive