Monday, September 10, 2018

कोयले में वर्चस्व को लेकर धनबाद में फिर हुई गोलीबारी, एक महिला और एक युवक को लगी गोली....




कोयले में वर्चस्व को लेकर धनबाद में फिर हुई गोलीबारी, एक महिला और एक युवक को लगी गोली 

धनबादः शनिवार की शाम एक बार फिर कोयले में वर्चस्व को लेकर धनसार में दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक महिला घायल हो गई। वहीं धनबाद के ही केँदुआडीह थाना क्षेत्र के करकेंद में एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी......फिलहाल दोनों घायलों का ईलाज धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है।

कोयले में वर्चस्व को लेकर पिछले कुछ दिनों से धनसार थाना के न्यु कॉलोनी में दो गुटों के बीच तनाव कायम था, जो शनिवार की शायं हिंसक रुप ले लिया। दोनों गुटों के बीच हुई गोलीबारी में एक महिला जो अपने बच्चे के साथ खड़ी थी, उसे गोली लग गयी, जिसके बाद वहाँ अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। आनन फानन में महिला को ईलाज के लिये पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे राँची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

केन्दुवाडीह थाना क्षेत्र में युवक को अपराधियों ने मारी गोली 
धनसार में हुए गोलीबारी के कुछ ही देर बाद केन्दुवाडीह के करकेन्द बाजार में भी एक युवक को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है। धनसार पुलिस न्यु कॉलोनी स्थित घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया है। हलांकि पुलिस दोनों ही मामलों पर अभी कुछ भी ब्यान देने से इन्कार कर रही है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING

Blog Archive