Monday, September 10, 2018

रांची : हीरो बन जाता, तो क्रिकेट कैसे खेलता- महेंद्र सिंह धोनी


रांची। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को एयरपोर्ट  स्थित CISF कैंप में मोटिवेशन कार्यक्रम में धोनी अपने हमर गाड़ी से पहुंचे और टाइगर हट का उद्घाटन किया।

मौके पर CISF के जवानों के परिवारों के साथ मोटिवेशन कार्यक्रम में भी कैप्टन कूल ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों के सवालों के अलावे परिजनों के सवालों का जवाब भी दिया। मौके पर परिजनों ने पूछा आप हीरो  क्यों नहीं बन गए।

सीआईएसएफ  के जवानों ने महेंद्र सिंह धोनी से सवाल किया कि  आप इतना खुश कैसे रहते हैं।  इस तरह के और भी कई सवालों का जवाब महेंद्र सिंह धोनी ने दिया। कैप्टेनशिप छोड़े जाने के सवाल पर धोनी ने कहा समय के साथ यह कदम उठाया है ताकि आने वाले कप्तान अपनी टीम को मजबूत कर सके।
वही कूल होने का राज भी इस दौरान धोनी ने बताया। वही हीरो बनने के सवाल पर महेंद्र सिंह धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा कि हमने क्रिकेट खेल कर  हीरो ऑलरेडी बन चुके हैं और अगर मैं हीरो बन जाता तो फिर क्रिकेट  कैसे खेलता।
Share:

0 comments:

Post a Comment

KARATE TRAINING

KARATE TRAINING

Blog Archive