Tuesday, September 11, 2018

झारखण्ड के लाल एम एस धोनी ने दिउड़ी मंदिर में की पूजा अर्चना

रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को राजधानी से करीब 40किमी दूर दिउड़ी पहुंच कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उनके दोस्त भी मौजूद थे।वहीं मंदिर में धोनी के आने की खबर सुनते ही उनके प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
धोनी ने किसी को निराश नहीं किया। सबके साथ फोटो खिंचावाये। मंदिर के पुजारियों में भी धोनी संग फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई। धोनी दिउड़ी मंदिर में लगभग 20 मिनट तक रूके। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गे की पूजा-अर्चना की और फैंस के साथ फोटो खिचवाए। धोनी जब भी रांची में होते हैं दिवड़ी मंदिर में मत्था टेकने जरूर पहुंचते हैं। अपने कई क्रिकेटर मित्रों को भी वे यहां ला चुके हैं।
Share:

0 comments:

Post a Comment

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING

Blog Archive